इंडिगो की सैकड़ों फ्लाइट्स लेट और कई रद्द, कंपनी ने मांगी माफी

नई दिल्ली । भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पिछले कई दिनों से भारी मुश्किलों में घिरी हुई है। तकनीकी खराबी, बड़े एयरपोर्टों पर जबरदस्त भीड़ और ऑपरेशनल मजबूरियों की वजह से उसकी सैकड़ों उड़ानें रोज घंटों देरी से चल रही हैं, जबकि दर्जनों फ्लाइट्स को पूरी तरह रद्द करना पड़ रहा है। इस कारण कंपनी ने बुधवार को आधिकारिक बयान जारी कर यात्रियों से माफी मांगी है।

इंडिगो ने बताया कि उसकी सारी टीमें चौबीसों घंटे लगी हुई हैं, जिससे जल्द से जल्द सब कुछ पहले जैसा सामान्य हो जाए। जिन यात्रियों की फ्लाइट रद्द हुई है, उन्हें दूसरी उड़ान में जगह दी जा रही है या पूरा पैसा वापस किया जा रहा है। देरी से चल रही फ्लाइट्स के यात्रियों को भी हर संभव मदद दी जा रही है। कंपनी ने साफ कहा कि उसके लिए यात्रियों का भरोसा सबसे कीमती है और हुई परेशानी के लिए उसे गहरा अफसोस है।

यात्रियों से इंडिगो ने कहा है कि घर से निकलने से पहले एक बार पर अपनी फ्लाइट की ताजा स्थिति जरूर देख लें। इससे परेशानी और एयरपोर्ट पर अतिरिक्त भीड़ दोनों से बचा जा सकता है।

इसके अतिरिक्त, कंपनी ने कहा कि वह जल्द से जल्द सभी दिक्कतें दूर करके फिर वही सस्ती, समय पर और बिना किसी झंझट की यात्रा का वादा पूरा करेगी, जिसके लिए लोग उसे सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।

फिलहाल इंडिगो के पास चार सौ से ज्यादा विमान हैं और वह हर रोज करीब 2,300 उड़ानें संचालित करती है। ये एयरलाइन भारत के 90 से अधिक शहरों के अलावा 45 से ज्यादा विदेशी गंतव्यों से जुड़ी हुई हैं।

वित्त वर्ष 2024-25 में इंडिगो में 11.5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने सफर किया था। हाल ही में स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरलाइन अवॉर्ड्स 2025 में उसे एक बार फिर भारत और दक्षिण एशिया की सबसे अच्छी एयरलाइन चुना गया है।

–आईएएनएस

पिछले साल की तुलना में इस साल बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये,अगले वर्ष भी मेला फ्री रहेगा।

नयी दिल्ली इस बार विश्व पुस्तक मेले में प्रवेश निःशुल्क होने से बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने आज 9 दिवसीय मेले के समापन पर...

चेन्नई में वायु गुणवत्ता की जांच के लिए 100 डिजिटल सेंसर बोर्ड लगाए जाएंगे

चेन्नई । वायु प्रदूषण के प्रतिकूल प्रभाव दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में ग्रेटर चेन्नई नगर निगम ने शहर भर में वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए उन्नत तकनीक...

सीएम मोहन यादव दावोस में ऊर्जा, तकनीक, पर्यटन पर केंद्रित निवेश नीतियों को करेंगे साझा

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस के मंच पर मध्य प्रदेश अपनी आर्थिक प्राथमिकताओं, औद्योगिक क्षमताओं और दीर्घकालिक विकास दृष्टि को वैश्विक मंच...

ग्रीनलैंड पर अमेरिकी टैरिफ धमकियां अस्वीकार्य, यूरोप देगा एकजुट होकर जवाब: इमैनुएल मैक्रों

पेरिस । फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका की तरफ से टैरिफ की धमकियों पर कड़ी आपत्ति जताई है। इमैनुएल मैक्रों ने स्पष्ट तौर पर कहा...

नई दिल्ली : द्वारका में अवैध हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

नई दिल्ली । दिल्ली में द्वारका जिले के पुलिस स्टेशन बिंदापुर की टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर...

पश्चिम बंगाल में टीएमसी का अंतिम समय आ गया है, अगली बार बनेगी भाजपा सरकार: नरेंद्र कश्यप

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि जनता टीएमसी से परेशान हो गई है...

महाराष्ट्र में एनडीए के जनहित के एजेंडे को जनता का समर्थन : पीएम मोदी

नई दिल्ली । महाराष्ट्र में 'मिनी विधानसभा' माने जा रहे नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले 'महायुति गठबंधन' ने शानदार प्रदर्शन किया है। राज्य के...

सीबीआई ने रिश्वत मामले में श्रीनगर में दो सरकारी कर्मचारियों को किया गिरफ्तार

श्रीनगर । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग क्षेत्र से दो सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार...

‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ : उत्तर दिल्ली में विशेष निरीक्षण अभियान, कचरा जलाने के कई मामले दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सुधार के लिए 'ऑपरेशन क्लीन एयर' के तहत उत्तर दिल्ली में शाम और रात के समय निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह अभियान कमीशन...

महाराष्ट्र: चंद्रपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत का जश्न

चंद्रपुर । शुक्रवार को चंद्रपुर नगर निगम (सीसीएमसी) चुनाव में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक उलटफेर किया और 66 में से 28 सीटें जीतीं। कांग्रेस...

करिश्मा और संजय कपूर के तलाक दस्तावेज मामले से जुड़ी याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने अभिनेत्री को जारी किया नोटिस

मुंबई । संजय कपूर के निधन के बाद उनकी संपत्ति को लेकर मामला पहले से ही कोर्ट में चल रहा है। करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और कियान कपूर ने...

कर्नाटक का सीएम पद पार्टी हाईकमान और हमारे बीच का मामला, सार्वजनिक चर्चा न हो: डीके शिवकुमार

नई दिल्ली । कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को साफ किया कि मुख्यमंत्री पद का मुद्दा उनके, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और पार्टी हाईकमान के बीच का मामला है, इस...

admin

Read Previous

कांग्रेस ने पीएम मोदी का चाय बेचते एआई वीडियो किया शेयर, शिवराज सिंह ने दिया करारा जवाब

Read Next

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में आईईडी ब्लास्ट, तीन पुलिसवालों की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com