एक के बाद एक पेपर लीक हो रहे हैं, यह पूरे सिस्टम का फेलियर है : संदीप पाठक

नई दिल्ली । नीट परीक्षा पर घमासान जारी है। एक तरफ देश भर के अलग-अलग जगहों पर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी इसको लेकर भाजपा सरकार पर हमलावर है। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने सवाल उठाते हुए कहा है कि सरकार से सवाल है कि क्या आपने इंस्टीट्यूशनल फेलियर को छुपाने के लिए 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणामों के साथ नीट का रिजल्ट निकलवाया।

संदीप पाठक ने ये आरोप लगाया कि अभी जिस तरह से बीजेपी की सरकार और मंत्री कह रहे हैं कि नीट के एग्जाम में स्थानीय स्तर पर गड़बड़ी है, यह सरासर गलत है। देश के कई हिस्सों में नीट के पेपर लीक हुए हैं। यह स्थानीय विफलता नहीं है।

संदीप पाठक ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि नीट एग्जाम के मार्किंग में कई गड़बड़ियां हुई हैं। ग्रेस मार्क का कोई आधार नहीं है। छात्रों को 717, 718 और 719 नंबर मिले हैं। यह संभव नहीं है। मार्किंग में गड़बड़ी शिक्षा मंत्री के स्थानीय स्तर पर गड़बड़ियों के दावे को गलत साबित कर रही है। यह एक इंस्टीट्यूशनल फ्रॉड है।

संदीप पाठक ने बताया कि यूजीसी नेट का पेपर भी लीक हुआ था और पेपर होने के अगले दिन ही इसे रद्द कर दिया गया। एक के बाद एक पेपर लीक हो रहे हैं। यह पूरे सिस्टम का फेलियर है। उन्होंने कहा है कि यूपी सरकार पुलिस कांस्टेबल की भर्ती गुजरात की एक प्राइवेट कंपनी से करवाती है। इस परीक्षा में धांधली हुई और कंपनी का मालिक विदेश भाग गया। भाजपा सरकार में जो भी फ्रॉड करता है ,उसे हाथ पकड़कर विदेश भगा दिया जाता है। वहीं यूपी के सीएम योगी ने बुलडोज़र चलवाकर ख्याति पाई है तो क्या वह अपनी बुलडोज़र लेकर गए उस कंपनी के मालिक के पास?

संदीप पाठक के मुताबिक हर वर्ष प्रतियोगी परीक्षाओं में करोड़ों छात्र पेपर देने बैठ रहे हैं और पिछले 7 साल में 70 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। प्रधानमंत्री जी बताएं, इन 70 पेपर लीक मामलों में उन्होंने क्या किया?

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी, आप श्रेष्ठ भारत बनाने की बात कर इस देश के बच्चों के भविष्य को बेच रहे हो। एनटीए में ऐसा क्या है कि बार-बार पेपर लीक हो रहे हैं। कमेटी बनाने से कुछ नहीं होगा। सरकार सबसे पहले यह बताए कि जो अभी चोरी हुई है, उसका चोर कौन है। वहीं एनटीए को लेकर देखना चाहिए कि दिक्कत कहां है और उसमें सुधार लाना चाहिये।

संदीप पाठक ने मांग की है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अब जाकर नैतिक जिम्मेदारी ली है और अब उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा है कि मैं प्रधानमंत्री से कहूंगा कि आप पूरे देश से माफी मांगिये और अपने शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लीजिए।

–आईएएनएस

सदन में विपक्ष पर जमकर बरसीं कंगना रनौत, याद दिलाया ‘इंदिरा गांधी वर्सेस राज नारायण’ केस

नई दिल्ली । लोकसभा के शीतकालीन सत्र में 'चुनाव सुधार' जैसे मुद्दों पर चर्चा जारी है। मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा...

महाराष्ट्र सरकार ने नकली दवाओं और खांसी की सिरप पर सख्ती बढ़ाई

नागपुर । महाराष्ट्र में नकली दवाओं और खांसी की सिरप की रोकथाम के लिए सरकार ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस जानकारी का खुलासा महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग...

तेलंगाना सरकार स्टार्टअप्स के लिए बनाएगी 1,000 करोड़ का फंड, सीएम रेवंत रेड्डी का बड़ा ऐलान

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बुधवार को राज्य के स्टार्टअप सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए 1,000 करोड़ रुपए का विशेष फंड बनाने की घोषणा की।...

गौतम अदाणी ने सत्य नडेला से की मुलाकात, एआई की अपार क्षमताओं पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि वे माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला से मिले और उन्होंने टेक्नोलॉजी...

संजय निरुपम ने जस्टिस स्वामीनाथन के खिलाफ विपक्ष के महाभियोग नोटिस की कड़ी आलोचना की

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच के जस्टिस स्वामीनाथन के खिलाफ विपक्ष के महाभियोग नोटिस की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि विपक्ष हिंदुत्व...

उडुपी: अवैध रूप से भारत में रह रहे दस बांग्लादेशी नागरिकों को कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

उडुपी । कर्नाटक के उडुपी में सीजेएम कोर्ट ने दस बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने और जाली पहचान पत्रों के साथ रहने का दोषी ठहराया...

सीएम रेखा गुप्ता ने भलस्वा ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स का किया निरीक्षण

नई दिल्‍ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को भलस्वा क्षेत्र में बने ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स का निरीक्षण किया। वर्ष 2016 में तैयार लेकिन वर्षों से खाली पड़े इन...

सांसद सजय झा ने बताया, पीएम मोदी के लिए कितना अहम रहा है बिहार

नई दिल्ली । जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सांसद संजय झा ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता की सूची में बिहार हमेशा से ही शीर्ष पर रहा...

इंडिगो के ऑपरेशंस में आ रही स्थिरता, एयरलाइन की जवाबदेही तय की जाएगी : राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने लोकसभा में मंगलवार को कहा कि बजट एयरलाइन इंडिगो के ऑपरेशंस में स्थिरता आ रही है और देश की बाकी...

केरल एक्ट्रेस असॉल्ट केस : कानूनी एक्शन लेंगे दिलीप, बोले- मेरे खिलाफ साजिश रची गई

कोच्चि । साल 2017 के चर्चित एक्ट्रेस अपहरण और हमले मामले में ट्रायल कोर्ट से बरी मलयालम एक्टर दिलीप ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वह अब उन लोगों...

अखिलेश यादव बोले, चुनाव सुधार की शुरुआत आयोग से होनी चाहिए; एसआईआर को छिपा हुआ एनआरसी बताया

नई दिल्ली । लोकसभा में मंगलवार को चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान सपा सांसद अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग और सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने यूपी में...

कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने नवजोत कौर सिद्धू को भेजा लीगल नोटिस

चंडीगढ़ । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस...

admin

Read Previous

दस साल से देख रहे हैं तमाशा, आतिशी अगर दिल्ली को पानी नहीं दे सकतीं तो इस्तीफा दें : अलका लांबा

Read Next

29 जून को दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com