विदेशी मुद्रा भंडार 2.3 अरब डॉलर बढ़कर 683.98 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

मुंबई । देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह जबरदस्त वृद्धि देखी गई है। इन तीन सप्ताह में यह लगभग 14 अरब डॉलर बढ़ चुका है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, गत 30 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.299 अरब डॉलर बढ़कर 683.987 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह अब तक का ऐतिहासिक उच्चतम स्तर है।

इससे पहले 16 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.546 अरब डॉलर और 23 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 7.023 अरब डॉलर बढ़ा था। इस प्रकार तीन सप्ताह में इसमें 13.868 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई है।

आरबीआई ने बताया कि 30 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक फॉरेन करेंसी एसेट्स 1.485 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 599.037 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान, स्वर्ण भंडार 86.2 अरब डॉलर बढ़कर 61.859 अरब डॉलर हो गया।

विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 90 लाख डॉलर की वृद्धि के साथ 18.468 अरब डॉलर पर रहा। जबकि, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 5.8 करोड़ घटकर 4.622 अरब डॉलर रह गई।

विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में चीन, जापान और स्विट्जरलैंड के बाद भारत चौथे स्थान पर है।

पिछले कुछ साल से भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार बढ़ रहा है। मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होने से देश संकट के समय के लिए ज्यादा निश्चिंत रहता है। साथ ही इससे रुपये में आने वाले किसी भी तेज गिरावट को नियंत्रित करने के लिए आरबीआई के पास बाजार में हस्तक्षेप के ज्यादा विकल्प होते हैं।

–आईएएनएस

राजनीति अब अर्थव्यवस्था पर हावी, बदल रही वैश्विक व्यवस्था: एस. जयशंकर

कोलकाता । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि आज के समय में राजनीति अर्थव्यवस्था पर हावी हो रही है। उन्होंने आईआईएम कोलकाता के जोका कैंपस में उन्हें...

नितेश राणे ने जीएसटी रिफॉर्म को सराहा, बोले- जनता आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनेंगी

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने जीएसटी की नई दरों के लागू होने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री का...

जीएसटी दरों में कटौती से आतिथ्य, परिवहन और सांस्कृतिक क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा

नई दिल्ली । नई जीएसटी दरें देश के पर्यटन क्षेत्र को और अधिक किफायती बनाएंगी, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ाएंगी और कारीगरों एवं सांस्कृतिक उद्योगों को बढ़ावा देंगी। यह...

यूएस के एच-1बी वीजा पर विदेश मंत्रालय की आई पहली प्रतिक्रिया

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा के नियम सख्त कर दिए। यूएस के एच-1बी वीजा पर भारत सरकार की पहली प्रतिक्रिया आई है। विदेश मंत्रालय...

भारत पीपीपी में 2038 तक बन सकती है दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : रिपोर्ट

नई दिल्ली । क्रय शक्ति समता (पीपीपी) में भारत 2038 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। यह जानकारी बुधवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी...

डोनाल्ड ट्रंप का 50 प्रतिशत वाला टैरिफ बम, भारत के लिए ‘अब्बा-डब्बा-जब्बा’

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा रह-रहकर भारत को टैरिफ का दिखाया जा रहा डर अब उनके लिए ही परेशानी का कारण बनता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में...

रियलमी ने ‘रियलमी 15 सीरीज’ को ‘लिव फॉर रियल’ पोस्टर के साथ किया टीज, लॉन्च से पहले दी अटकलों को हवा

नई दिल्ली । ग्लोबल टेक्नोलॉजी ब्रांड रियलमी ने भारत में अपने रियलमी 15 सीरीज के लॉन्च से ठीक पहले एक नया टीजर जारी किया है, जो ऑनलाइन काफी सुर्खियां बटोर...

संभल के चंदौसी में अतिक्रमण पर प्रशासन का शिकंजा, स्कूल में ‘कुर्बानी’ का खुलासा

चंदौसी (संभल) । चंदौसी के लक्ष्मणगंज स्थित वारसी नगर में शनिवार को प्रशासनिक हलचल तेज रही, जब एसडीएम विनय कुमार मिश्रा और सीओ अनुज चौधरी भारी पुलिस बल के साथ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली : विश्वास सारंग

भोपाल । देश की अर्थव्यवस्था में आ रहे सुधार और दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बनने पर मध्य प्रदेश के युवा एवं खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि प्रधानमंत्री...

पाकिस्तान वैश्विक आतंकवाद का केंद्र, ध्यान भटकाने के लिए ले रहा भारत का नाम : विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर बलूचिस्तान की घटनाओं के संबंध में पाकिस्तान के तमाम आरोपों को खारिज कर दिया। मंत्रालय द्वारा जारी संक्षिप्त...

भारत की आर्थिक स्थिति रहेगी स्थिर, पाकिस्तान की बढ़ेगी परेशानियां : मूडीज

नई दिल्ली । ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव को लेकर भारत की व्यापक आर्थिक स्थिति को स्थिर देखता...

पाकिस्तान से आयात-निर्यात पर प्रतिबंध सही कदम : हरीश रावत

नई दिल्ली । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान से सभी आयात-निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का समर्थन किया।...

admin

Read Previous

‘अनुच्छेद 370 अब इतिहास है’, जम्मू-कश्मीर के लिए संकल्प पत्र जारी करते हुए बोले अमित शाह

Read Next

प्रवीण कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी64 में एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com