ब्रिसबेन टेस्ट से बाहर नहीं हुए हैं पैट कमिंस: स्टीव स्मिथ

ब्रिसबेन । ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज (2024-25) का दूसरा टेस्ट ब्रिसबेन में गुरुवार से शुरू हो रहा है। पैट कमिंस इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं, इस बात को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच कप्तान स्टीव स्मिथ ने कमिंस को लेकर बड़ा बयान दिया है।

बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए स्मिथ ने कमिंस का जिक्र करते हुए कहा, “जिस तरह से उसने नेट्स में गेंदबाजी की, वह काफी बेहतर दिखे। जाहिर है, खेल में अलग प्रतिस्पर्धा होती है। कमिंस अपने शरीर को अच्छी तरह जानते हैं। हम उनका इंतजार करेंगे और देखेंगे। वह वापसी के करीब हैं। उन्होंने पिछले कुछ समय में सब कुछ बहुत अच्छा किया है।”

द न्यू बॉल से बात करते हुए कमिंस ने कहा, “हम सभी पिच को देखना चाहते हैं। हम जानना चाहते हैं कि घास के न होने पर यह कैसा दिखेगा। हमने कमिंस को बाहर नहीं किया है।”

स्मिथ का यह बयान इस बात का स्पष्ट संकेत है कि कमिंस ब्रिसबेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन के संभावितों में हैं।

पैट कमिंस पीठ की इंजरी की वजह से पर्थ टेस्ट का हिस्सा नहीं थे।

इंग्लैंड ने ब्रिसबेन टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्लेइंग इलेवन का ऐलान नहीं किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पैट कमिंस को पूरा मौका देना चाहती है। अगर गुरुवार सुबह तक कमिंस पूरी तरह ठीक रहे, तो उन्हें ब्रिसबेन टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है।

पैट कमिंस अगर ब्रिसबेन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं, तो टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में गहराई आएगी। ब्रिस्बेन के गाबा में गेंदबाजों को पेस और बाउंस मिलता है, जो बल्लेबाजों को तंग कर सकता है। ऐसे में कमिंस की वापसी निश्चित रूप से ऑस्ट्रेलिया की ताकत बढ़ाएगी।

–आईएएनएस

विराट कोहली ने तेंदुलकर, सहवाग और पोंटिंग को पीछे छोड़ा

इंदौर । विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में रविवार को खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में शानदार शतक लगाया। विराट के अंतरराष्ट्रीय करियर का यह 85वां शतक...

‘सूर्यवंशी ने मैच्योरिटी और धैर्य दिखाया’, बांग्लादेश अंडर-19 टीम के खिलाफ जीत के बाद बोले म्हात्रे

बुलावायो । भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने अपने युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वैभव ने दबाव भरे हालात में भी...

वैभव सूर्यवंशी ने ‘अंडर 19 वर्ल्ड कप’ में रचा इतिहास

बुलावायो । वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल और 294 दिन की उम्र में अंडर 19 वर्ल्ड कप डेब्यू करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने भारतीय मूल के नीतीश...

भारत बनाम न्यूजीलैंड: डेरिल मिशेल का नाबाद शतक, 7 विकेट से जीत के साथ सीरीज में बराबरी पर मेहमान

राजकोट । न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन...

भारत बनाम न्यूजीलैंड: कोहली ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए सबसे तेज 28 हजार रन

वडोदरा । विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 28 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली न्यूजीलैंड के विरुद्ध सीरीज की शुरुआत से पहले इस मुकाम...

राहुल द्रविड़: एक विनम्र खिलाड़ी, जिन्होंने बतौर कोच भारत को दिलाए वर्ल्ड कप खिताब

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में शुमार राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट के आदर्श हैं। 'द वॉल' के नाम से प्रसिद्ध द्रविड़ अपनी मजबूत तकनीक, धैर्य अनुशासन और...

टी20 विश्व कप 2026 से पहले संजू सैमसन ने युवराज सिंह से लिया बल्लेबाजी का टिप्स

नई दिल्ली । युवराज सिंह का नाम भारतीय क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार किया जाता है। संन्यास के बाद युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों...

तिलक वर्मा टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो सकते हैं

राजकोट । भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा का राजकोट में एक इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया है। अचानक हुई सर्जरी की वजह से वह न्यूजीलैंड...

मुंबई इंडियंस की टीम काफी संतुलित, बेवजह बदलाव करने का कोई मतलब नहीं: कप्तान हरमनप्रीत

मुंबई । विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से होगी। विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास मुंबई इंडियंस (एमआई) की कमान है। कप्तान का मानना...

‘यह फैसला सिर्फ आईपीएल से जुड़ा है, वर्ल्ड कप पर अभी चर्चा नहीं हुई’, बांग्लादेश के मुद्दे पर बीसीसीआई अध्यक्ष

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष मिथुन मन्हास के अनुसार, बोर्ड का बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सीजन से रिलीज...

विजय हजारे ट्रॉफी: पंत ने खेली कप्तानी पारी, चौथी जीत के साथ शीर्ष पर दिल्ली

बेंगलुरु । कप्तान ऋषभ पंत की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली ने सर्विस के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के ग्रुप डी मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज...

एशियन गेम्स 2026 में पदक तालिका को बेहतर बनाना मकसद, क्वालिफिकेशन मार्क्स स्टैंडर्ड्स घोषित

नई दिल्ली । जापान में एशियन गेम्स 2026 का आयोजन होगा, जिसमें ट्रैक एंड फील्ड में भारत के पदक तालिका को बेहतर करने के मकसद से एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया...

admin

Read Previous

क्या 2028 में चौथी बार अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे ट्रंप? यूएस प्रेसिडेंट ने दिया जवाब

Read Next

पाकिस्तान के ईशनिंदा कानून पर यूएससीआईआरएफ का बड़ा बयान: ‘कार्रवाई करे अमेरिका’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com