रावलपिंडी और मुल्तान में खेली जाएगी इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट श्रृंखला

कराची । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने इस बात की पुष्टि की है कि पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच प्रस्तावित तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला पाकिस्तान में ही खेली जाएगी। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में चल रहे काम का जायजा लेने पहुंचे नकवी ने संवाददाताओं से कहा कि मुल्तान और रावलपिंडी तीनों टेस्ट मैचों की मेजबानी करेंगे।

नकवी ने कहा, “ईसीबी ने मुल्तान और रावलपिंडी में टेस्ट खेलने के प्रति अपनी रजामंदी जाहिर कर दी है।”

उनके प्रवक्ता मोहम्मद रफ़ीउल्लाह ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से पुष्टि करते हुए कहा, “इस बारे में कोई संदेह ही नहीं होना चाहिए। श्रृंखला अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगी। हम लगातार ईसीबी के संपर्क में बने हुए हैं और वे वेन्यू को लेकर भी संतुष्ट हैं।”

इस समय पाकिस्तान के विभिन्न स्टेडियम में निर्माण कार्य चल रहा है और इसी वजह से इंग्लैंड के ख़िलाफ़ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला की मेजबानी पेचीदा बन गई है। नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे नवीनीकरण के कार्य को देखते हुए कराची में दूसरे टेस्ट का आयोजन लगभग असंभव है। 15 और 16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में शंघाई कॉरपोरेशन (एससीओ) की बैठक होनी है, ऐसे में इससे लगे हुए शहर रावलपिंडी में सुरक्षा कारणों को देखते हुए दूसरे टेस्ट मैच का आयोजन होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

इसके परिणामस्वरूप पीसीबी ने एक टेस्ट मैच को पाकिस्तान से बाहर आयोजित किए जाने का विचार किया था और उनकी प्राथमिकता में वेन्यू के तौर पर अबू धाबी था। पाकिस्तान ने 2018 में अंतिम बार वहां खेला था। अबू धाबी के अलावा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दो अन्य वेन्यू शारजाह और दुबई महिला टी20 विश्व कप के चलते उपलब्ध नहीं होंगे।

नकवी के ताजा बयान से यह संभावना तो खारिज हो जाती है कि पाकिस्तान से बाहर किसी टेस्ट मैच का आयोजन किया जाएगा लेकिन पीसीबी की ओर से इस संबंध में अब तक कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

हालांकि बोर्ड पर जल्द ही वेन्यू घोषित किए जाने का दबाव भी है क्योंकि इस श्रृंखला के लिए इंग्लैंड के काफ़ी प्रशंसक भी पाकिस्तान आएंगे और जब तक श्रृंखला के लिए वेन्यू को अंतिम रूप नहीं दिया जाता तब तक कोई व्यवस्था नहीं की जा सकती।

वहीं इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम भी यह कह चुके हैं कि उनकी टीम को पहले से स्थानों के बारे में पता होना चाहिए ताकि वह उसके अनुसार अपनी टीम चुन सकें। इंग्लैंड की टीम को 2 अक्तूबर को पाकिस्तान पहुंचना है जबकि 7 अक्तूबर से श्रृंखला का आगाज होना है।

–आईएएनएस

टी20 विश्व कप: सूर्यकुमार यादव का विस्फोटक अर्धशतक, भारत ने यूएसए को दिया 162 का लक्ष्य

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत...

5वां टी20 वर्ल्ड कप, जिसमें ‘चौके’ के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत

कोलंबो । पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबले के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो गई है। शनिवार को नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट ने इस संस्करण...

वो क्रिकेटर, जिन्होंने 2 देशों के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेला

नई दिल्ली । यूं तो वर्ल्ड कप खेलना हर एक क्रिकेटर का सपना होता है, लेकिन इनमें भी कुछ ऐसे सौभाग्यशाली हैं, जिन्होंने टी20 फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में एक...

टी20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया के अलावा 3 देशों की कमान संभालेंगे भारतीय मूल के खिलाड़ी

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाना है। इस विश्व कप में 20 देश खिताब...

अंडर 19 वर्ल्ड कप: म्हात्रे-खिलन ने निकाले 6 विकेट, पाकिस्तान को 58 रन से हराकर सेमीफाइनल में भारत

बुलावायो । भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-6 मुकाबले में पाकिस्तान को 58 रन से मात दी। इसी के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल-2 में जगह बना ली...

ऋतुराज गायकवाड़: दमदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम में जगह बनाने का इंतजार

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट में मौजूदा दौर में ऋतुराज गायकवाड़ को एक सक्षम बल्लेबाज के तौर पर देखा जाता है। फॉर्मेट कोई भी हो, गायकवाड़ की खासियत मैच की...

अंडर-19 वर्ल्ड कप: 14 बाउंड्री के साथ विरान की शतकीय पारी, जीत के साथ श्रीलंका की उम्मीदें बरकरार

बुलावायो । श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ श्रीलंका ने सेमीफाइनल की...

हैरी ब्रूक और जो रूट का शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 358 रन का लक्ष्य

कोलंबो । श्रीलंका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 357 रन बनाए। इंग्लैंड के...

अंडर-19 विश्व कप: भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया, विहान मल्होत्रा रहे प्लेयर ऑफ द मैच

बुलावायो । भारतीय क्रिकेट टीम ने बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मैच में 204 रन से जीत दर्ज कर ली है। भारतीय टीम की जीत में विहान मल्होत्रा के...

ब्रंट ने लगाया डब्ल्यूपीएल इतिहास का पहला शतक, आरसीबी को जीत के लिए 200 रन का लक्ष्य

नई दिल्ली । मुंबई इंडियंस (एमआई) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 16वें मुकाबले में जीत के लिए 200 रन का टारगेट दिया है।...

तीसरा टी20: अर्धशतक से चूके फिलिप्स, बुमराह ने लिए 3 विकेट! भारत को 154 रन की दरकार

गुवाहाटी । जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी का सामना करते हुए न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में सिर्फ 153 रन ही बना सकी। टीम इंडिया पांच...

वनडे सीरीज: रूट ने खेली 75 रन की पारी, श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ बराबरी पर इंग्लैंड

कोलंबो । इंग्लैंड ने श्रीलंका के विरुद्ध शनिवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान...

admin

Read Previous

ऑस्ट्रेलिया से 3-0 से हारने के बावजूद स्कॉटलैंड बहुत कुछ सीख सकता है : डग वॉटसन

Read Next

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने 750 मिलियन डॉलर के होल्डको नोट्स को पूरा भुनाया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com