.बीजिंग/ जीवन स्तर में सुधार और बेहतर होने के साथ, लोग तेजी से स्वस्थ जीवन शैली की वकालत कर रहे हैं। क्योंकि सब लोग जानते हैं कि शरीर का स्वस्थ बनाए रखना बहुत जरूरी है। लेकिन आधुनिक समय में कुछ लोग काम में व्यस्त रहने के कारण कुछ भी नहीं कर पाते हैं। दूसरी तरफ आजकल हर व्यक्ति के पास कहीं भी जाने के लिए गाड़ी की सुविधा हो गई है। क्योंकि लोग अब समय को अधिकाधिक महत्व देने लगे हैं, जिसके चलते थोड़ी दूरी पर जाने के लिए भी गाड़ी का उपयोग करते हैं। लेकिन शायद लोग ये भूल गए हैं कि पैदल चलने से हमारे शरीर को कितना फायदा होता है।
उधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन और कुछ शोध संस्थानों के शोध से पता चला है कि पैदल चलना दुनिया के सबसे अच्छे व्यायामों में से एक है। ऐसा कहा जा सकता है कि पैदल चलना शरीर को तंदुरुस्त बनाए रखने का उत्तम उपाय है। क्योंकि यह वस्तुत: स्थानों और उपकरणों द्वारा अप्रतिबंधित है। साथ ही, चाहें आप विकलांग हों या स्वस्थ हों, बुजुर्ग हों या युवा हों। सभी लोग इसमें भाग ले सकते हैं।
यदि हम पैदल चलने के फायदों के बारे में बात करें, तो सबसे ज्यादा स्वस्थ आपका दिल रहेगा। क्योंकि पैदल चलने से हमारा हृदय स्वस्थ रहता है और दिल की बीमारी से भी दूर रहते हैं। दूसरा, पैदल चलते समय हमारे शरीर की मांसपेशियों के करीब 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा काम करने की स्थिति में होते हैं, जिससे हमारे शरीर में जोड़ों के लिये लाभदायक होने के साथ-साथ प्रणालीगत रक्त परिसंचरण को बढ़ावा दिया जा सकता है। तीसरी बात यह है कि पैदल चलने से फेफड़ों को मजबूती मिलती है जितनी ज्यादा ऑक्सीजन फेफड़ों तक पहुंचे उतना अच्छा होता है। चौथा, पैदल चलने से हमारा मन शांत रहने के अलावा मधुमेह का खतरा भी बहुत कम हो जाता है। इतना ही नहीं, पैदल चलने से वजन को कम करने में भी मदद मिलती है। जब हम पैदल चलते हैं, इससे हमारे शरीर की वसा भी घटती है, जिससे शरीर में मोटापा नहीं बढ़ता है। संक्षेप में, पैदल चलने से हमारा शरीर को बहुत लाभ मिलता है।
पैदल चलने को महत्व देने और लोगों के बीच पैदल चलने के प्रति जागरूगता बढ़ाने के लिये, अंतर्राष्ट्रीय मास फिटनेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की सलाह पर वर्ष 1992 से हर साल 29 सितंबर को विश्व पैदल दिवस के रूप में मनाना शुरू किया गया। इसके बाद से यह दिवस तेजी से दुनिया भर में लोकप्रिय हो गया है। हर साल इस दिवस के मौके पर तरह-तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है और लाखों करोड़ों लोग इसमें भाग लेते हैं। वर्तमान में यह विश्व में सबसे प्रभावित खेल गतिविधियों में से एक बन गया है।
आपको बता दें कि चीन सरकार लोगों के स्वास्थ्य पर बड़ा ध्यान देती है, और देश भर में कसरत करने की राष्ट्रीय रणनीति को लागू करती है। आकड़ों के मुताबिक चीन में करीब 80 प्रतिशत पेशेवर पैदल चलने या दौड़ने को अपने व्यायाम करने का तरीका अपनाते हैं। साथ ही, 80 प्रतिशत से अधिक लोगों की पसंदीदा व्यायाम पद्धति है, लेकिन वे उसपर टिके नहीं रह सकते हैं, और उनमें से आधे से भी कम लोग एक दिन में 5000 कदम से कम कदम चलते हैं, जो बेहद अस्वस्थ है।
हर साल विश्व पैदल दिवस के अवसर पर चीन में भी इससे संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। साथ ही, चीनी राष्ट्रीय खेल सामान्य प्रशासन और चीनी न्यूट्रिशन सोसायटी द्वारा दिए गए सुझावों के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए रोजाना 6000 से अधिक कदम जरूर चलना चाहिए, ताकि लोग अपने शरीर का स्वस्थ बनाए रख सके।
(लेखक: ल्याओ चियोंग, चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस