देवघर के सत्संग आश्रम ने खड़ा किया जल संरक्षण का शानदार मॉडल, इसे पूरे देश में पहुंचाएगी सरकार


देवघर
:झारखंड के देवघर शहर में स्थित सत्संग आश्रम ने जल संरक्षण का बेहतरीन मॉडल खड़ा किया है। अब केंद्र का जलशक्ति मंत्रालय इस मॉडल को पूरे देश तक पहुंचाने की तैयारी कर रहा है। पिछले दिनों देवघर आए केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री विश्वेश्वर टुडू ने आश्रम का दौरा कर जल संरक्षण के लिए यहां हुए नवाचार की जानकारी ली।

यह सत्संग आश्रम 40 एकड़ में फैला है। यहां बारिश का जल संरक्षित करने, वेस्ट वाटर को रिसाइकिल कर पुन: उपयोग लायक बनाने और भूमिगत जल के स्तर को बेहतर करने के लिए वर्ष 2010 से कोशिशें शुरू हुईं। आज की तारीख में यहां हर साल तकरीबन आठ से नौ करोड़ लीटर पानी का संचय हो रहा है और इससे प्रतिदिन लगभग छह हजार लोगों के लिए पेयजल और रोजमर्रा की बाकी जरूरतों के लिए पानी का इंतजाम होता है। इस आध्यात्मिक आश्रम में प्रत्येक वर्ष आठ लाख श्रद्धालु आते हैं और उनकी जरूरतों के लिए बाहर से पानी की जरूरत नहीं होती।

आश्रम परिसर में खुले भू-भाग और यहां स्थित भवनों की छत से गिरने वाले बारिश के पानी को स्टोर करने यहां 20-20 फीट के 200 विशेष कूप बनाए गए हैं। बारिश का सारा पानी इन्हीं कूपों में जमा होता है। इस आश्रम में प्रतिदिन हजारों लोगों के लिए महाप्रसाद बनता है। इस दौरान साफ-सफाई से लेकर बर्तन धोने के लिए जिस पानी का इस्तेमाल होता है, उसे व्यर्थ नहीं बहने दिया जाता। वेस्ट वाटर का ट्रीटमेंट कर उसे फिर से उपयोग में लाया जाता है। आश्रम में जल संरक्षण के इस अभियान से जुड़े एक तकनीकी पदाधिकारी ने बताया कि ट्रीटमेंट की प्रक्रिया भी नैसर्गिक है। यहां बड़े-बड़े टैंक बनाए गए हैं, जहां इस्तेमाल किए गए पानी का भंडारण किया जाता है। सबसे पहले टैंक में पानी से तैलीय पदार्थ को अलग किया जाता है। उसके बाद तेल रहित पानी को दूसरे टैंक में गिराया जाता है। ट्रीटमेंट की प्रक्रिया में एक टैंक में कैनन का पौधा होता है। यह पौधा पानी का ट्रीटमेंट करता है। इस पौधे की जड़ में कीड़ों को मारने की क्षमता है। इसके बाद अलग टैंक में पानी को संग्रहित किया जाता है, जो धूप की किरणों से स्वच्छ हो जाता है। इस पानी का उपयोग बागवानी में किया जाता है। इससे भूमिगत जल का स्तर भी बखूबी बना रहता है।

बता दें कि इस सत्संग आश्रम की स्थापना 19वीं-20वीं शताब्दी के विख्यात आध्यात्मिक गुरु ठाकुर अनुकूल चंद्र ने की थी। वर्ष 2010 में आश्रम के प्रधान आचार्य ने अगर हमने जल नहीं बचाया तो यहां आने वाले व्यक्तियों को पानी नहीं मिलेगा और परिसर में पौधे भी जीवित नहीं रह पाएंगे। उन्होंने बारिश के जल के संरक्षण का अभियान शुरू कराया। इसके बाद 2010 से 2014 तक बगैर किसी सरकारी सहायता के यहां जल संरक्षण का आदर्श मॉडल खड़ा हो गया। अब आश्रम के आसपास के इलाकों का भी भूमिगत जल स्तर काफी अच्छा हो गया है। जल संरक्षण के इस मॉडल को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय ने वर्ष 2020 में नेशनल वाटर अवार्ड के लिए चुना था।

–आईएएनएस

‘अबाया’ विवाद की कश्मीर में हो रही कड़ी आलोचना

श्रीनगर : श्रीनगर में एक कॉलेज के प्रिंसिपल द्वारा 'अबाया' पहनकर छात्राओं को कॉलेज के अंदर जाने की अनुमति देने से इनकार करने के फैसले की कश्मीर में कड़ी आलोचना...

