दिल्ली: 1965 के बाद पहली बार इतना घटा है यमुना का जल स्तर


नई दिल्ली: हरियाणा से पानी नहीं छोड़े जाने के चलते दिल्ली में यमुना का जल स्तर 7.5 फीट घट गया है। दिल्ली जलबोर्ड ने कहा कि अगर हरियाणा ने पानी नहीं छोड़ा तो, दिल्ली में त्राहिमाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

दिल्ली जलबोर्ड ने कहा कि 1965 के बाद पहली बार यमुना का जल स्तर इतना घटा है और इसके चलते दिल्ली में रोजना 100 एमजीडी पानी का उत्पादन प्रभावित हो रहा है। दिल्ली जलबोर्ड ने उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने कहा कि सेंट्रल दिल्ली, वेस्ट दिल्ली और साउथ दिल्ली में जल संकट गहरा गया है, जिसमें पीएम आवास, राष्ट्रपति भवन, सुप्रीम कोर्ट और अंतरराष्ट्रीय दूतावास शामिल हैं। डीजेबी ने याचिका दायर कर सुप्रीम कोर्ट से 1995 में दिए अपने आदेश के अनुसार हरियाणा सरकार को रोजाना पानी देने के लिए निर्देशित करने की मांग की है। राघव चड्ढा ने कहा कि हम झोली फैला कर मांगते हैं कि दिल्ली वालों को मानवीय और कानूनी आधार पर उनके हक का पानी दीजिए। इस पर राजनीति न करिए।

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने हरियाणा से यमुना में पानी नहीं छोड़े जाने की वजह से दिल्ली में गहराए जल संकट के मद्देनजर सोमवार को वजीराबाद बैराज का निरीक्षण किया। राघव चड्ढा ने कहा कि हरियाणा की खट्टर सरकार सुप्रीम कोर्ट के दिए आदेश के अनुसार दिल्ली को पानी दे।

उन्होंने कहा कि वजीराबाद बैराज में हरियाणा की ओर से यमुना नदी का पानी छोड़ा जाता है। हम सीधा नदी से पानी उठाकर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में देते हैं और उसे अपने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में साफ करते हैं। इसके बाद हम लोगों के घरों तक पहुंचाते हैं। यह नदी पूरी भरी हुई होती है और नदी का स्तर 7.50 फीट और ऊपर होता है, लेकिन आज पानी बहुत कम स्तर पर नजर आ रहा है और एक बहुत बड़ा खाली मैदान नजर आ रहा है। यह रिवर बेल्ट पूरा भरा होता है, लेकिन क्योंकि हरियाणा ने दिल्ली के हक और दिल्ली के अधिकार का पानी रोक लिया है, इसके चलते आज नदी सूख गई है।

राघव ने कहा कि रिवर बेल्ट इतना सूख गया है कि आप यहां क्रिकेट या हॉकी भी खेल सकते हैं। हरियाणा ने दिल्ली के अधिकार का कम से कम 120 एमजीडी पानी आज के समय में रोका हुआ है, जिसके चलते दिल्ली में एक जल संकट बनता नजर आ रहा है।

डीजेबी उपाध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली एक लैंड लॉक शहर है। हम लोग आसपास पड़ोसी राज्यों से घिरे हुए हैं। पड़ोसी राज्यों पर हम अपने जलापूर्ति के लिए निर्भर हैं। लेकिन हरियाणा सरकार ने दिल्ली का हक मार लिया है। हरियाणा हमें अपने अधिकार और हक का पानी नहीं दे रहा है। उन्होंने पानी इस कदर रोका है कि 1965 के बाद पहली बार यमुना नदी का जल स्तर इस वजीराबाद बैराज पर इतना घट गया है।

–आईएएनएस

सरकार ने शुरू की सात महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी की तैयारी

नई दिल्ली । खान मंत्रालय ने सात महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी की तैयारी शुरू कर दी है। बोली लगाने के लिए निविदा दस्तावेजों की बिक्री की अंतिम तिथि 16...

भारत ने जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र की बैठक में डेटा इंटिग्रिटी की जरूरत पर रोशनी डाली

नई दिल्ली । भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, गिरीश चंद्र मुर्मू ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक पैनल चर्चा के दौरान कहा कि किसी भी राष्ट्रीय जलवायु...

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा

नई दिल्ली । भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से दो डिग्री कम है।...

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री, कई इलाकों में एक्यूआई ‘खराब’

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले सप्ताह तक न्यूनतम तापमान सात-आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था।...

रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की ओर अग्रसर है फरवरी

लंदन । मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फरवरी रिकॉर्ड संख्या में गर्मी के रिकॉर्ड तोड़ने की ओर अग्रसर है, क्योंकि मानव निर्मित वैश्विक तापन और प्राकृतिक एल नीनो जलवायु...

दक्षिण अफ्रीका में सीएमजी स्प्रिंग फेस्टिवल गाला की प्रशंसा

बीजिंग । दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े शहर जोहान्सबर्ग के मंडेला स्क्वायर में 9 फरवरी को बहुत भीड़ थी। दक्षिण अफ़्रीका में चीनी प्रवासियों और स्थानीय लोगों ने मंडेला स्क्वायर...

गैस रिसाव की रोकथाम के लिए जोसलर हाइड्रोकार्बन ने एमएनजीएल के साथ किया ऐतिहासिक समझौता

नई दिल्ली । पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक सुरक्षा की द‍िशा में एक दूरदर्शी कदम उठाते हुए गैस रिसाव का पता लगाने वाली अहमदाबाद स्थित एक प्रमुख कंपनी जोसलर हाइड्रोकार्बन इंडिया...

ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में 8 से 10 मार्च तक पुष्पोत्सव का आयोजन

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा का सिटी पार्क (सम्राट मिहिर भोज पार्क) एक बार फिर फूलों की खुशबू से महकेगा। आगामी 8, 9 और 10 मार्च को पुष्पोत्सव का आयोजन...

स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का प्रचार वीडियो सीएनएन में प्रसारित

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप के वर्ष 2024 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का प्रचार वीडियो सोमवार को सीएनएन के उत्तरी अमेरिकी स्थानीय चैनल, अंतर्राष्ट्रीय उत्तरी अमेरिकी चैनल, अंतर्राष्ट्रीय यूरोपीय मध्य-पूर्व व...

दुबई में सीएमजी “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” थीम दिवस की गतिविधि आयोजित

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के "स्प्रिंग फेस्टिवल गाला" थीम दिवस वाली गतिविधि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई में शुक्रवार को आयोजित हुई, जिसमें दुबई में चीन के...

शिमला में मौसम की पहली बर्फबारी, पर्यटकों की भीड़

शिमला । हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लंबे अंतराल के बाद गुरुवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे इसका नजारा मनोरम हो गया। अधिकारियों ने यहां बताया कि...

जनवरी में दिल्‍ली में अधिकांश दिनों में वायु गुणवत्‍ता रही ‘गंभीर’

नई दिल्ली । जनवरी में दिल्ली लगातार वायु प्रदूषण से जूझती रही, इससे संकट और बढ़ गया, जो पिछले साल से ही गंभीर हो गया था। कोहरा, शांत हवाओं और...

admin

Read Previous

कर्नाटक भाजपा आरएसएस की कठपुतली, उनके आदेश पर काम कर रही है : सिद्धारमैया

Read Next

अमेरिकी नियामक ने अमेजॉन पर खतरनाक उत्पादों के लिए ठोका मुकदमानई

Leave a Reply

Your email address will not be published.

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com