लालू ने कहा, ‘राजद का भविष्य उज्जवल’, पूछा सवाल, ‘अयोध्या के बाद मथुरा के नारे का क्या मतलब’

‘पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सोमवार को पार्टी के 25 वें स्थापना दिवस के मौके पर केंद्र और बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। लंबे अंतरात के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए और उनमें जोश भरते हुए कहा कि राजद का भविष्य उज्जवल है। राजद प्रमुख ने स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को वर्चुअल तरीके से संबोधित करते हुए कहा कि आज सामाजिक तानेबाने को तोड़ने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि आज नारा लगाया जा रहा है कि अयोध्या के बाद मथुरा, आखिर इसका क्या मतलब है। उन्होंने सवालिया लहजे में आखिर देश में क्या चाहते हैं। उन्होंने राजद के कार्यकर्ताओं से सामाजिक तानाबाना को मजबूत करने के लिए काम करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि आज संसद में बहस तक नहीं होने दी जाती है। लालू प्रसाद ने अपने संघर्ष के दिनों की याद करते हुए मंडल आंदोलन का भी जिक्र किया। उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर को याद करते हुए कहा कि आज वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके अरमानों को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राजद का भविष्य उज्जवल है। उन्होंने कहा कि हमने पांच-पांच प्रधानमंत्री को देखा, उनको बनाने में सहयोग किया। उन्होंने नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि वे जब मंत्री नहीं बने तो वे व्याकुल हो गए। इसके बाद कहकर उन्हें कृषि मंत्री बनवाया।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने कहा, “आज राष्ट्रीय जनता दल जनता की ताकत है, जिसे हम आने वाले दिनों में और मजबूत बनाएंगे।”

लालू ने महंगाई को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा, “नोटबंदी के बाद से ही देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है। पेट्रोलियम पदाथरें के दामों में वृद्घि हो रही है। महंगाई, बेरोजगारी से देश पीछे जा रहा है। कोरोना तो है ही। अब कोरोना की तीसरी लहर आने की बात हो रही है।”

बिहार की नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए लालू ने कहा, “भ्रष्टाचार चरम पर है। कोई ऐसा दिन नहीं है जब चार से पांच लोगों की हत्याएं नहीं होती हैं। बिहार हमारा पीछे जा रहा है। बेरोजगारी बढ़ी है। प्रवासी मजदूर बाहर कमाने के लिए जा रहे हैं। जब वे लौट रहे थे, तब राजद के लोगों ने उन्हें घरों तक पहुंचाया। “

उन्होंने तेजस्वी की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे आशा नहीं थी कि पिछले साल हुए चुनाव में वे इतना दौरा कर लेंगे, लेकिन उनको सभी सहयोग कर रहे हैं।

उन्होंने विरोधियों के चरवाहा स्कूल खोले जाने के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि गरीबों के बच्चों के लिए चरवाहा विद्यालय तक खोले गए, लेकिन आज लोग मजाक बनाते हैं कि लालू ने चरवाहा विद्यालय खोला। लोगों ने पहले का समय नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि यह एक संदेश था कि पिछड़े, गरीब भी पढ़ सकते हैं, स्कूल जा सकते हैं।

लालू ने अपने स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए लोगों को कहा कि अभी वे अस्वस्थ हैं, लेकिन सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही पटना आएंगें और सभी लोगों से मिलेंगे।

–आईएएनएस

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बोले नसीमुद्दीन सिद्दीकी, ‘मुझे सम्मान नहीं चाहिए, काम चाहिए’

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए तमाम रणनीतियां बनाने में जुटी हुई है। इसी बीच...

बिहार: मसौढ़ी अग्निकांड में दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

पटना । बिहार के पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर हुए भीषण अग्निकांड में दो नाबालिग बच्चों की जलकर मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे...

जम्मू-कश्मीर: अवैध गतिविधियों के चलते पुलिस ने नागरोटा में होटल को किया सील

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले में अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि नागरोटा इलाके में एक होटल को कथित अवैध गतिविधियों के चलते सील कर दिया गया है। पुलिस...

राहुल गांधी में इंदिरा गांधी की तरह इमरजेंसी वाली मानसिकता है: शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व नेता शकील अहमद के बयानों पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि...

देश और मुंबई के लिए खतरा बन चुकी है भाजपा: अतुल लोंढे पाटिल

नई दिल्ली । कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने एक बयान में भारतीय जनता पार्टी को लेकर तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भाजपा अब सिर्फ एक राजनीतिक दल...

बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने पर फोकस, विधायकों के पार्टी छोड़ने की खबरें बेबुनियाद: अभिषेक रंजन

नई दिल्ली । दिल्ली में हुई बिहार कांग्रेस की बैठक के बाद कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि यह कोई खास बैठक नहीं थी, बल्कि एक सामान्य और नियमित...

ईडी डायरेक्टर ने आई-पैक पर छापे के दौरान सीएम ममता बनर्जी के बाधा डालने पर मांगी रिपोर्ट

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक राहुल नवीन ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार के उन अधिकारियों और पुलिस अफसरों की जानकारी मांगी, जो ईडी की छापेमारी और तलाशी...

एनडीए की रैली में पलानीस्वामी ने डीएमके पर बोला हमला, कहा-‘सही समय आ गया है’

चेन्नई । एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ डीएमके पर तीखा राजनीतिक हमला किया। उन्‍होंने घोषणा की कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) तमिलनाडु में सत्ता वापस...

छगन भुजबल को बड़ी राहत, ईडी के मामले में कोर्ट ने निर्दोष करार दिया

मुंबई । महाराष्ट्र सदन घोटाले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को बड़ी राहत मिली है। एंटी करप्शन ब्यूरो के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय के मामले में...

झारखंड प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदित्य साहू ने संभाला कार्यभार

रांची । झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से अपने पद का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले उन्होंने प्रदेश भाजपा...

दिल्ली हाईकोर्ट में इंडिगो संकट पर सुनवाई, सरकार से कार्रवाई का हलफनामा दाखिल करने को कहा

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें रद्द होने और यात्रियों के संकट पर स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की। इस मामले में...

चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में एक साथ नहीं लड़ेंगी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों से पहले इंडी अलायंस को जोरदार झटका लगा है। कांग्रेस और आप अलग-अलग मेयर चुनाव लड़ेंगी। आप नेता अनुराग ढांडा ने यह जानकारी दी...

admin

Read Previous

मेरे विकेट से ज्यादा महत्वपूर्ण थे मेरे रन: जडेजा

Read Next

भारत में एक दिन में 41 हजार से ज्यादा कोविड मामले और 593 मौतें

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com