हरियाणा: ओपी चौटाला के निधन पर सीएम सैनी समेत कई नेताओं ने जताया दुख

गुरुग्राम । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) चीफ ओमप्रकाश चौटाला के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। गुरुग्राम में अपने आवास पर 89 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। चौटाला के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई नेताओं ने दुख जताया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक्स पर लिखा, “इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने प्रदेश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की।देश व हरियाणा प्रदेश की राजनीति के लिए यह अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।”

हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक्स पर लिखा, “हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में हमारे साथी रहे चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के निधन का समाचार दुखद है। उनसे हमारे पारिवारिक संबंध रहे और अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उन्होंने प्रदेश के विकास में काफी योगदान दिया। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि और परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। भगवान से प्रार्थना है कि दुःख की इस घड़ी में परिवारजनों को सम्बल प्रदान करें।”

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक्स पर लिखा, “हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री, चौधरी ओमप्रकाश चौटाला का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवारजनों को दुःख सहने की शक्ति दे। मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।”

जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक्स पर लिखा, “हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। भगवान से प्रार्थना करता हूं कि श्री ओमप्रकाश चौटाला जी की आत्मा को शांति दे एवं परिवार को ये दुःख सहने की शक्ति दे।”

राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने एक्स पर लिखा, “हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के निधन का दुखद समाचार मिला। यह सिर्फ हरियाणा ही नहीं, बल्कि देश की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों व समर्थकों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति दें।”

–आईएएनएस

ओमान में आज से शुरू होगी अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता

वाशिंगटन । शुक्रवार को परमाणु वार्ता के लिए यूएस और ईरान ओमान में मिलेंगे। व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम कूटनीति पर...

राहुल गांधी और कांग्रेस देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं: सांसद मनोज तिवारी

वाराणसी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने संसद की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर फिर से गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा...

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, महिला को उसकी मर्जी के बिना गर्भावस्था जारी रखने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी अदालत किसी महिला को, खासकर नाबालिग को, उसकी मर्जी के बिना...

दिल्ली पुलिस के जवान की लाइसेंसी पिस्टल से गर्लफ्रेंड ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। यहां दिल्ली पुलिस में तैनात एक सिपाही की...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस : पांच आरोपियों को 11 फरवरी तक पुलिस कस्टडी, मुख्य आरोपी अभी तक फरार

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों...

यूएन प्रमुख ने ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के खत्म होने को अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा के लिए ‘गंभीर क्षण’ बताया

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हथियारों को सीमित करने वाली संधि ‘न्यू स्टार्ट’ की अवधि...

‘अबोध बालक’ बयान पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘ज्ञान की कोई सीमा नहीं, अज्ञान की कोई उम्र नहीं होती’

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने नेता सदन जेपी नड्डा के उस बयान पर अपनी बात रखी, जिसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने...

डीएमके मंत्री के उत्तर भारतीयों पर बयान को लेकर चिराग पासवान बोले- बस, सुर्खियों के लिए है…

नई दिल्ली । डीएमके मंत्री एमआरके पन्नीरसेल्वम के उत्तर भारतीयों को लेकर दिए गए बयान पर देश की राजनीति गरमा गई है। इस बयान की सत्तापक्ष और विपक्ष के कई...

सबरीमाला गोल्ड केस : केरल विधानसभा में फिर हंगामा, विपक्ष ने कहा- सरकार मामले को कमजोर कर रही

तिरुवनंतपुरम । केरल विधानसभा में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी हंगामा हुआ। वजह रही सबरीमाला सोने की कथित चोरी मामले की जांच को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के...

सिख कभी गद्दार नहीं हो सकते, गद्दार तो गांधी परिवार है : मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली । दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को संसद के मकर द्वार पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू...

सुप्रीम कोर्ट ने हयात रीजेंसी होटल नीलामी मामले में दोहरे मापदंड पर उठाए सवाल, सरकार-बैंकों को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के हयात रीजेंसी होटल की नीलामी मामले पर सुनवाई की। यह मामला गैर-सरकारी संगठन इंफ्रास्ट्रक्चर वॉचडॉग द्वारा दाखिल जनहित याचिका पर आधारित है।...

admin

Read Previous

अनुष्का शर्मा ने रविचंद्रन अश्विन की विरासत की सराहना की

Read Next

भाजपा सांसद ने प्रियंका गांधी को थमाया ‘1984’ लिखा बैग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com