तेजस्वी यादव की सुरक्षा हटाई नहीं, कम की गई : रामकृपाल यादव

पटना । बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव की सुरक्षा घटाए जाने पर नीतीश कुमार की सरकार विपक्ष के निशाने पर है। विपक्ष का आरोप है कि यह बदले की भावना से किया जा रहा है।

बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा है कि तेजस्वी यादव की सुरक्षा हटाई नहीं गई है, बल्कि कम की गई है।

पटना में आईएएनएस से बातचीत के दौरान बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि सुरक्षा का मामला राज्य और केंद्र के संबंधित अधिकारियों से जुड़ा होता है। वे आकलन करते हैं और उसी आकलन के आधार पर यह तय किया जाता है कि कितनी सुरक्षा दी जानी चाहिए। उसी के अनुसार निर्णय लिया गया है। सुरक्षा हटाई नहीं गई है, बल्कि कम की गई है। शायद उन पर खतरा कम हो गया होगा, इसलिए सुरक्षा कम की गई है।

बिहार सरकार की कानून व्यवस्था की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार में सभी सुरक्षित हैं। मैं खुद मंत्री हूं, गांधी मैदान भी जाता हूं, लेकिन मेरे साथ कोई सुरक्षा नहीं होती। मैं सांसद भी रहा हूं, फिर भी कोई डर नहीं है। नीतीश कुमार के शासन में सुशासन है, सभी सुरक्षित हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा के साथ समृद्धि यात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर में नवनिर्मित आधुनिक कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का उद्घाटन किया गया। यह केवल एक मंडी नहीं, बल्कि किसानों को उनकी उपज का उचित एवं पारदर्शी मूल्य दिलाने का सशक्त मंच है। यहां आधुनिक भंडारण, तौल एवं विपणन सुविधाओं से युक्त व्यवस्था है। बिचौलियों की भूमिका समाप्त कर किसानों को सीधे बाजार से जोड़ने की पहल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार किसानों की आय में वृद्धि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तथा कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कर्पूरी ठाकुर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वे एक आदर्श थे, ईमानदार होने के साथ ही साथ संघर्ष के प्रतीक थे। वे कई पदों पर रहे, नेता प्रतिपक्ष के तौर पर भी काम किया। वे हम सभी लोगों के लिए प्रेरणा दायक हैं। हम सभी अगर उनके दिखाए रास्ते पर चलेंगे तो जीवन सफल हो जाएगा।

–आईएएनएस

बिहार: आईजीआईएमएस से पीएमसीएच शिफ्ट किए गए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव

पटना । बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन को शनिवार को पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) से पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) शिफ्ट किया गया है।...

उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘गोदान’, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा

देहरादून । उत्तराखंड सरकार ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म 'गोदान' को राज्य में टैक्स फ्री करने का फैसला लिया है। इस संबंध में...

ओमान में आज से शुरू होगी अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता

वाशिंगटन । शुक्रवार को परमाणु वार्ता के लिए यूएस और ईरान ओमान में मिलेंगे। व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम कूटनीति पर...

राहुल गांधी और कांग्रेस देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं: सांसद मनोज तिवारी

वाराणसी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने संसद की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर फिर से गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा...

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, महिला को उसकी मर्जी के बिना गर्भावस्था जारी रखने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी अदालत किसी महिला को, खासकर नाबालिग को, उसकी मर्जी के बिना...

दिल्ली पुलिस के जवान की लाइसेंसी पिस्टल से गर्लफ्रेंड ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। यहां दिल्ली पुलिस में तैनात एक सिपाही की...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस : पांच आरोपियों को 11 फरवरी तक पुलिस कस्टडी, मुख्य आरोपी अभी तक फरार

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों...

यूएन प्रमुख ने ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के खत्म होने को अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा के लिए ‘गंभीर क्षण’ बताया

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हथियारों को सीमित करने वाली संधि ‘न्यू स्टार्ट’ की अवधि...

‘अबोध बालक’ बयान पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘ज्ञान की कोई सीमा नहीं, अज्ञान की कोई उम्र नहीं होती’

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने नेता सदन जेपी नड्डा के उस बयान पर अपनी बात रखी, जिसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने...

डीएमके मंत्री के उत्तर भारतीयों पर बयान को लेकर चिराग पासवान बोले- बस, सुर्खियों के लिए है…

नई दिल्ली । डीएमके मंत्री एमआरके पन्नीरसेल्वम के उत्तर भारतीयों को लेकर दिए गए बयान पर देश की राजनीति गरमा गई है। इस बयान की सत्तापक्ष और विपक्ष के कई...

सबरीमाला गोल्ड केस : केरल विधानसभा में फिर हंगामा, विपक्ष ने कहा- सरकार मामले को कमजोर कर रही

तिरुवनंतपुरम । केरल विधानसभा में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी हंगामा हुआ। वजह रही सबरीमाला सोने की कथित चोरी मामले की जांच को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के...

admin

Read Previous

कर्नाटक हाईकोर्ट ने बाइक टैक्सी पर लगा प्रतिबंध हटाया, राज्य को शर्तें लागू करने की अनुमति दी

Read Next

छगन भुजबल को बड़ी राहत, ईडी के मामले में कोर्ट ने निर्दोष करार दिया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com