चीन, पाकिस्तान व ईरान ने पहली बार की आतंकवाद विरोधी वार्ता

इस्लामाबाद : चीन, पाकिस्तान और ईरान ने बीजिंग में अपनी पहली आतंकवाद-रोधी वार्ता आयोजित की, जो इस क्षेत्र में नए गठबंधन का संकेत देती है, इस्लामाबाद में विदेश कार्यालय ने...

मणिपुर में हिंसा खत्म करने की कवायद में महिलाएं आगे

इंफाल : मणिपुर में महिलाएं हमेशा केंद्र में रही हैं, और पूर्वोत्तर राज्य में चल रही जातीय हिंसा के बीच शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने में भूमिका निभाने में...

सऊदी अरब के उत्पादन में कटौती की घोषणा से तेल की कीमतों में उछाल

लंदन : तेल उत्पादक देशों ने कीमतों में गिरावट को कम करने के लिए उत्पादन में कटौती जारी रखने पर सहमति व्यक्त जताई है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी...

मालगाड़ी से न टकराती तो भी पटरी से उतर जाती कोरोमंडल एक्सप्रेस: विशेषज्ञ

कोलकाता : शालीमार से चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस शुक्रवार शाम ओडिशा के बालासोर के पास बहानागा बाजार स्टेशन पर मालगाड़ी से न टकराई होती तो भी पटरी से उतर...

लखनऊ में गहराता जा रहा जल संकट

लखनऊ : इंदिरानगर, चिनहट और गोमती नगर के 10 लाख से अधिक निवासियों को पानी की आपूर्ति करने वाले गोमती नगर की कठौता झील में पीने का पानी का स्तर...

विभाजित समाज वाले मणिपुर में जोर पकड़ रही अलग कुकी राज्य की मांग

इम्फाल : मणिपुर में करीब एक महीने से जारी हिंसा ने राज्य को जातीय आधार पर तेजी से विभाजित कर दिया है। इन हिंसा की घटनाओं में अब तक करीब...

न्यूयॉर्क के प्रमुख विचारकों के साथ राहुल ने की बात

न्यूयॉर्क : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां प्रतिष्ठित रूजवेल्ट हाउस में न्यूयॉर्क के प्रमुख विचारकों के साथ बातचीत की और कहा, यह विचारों को नई ऊर्जा देने...

एक के बाद एक घटी चार भयावह घटनाओं ने राज्य को दिया झकझोर

बेंगलुरू : मुंबई में टीवी एक्जीक्यूटिव नीरज ग्रोवर की कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री द्वारा सनसनीखेज हत्या से लेकर अपूर्व पुराणिक मामले तक, जिसने 'लव जिहाद' की चर्चा छेड़ दी। अपराध का...

करीबी सहयोगियों के पीटीआई छोड़ने से इमरान पड़े अलग-थलग

इस्लामाबाद : पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अपने जीवन की सबसे कठिन लड़ाई का सामना करना पड़ रहा है। वह अपने करीबी सहयोगियों द्वारा...

दलित व मुस्लिम की दयनीय दशा एक कड़वी सच्चाई, इसके लिए भाजपा कांग्रेस दोषी : मायावती

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि देश में दलित व मुस्लिम समाज के लोगों की दयनीय दशा एक कड़वी सच्चाई है और...

चीन खतरा नहीं, मौका है: चीनी विदेश मंत्रालय

बीजिंग : रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने 31 मई को मीडिया को बताया कि अमेरिका और यूरोपीय संघ चीन के प्रति मुकाबला, शीतयुद्ध या अलग होने का...

akash

Read Previous

बिहार में ट्रक की ठोकर से बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत

Read Next

झांसी रेलवे स्टेशन पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Leave a Reply

Your email address will not be published.

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com