लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा, मायावती का ऐलान – गठबंधन से हुआ नुकसान

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को राजधानी में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। इस दौरान उनके भतीजे आकाश आनंद भी नजर आए।

मायावती ने कहा कि गठबंधन से पार्टी को काफी नुकसान हुआ है। इसलिए पार्टी अकेले दम पर चुनाव लडे़गी।

दरअसल, मायावती लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में अकेले दम पर लड़ने की तैयारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि पहले के चुनाव में पार्टियों से हुए गठबंधन से बसपा को फायदा होने के बजाय नुकसान हुआ।

बसपा का वोट गठबंधन करने वाली दूसरी पार्टी को ट्रांसफर हो गया। दूसरी पार्टियां अपना वोट बसपा उम्मीदवार को ट्रांसफर कराने की सही नीयत नहीं रखती हैं। न ही उनके पास क्षमता है। इसके चलते पार्टी के लोगों का मनोबल टूट जाता है। इसकी वजह से हमारी पार्टी सत्ता व विपक्ष दोनों गठबंधनों से अलग और दूर रहती है।

मायावती ने कहा कि भाजपा की जातिवादी और साम्प्रदायिक राजनीति एवं द्वेषपूर्ण अराजकता से सभी दुखी और त्रस्त हैं। भाजपा अपना प्रभाव ही नहीं, अपना जनाधार भी लगातार खो रही है। यह प्रक्रिया आगे जारी रहने वाली है। जिससे लोकसभा चुनाव एक तरफा न होकर दिलचस्प व देश की राजनीति को नया करवट देने वाला साबित होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरह भाजपा की कथनी व करनी में जमीन-आसमान का अन्तर है। इनके शासन में लोगों की आमदनी अठन्नी व खर्च रुपया हो गया है। इसके चलते लोगों को परिवार का पालन-पोषण करने में कठिनाई हो रही है। इसका आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रभाव दिखाई देगा।

मायावती ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव बैठक कर बसपा का जनाधार बढ़ाने को कहा है। साथ ही पिछली बैठकों में दिए गए निर्देशों की प्रगति रिपोर्ट की गहन समीक्षा के बाद मिली कमियों को दूर करने का निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरे मन,तन धन से लोकसभा चुनाव में जुट जाए।

आईएएनएस

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमलों के बीच भारतीय छात्रों में भय का माहौल

ढाका । बांग्लादेश में भारतीय छात्रों, खासकर अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा की घटनाओं के बीच डर का माहौल गहराता जा रहा है। एक रिपोर्ट में बुधवार को कहा गया...

रांची : ईडी कार्यालय में मारपीट का विवाद गरमाया, भाजपा बोली- जांच एजेंसी की स्वतंत्रता पर हेमंत सरकार का अनैतिक हमला

रांची । रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय में मनी लॉन्ड्रिंग के एक आरोपी संतोष कुमार के साथ कथित रूप से मारपीट और जानलेवा हमले की घटना पर उठे विवाद...

बीएमसी चुनाव में महायुति की होगी जीत: प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली । बीएमसी चुनाव को लेकर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने दावा किया कि महायुति की सरकार बनेगी। महाराष्ट्र में बीते कुछ वर्षों में महायुति की सरकार ने जनता...

दिल्ली में किरण सिंह देव ने नितिन नबीन से की भेंट, बोले- पार्टी के लिए मिला मार्गदर्शक

रायपुर । छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह मुलाकात...

सुधा कोंगरा ने यूथ कांग्रेस के आरोप किए खारिज, कहा- फिल्म में नेहरू और इंदिरा गांधी को महान नेता दिखाया गया

चेन्नई । तमिल सिनेमा की दुनिया में अक्सर इतिहास और राजनीति के पहलुओं को लेकर फिल्में बनती रही हैं। ऐसी ही एक फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है, जिसका...

बेंगलुरु में 2 लाख बांग्लादेशी अप्रवासियों का शक, डिपोर्ट करने के लिए एसटीएफ बनाएं: भाजपा

बेंगलुरु । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बेंगलुरु शहर में अवैध रूप से आए करीब 2 लाख बांग्लादेशी नागरिकों के बसने की आशंका जताई है। पार्टी ने कर्नाटक सरकार से...

प्रयागराज में चार बच्चों की तालाब में डूबने से मौत

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में कोहराम मच गया। पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कुसुआ गांव...

बिहार : जदयू के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए सीएम नीतीश, भाजपा कार्यालय में भी जुटे नेता

पटना । बिहार में मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज को लेकर सियासत जमकर हो रही है। इस बीच, बुधवार को जहां एक ओर जदयू के भोज में मुख्यमंत्री...

नशीली पदार्थों की तस्करी के खिलाफ डीआरआई की बड़ी कार्रवाई : करोड़ों का माल जब्त, 10 की गिरफ्तारी

मुंबई । डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई), मुंबई जोनल यूनिट ने पिछले तीन दिनों में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। हाईवे से लेकर एयरपोर्ट रनवे...

राहुल गांधी ने गिग वर्कर्स की समस्याओं को सबसे पहले उठाया था: सुप्रिया श्रीनेत

नई दिल्ली । केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद 10 मिनट में डिलीवरी पर रोक लगाए जाने का कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सबसे...

मैपिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद ओडिशा में होगी एसआईआर: अतिरिक्त सीईओ सुशांत कुमार मिश्रा

भुवनेश्वर । ओडिशा में मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने के लिए एसआईआर होगी। राज्य के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि इस...

दिल्ली में यमुना की सफाई पर ‘आप’ ने खोला मोर्चा, सौरभ भारद्वाज ने लगाए सरकार पर गंभीर आरोप

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) ने यमुना नदी की सफाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे 'राजनीतिक नौटंकी' करार दिया है।...

admin

Read Previous

साल में दो बार बोर्ड परीक्षाएं, 11वीं 12वीं में पढ़नी होंगी कम से कम 2 भाषाएं

Read Next

पौड़ी में भारी बारिश का कहर, बादल फटने के बाद दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह से बाधित

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com