अदाणी ग्रीन एनर्जी ने 750 मिलियन डॉलर के होल्डको नोट्स को पूरा भुनाया

अहमदाबाद । अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) की ओर से सोमवार को कहा गया है कि कंपनी ने सभी बकाया 750 मिलियन डॉलर या 4.375 प्रतिशत के होल्डको नोट्स को पूरी तरह से रिडीम कर लिया है।

अदाणी ग्रुप की कंपनी की ओर से जनवरी 224 में रिडेम्पशन रिजर्व खाते के माध्यम से होल्डको नोट्स को पूरी तरह से बैकस्टॉप करने की घोषणा की गई थी। यह दिशानिर्देशों के अनुपालन के लिए मैच्योरिटी पर होल्डको नोट्स को भुनाने की तारीख से आठ महीने पहले किया जाता है।

कंपनी की ओर से बयान में कहा गया कि तीन वर्ष के होल्डको नोट्स सितंबर 2021 में जारी हुए थे। इसके माध्यम से कंपनी की उच्च वृद्धि दर को समर्थन मिला है। बीते तीन वर्षों में अदाणी ग्रीन एनर्जी की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता तीन गुना बढ़कर 11.2 गीगावाट हो गई है, जो कि पहले 3.5 गीगावाट थी। इस दौरान रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता में 48 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़त हुई है।

कंपनी ने आगे कहा कि एजीईएल ने तेज ग्रोथ को हासिल करके दिखाया है और कंपनी नोट्स को रिफाइनेंसिंग के बजाय कैश के जरिए रिडीम कर रही है।

आगे कहा, “ऑपरेशनल एसेट्स के जरिए मजबूत कैशफ्लो और कंस्ट्रक्शन फैसिलिटी फ्रेमवर्क एग्रीमेंट के जरिए आसानी से कंपनी वित्त वर्ष 2030 तक 50 गीगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता को हासिल करने के लिए होने वाले पूंजीगत खर्च को पूरी तरह फंड कर सकती है।”

एजीईएल के प्रमोटर्स ने दिसंबर 2023 में 9,350 करोड़ रुपये के प्रिफेंशियल वारंट सब्सक्राइब करने पर सहमति दी थी। इसमें से 7,013 करोड़ रुपये (835 मिलियन डॉलर) के फंड का इस्तेमाल अदाणी ग्रीन एनर्जी के पूंजीगत खर्च को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

कंपनी के मैनेजमेंट का फोकस एसेट्स डेवलपमेंट के जरिए लंबी अवधि में वैल्यू क्रिएशन पर है। कंपनी के पास ऑपरेशनल एसेट्स का एक मजबूत बेस है जो कंपनी के अंडर-कंस्ट्रक्शन डेवलपमेंट का समर्थन करने में सक्षम है।

एजीईएल के पास मौजूदा समय में 11.2 गीगावाट का ऑपरेशनल रिन्यूएबल पोर्टफोलियो है, जो कि भारत के 12 राज्यों में फैला हुआ है।

–आईएएनएस

एलपीजी गैस संकट को लेकर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने केंद्र पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद...

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

दिसंबर के फ्लाइट संकट के बाद इंडिगो में बड़ा बदलाव, सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली । मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इंडिगो को संचालित...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

ईसीआई मतदाताओं या चुनाव कर्मचारियों के खिलाफ हिंसा के प्रति जीरो टॉलरेंस रखेगा: ज्ञानेश कुमार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्तों डॉ....

तेहरान का आसमान हुआ काला, जहरीली बारिश से बचने की लोगों को दी गई सलाह

तेहरान । ईरान की राजधानी का आसमान काले धुएं के गुबार में डूब गया है। हवा जहरीली हो गई है, और यह आम लोगों की जान के लिए आफत का...

निशांत कुमार के जदयू में आने से संगठन होगा मजबूत: ललन सिंह

पटना । केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में आने पर कहा कि यह अच्छी बात है और...

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स के लिए पीएम मोदी का आभार जताया

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली के लोगों को 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के ऐतिहासिक प्रोजेक्ट समर्पित करने...

ए. आर. रहमान को ‘रामायण’ में मौका मिल रहा है तो भेदभाव नहीं: सलीम मर्चेंट

नई दिल्ली । हाल ही में मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान के एक बयान ने फिल्म जगत में नई बहस छेड़ दी है। रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था...

महिलाओं के संघर्ष और बलिदान को नमन; सीएम रेखा गुप्ता ने नारी शक्ति की ऊर्जा को सराहा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला बुद्धिजीवियों के राष्ट्रीय सम्मेलन 'भारती-नारी से नारायणी' समारोह में शामिल हुई। इस कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं के योगदान, साहस और...

‘टटीरी’ सॉन्ग पर बुरे फंसे बादशाह, हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश

पानीपत । 'टटीरी' सॉन्ग को लेकर रैपर और सिंगर बादशाह बुरी तरीके से फंस चुके हैं। अब नौबत यह आ गई है कि हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ लुकआउट...

दुबई एयरपोर्ट पर हवाई उड़ानें आंशिक रूप से बहाल

दुबई । एमिरेट्स एयरलाइंस के बाद दुबई एयरपोर्ट ने आंशिक तौर पर हवाई सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई। एमिरेट्स के...

admin

Read Previous

रावलपिंडी और मुल्तान में खेली जाएगी इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट श्रृंखला

Read Next

भारतीय कंपनियों के इजरायल को हथियार निर्यात में दखल से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com