दस साल से देख रहे हैं तमाशा, आतिशी अगर दिल्ली को पानी नहीं दे सकतीं तो इस्तीफा दें : अलका लांबा

नई दिल्ली । दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी इन दिनों पानी की किल्लत को लेकर सत्याग्रह कर रही हैं। आतिशी के इस सत्याग्रह पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने आरोप लगाया है कि पानी सत्याग्रह का मंच खाली है और मंत्री गायब हैं। वह मंच के पीछे एसी वाले कमरे में आराम फरमा रही हैं।

अलका लांबा ने कहा कि आतिशी जहां पर सत्याग्रह कर रही हैं, वहां पर शनिवार को कुछ महिलाओं ने उनसे मुलाकात करनी चाही, तो मंच खाली नजर आया। मंत्री जी मंच के पीछे एसी में आराम फरमा रही हैं। मीडिया के लोग जब आएंगे तब वह मंच पर आ जाएंगी। मैं उनको एक सुझाव देना चाहती हूं कि अगर आप दिल्ली की जनता को पानी नहीं दे सकती तो इस्तीफा दे दीजिए, क्योंकि सरकार आपकी है, मंत्री आप हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा में जितने भी नेता और सांसद हैं, उनसे भी मैं कहना चाहती हूं कि दिल्ली केंद्र शासित राज्य है, गृह मंत्रालय के अधीन आता है। दिल्ली के प्रति केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भी जिम्मेदारी बनती है। मुझे लगता है कि सारे काम को छोड़कर आपकी प्राथमिकता जनता को पानी देना होनी चाहिए। इसके लिए अगर जरूरत है तो हरियाणा के मुख्यमंत्री, दिल्ली सरकार के मंत्री, एलजी को बुलाईए, लेकिन दिल्ली की जनता को पानी दिजिए।

आतिशी पर हमला तेज करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार में जिन लोगों की जिम्मेदारी पानी देने की है, वही लोग धरने पर जाकर बैठ गए हैं। ये तमाशा हम पिछले दस सालों से देख रहे हैं। हवाएं जहरीली हुई तो पंजाब के सिर पर ठीकरा फोड़ दिया। दिल्ली में पानी के लिए लोग त्राहिमाम कर रहे हैं तो हरियाणा पर ठीकरा फोड़ दिया। पिछले दस साल से इन्हीं की सरकार है, इसके बाद भी इन्होंने समस्याओं का हल नहीं किया। मुद्दों को हल करने के बजाए इस पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है। दिल्ली की जनता को पानी दिलाने की लड़ाई हम लड़ेंगे।

सिविल डिफेंस के जुड़े लोगों को भाजपा का एजेंट बताए जाने पर उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो यह गलत बात है। पहले उनकी सच्चाई जानिए, अगर वो सिविल डिफेंस में नहीं थे तो आप उनकी सच्चाई सामने लाईए।

उन्होंने कहा कि हर कोई अपना हक मांगता है। किसान अपने हक की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे तो भाजपा वाले उनको खालिस्तानी बता रहे थे और अब सिविल डिफेंस के लोग आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं तो उनको भाजपा का एजेंट बता रहे हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

–आईएएनएस

पश्चिम बंगाल : एसआईआर के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने के सख्त निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के दौरान कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल ने सभी जिला मजिस्ट्रेट...

सत्ता से बाहर रहते हुए लगातार गलत बयान देते रहेंगे राहुल गांधी : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उप मुख्यमंत्री...

तेजस्वी यादव की सुरक्षा हटाई नहीं, कम की गई : रामकृपाल यादव

पटना । बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव की सुरक्षा घटाए जाने पर नीतीश कुमार की सरकार विपक्ष के निशाने पर है।...

कर्नाटक हाईकोर्ट ने बाइक टैक्सी पर लगा प्रतिबंध हटाया, राज्य को शर्तें लागू करने की अनुमति दी

बेंगलुरु । कर्नाटक हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राज्य में बाइक टैक्सी सेवाओं पर लगा प्रतिबंध हटा दिया, जिससे संचालकों को सेवाएं फिर से शुरू करने की अनुमति मिल गई। अदालत...

दिल्ली: सिख फॉर जस्टिस के आतंकी पन्नु के खिलाफ एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह से पहले राष्ट्रीय राजधानी में...

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय अब रेडियो प्रसारण और ओटी टी पलटफॉर्म भी शुरू करेगा

नयी दिल्ली । देश की सबसे बड़ी नाट्य संस्था राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय(एनएसडी) अब अपना रेडियो स्टेशन ओटी टी पलटफॉर्म और पॉडकास्ट भी शुरू करेगा।यह घोषणा आज यहाँ भारतीय रंगमहोत्सव के...

छत्तीसगढ़: स्टील प्लांट में विस्फोट से 7 मजदूरों की मौत, भूपेश बघेल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार के पास भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत बकुलाही स्थित रियल स्पॉट स्टील प्लांट में शुक्रवार को बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। डीएससी कोयला भट्ठे में...

तमिलनाडु: डीएमडीके ने एनडीए के साथ गठबंधन की अटकलों को किया खारिज

चेन्नई । देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) की महासचिव प्रेमलता विजयकांत ने गुरुवार को एनडीए में पार्टी के शामिल होने की अटकल को खारिज कर दिया। उन्होंने यह स्पष्ट किया...

राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे ने पत्नी को मारी गोली, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या

अहमदाबाद । गुजरात के अहमदाबाद में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। बोडकदेव-थलतेज इलाके के हाई-राइज अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स एनआरआई टावर में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी...

वायु प्रदूषण रोकने के लिए कोलकाता के मेयर ने पुलिस को दिए सक्रिय रहने के निर्देश

कोलकाता । कोलकाता हाईकोर्ट ने बढ़ते वायु प्रदूषण पर संज्ञान लिया है, जिसके बाद कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने शहर के सभी पुलिस स्टेशनों और ट्रैफिक चौकियों को एयर...

जुबीन गर्ग मौत मामला: पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर आज असम कोर्ट में सुनवाई

गुवाहाटी । असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग की मौत से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा में है। इस हाई-प्रोफाइल केस में गुरुवार को एक अहम कानूनी मोड़ आने...

बिहार में कानून व्यवस्था दुरुस्त है : रामकृपाल यादव

नई दिल्ली । बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बिल्कुल दुरुस्त बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में अब तक...

admin

Read Previous

म्यूजिक ट्रैक ‘बावे मेन चेक’ में हमारी अचीवमेंट की कहानी : रैपर किंग

Read Next

एक के बाद एक पेपर लीक हो रहे हैं, यह पूरे सिस्टम का फेलियर है : संदीप पाठक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com