डब्ल्यूटीसी फाइनल : भारत को 8 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड बना चैंपियन


२३ जून, २०२१
साउथम्पटन: न्यूजीलैंड ने यहां द रोज बाउल में खेले गए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले के छठे और अंतिम दिन बुधवार को भारत को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

भारत ने दूसरी पारी में 170 रन बनाए और 138 रनों की बढ़त हासिल कर न्यूजीलैंड को जीत के लिए 139 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने दो विकेट पर 140 रन बनाकर मैच जीत लिया और डब्ल्यूटीसी के पहले संस्करण का खिताब जीता।

न्यूजीलैंड की पारी में कप्तान केन विलियम्सन 89 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 52 रन और रॉस टेलर 100 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 47 रन बनाकर नाबाद रहे। इनके अलावा डेवोन कॉनवे ने 19 और टॉम लाथम ने नौ रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट लिए।

भारत की पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 88 गेंदों पर चार चौकों की मदद से सर्वाधिक 41 रन बनाए। इनके अलावा रोहित शर्मा ने 30 रन, शुभमन गिल ने 8, कप्तान विराट कोहली ने 13, चेतेश्वर पुजारा ने 15, अजिंक्य रहाणे ने 15, रवींद्र जडेजा ने 15, रविचंद्रन अश्विन ने सात, मोहम्मद शमी ने 13 और जसप्रीत बुमराह खाता खोले बिना आउट हुए जबकि इशांत शर्मा एक रन बनाकर नाबाद रहे।

न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी ने चार विकेट, ट्रेंट बोल्ट ने तीन विकेट, काइल जैमिसन ने दो विकेट और नील वेगनर ने एक विकेट लिया। –आईएएनएस

ब्रिसबेन टेस्ट से बाहर नहीं हुए हैं पैट कमिंस: स्टीव स्मिथ

ब्रिसबेन । ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज (2024-25) का दूसरा टेस्ट ब्रिसबेन में गुरुवार से शुरू हो रहा है। पैट कमिंस इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन का हिस्सा...

आईपीएल की तरह एसए 20 ने बदली साउथ अफ्रीकी क्रिकेट की तस्वीर: जैक्स कैलिस

नई दिल्ली । साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) टूर्नामेंट में पुरुषों की टीम में प्रतिस्पर्धात्मकता में हालिया बढ़ोतरी का श्रेय एसए-20 को दिया...

भारत बनाम साउथ अफ्रीका : वनडे सीरीज के पहले ही मैच में इतिहास रचेगी रोहित-कोहली की जोड़ी

नई दिल्ली । भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला रांची में आयोजित होगा। इस मैच के साथ विराट...

गुवाहाटी टेस्ट : सेनुरन मुथुसामी ने लगाया टेस्ट करियर का पहला शतक, साउथ अफ्रीका 400 के पार

गुवाहाटी । सेनुरन मुथुसामी की शतकीय पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में विशाल स्कोर की ओर अपने कदम बढ़ा दिए...

अंचिता शेउली : बचपन में पिता को खोया, घर चलाने के लिए मां के साथ मिलकर किया काम, चुनौतियों से लड़कर वेटलिफ्टर बने

नई दिल्ली । वेटलिफ्टर अंचिता शेउली ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने दमखम के बूते पहचान बनाई है। इस युवा प्रतिभा ने कई प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। शेउली...

एशेज : सिर्फ 2 दिनों में खत्म हुआ पर्थ टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

पर्थ । ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ स्टेडियम में खेले गए एशेज सीरीज 2025-26 के पहले मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ...

गौतम गंभीर को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट से कोविड दवा मामले में दर्ज केस हुआ खारिज

नई दिल्ली । भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व सांसद गौतम गंभीर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने गौतम गंभीर,...

इकलौता बल्लेबाज, जिसके नाम एशेज में ‘5 हजार’ से ज्यादा रन

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच साल 1882 से अब तक एशेज में कुल 345 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान सिर्फ एक ऐसा बल्लेबाज है, जिसने...

जर्मनी और नीदरलैंड ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया

नई दिल्ली । स्लोवाकिया को 6-0 से शिकस्त देकर जर्मनी ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यूरोपीय दिग्गजों के साथ नीदरलैंड्स भी विश्व कप में...

इस्लामाबाद धमाके के बाद पीसीबी ने त्रिकोणीय टी20 सीरीज के शेड्यूल में किया बदलाव

लाहौर । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका, जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच होने वाली त्रिकोणीय टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव करते हुए नए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।...

ईश्वर मेरे प्रति दयालु रहे हैं, वापसी पर खुश हूं: ऋषभ पंत

कोलकाता । भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए सीरीज के चौथे टेस्ट में इंजर्ड होने की वजह से लगभग 4 महीने...

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत क्यों अहम है?

नई दिल्ली । भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 14 नवंबर से कोलकाता में शुरू हो रही है। दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट में भारतीय सरजमीं...

admin

Read Previous

केजरीवाल ने कांग्रेस को गोवा और पंजाब में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने की चुनौती दी

Read Next

भारत को जल्द मिलेगी स्वदेशी ड्रोन रोधी तकनीक : शाह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com