कश्मीर में होगा मिस वर्ल्ड 2023 का आयोजन

श्रीनगर : इस साल के अंत में कश्मीर में मिस वर्ल्‍ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा जिसमें 140 देश भाग लेंगे। इसका खुलासा मंगलवार को श्रीनगर में ब्रेकफास्ट प्रेस ब्रीफिंग में किया गया।

प्रेस ब्रीफिंग में मिस वर्ल्ड करोलिना बिलावस्की, मिस इंडिया सिनी शेट्टी, मिस वर्ल्ड कैरेबियन एमी पेना और मिस वर्ल्ड इंग्लैंड जेसिका गेगेन और मिस वर्ल्ड अमेरिका श्री सैनी और मिस एशिया प्रिसिलिया कार्ला सपुत्री यूल्स शामिल हुई। उन्‍होंने बताया कि 71वीं मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता के लिए कश्‍मीर का चयन किया गया है।

करोलिना बिलावस्की ने कहा, ”कश्मीर में सब कुछ है और यह मिस वर्ल्ड जैसे आयोजन के लिए सबसे अच्छी जगह है। मैं भारत की खूबसूरत जगहों, यहां की खूबसूरत झीलों को देखकर हैरान हूं, यहां सभी ने हमारा अच्छे से स्वागत किया है।

”हमें जो आतिथ्य सत्कार मिला वह अद्भुत था। इस आयोजन में 140 देशों को भाग लेते देखना रोमांचक होगा। हर जगह की अपनी सुंदरता होती है, लेकिन यहां का सुखद आतिथ्य सत्कार अभिभूत करने वाला है।”

मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने कहा, ”यह गर्व से भरा क्षण है कि मिस वर्ल्ड 2023 कश्मीर में आयोजित होने जा रहा है। यह क्षण दिवाली जैसा होगा क्योंकि 140 देश भारत आ रहे हैं और एक परिवार के रूप में भाग ले रहे हैं।”

इन सभी ने लोकल फाइव-स्टार होटल में अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ नाश्ता किया।

रूबल नागी आर्ट फाउंडेशन के रूबल नागी और पीएमई एंटरटेनमेंट के अध्यक्ष जमील सईदी भी नाश्ते के इस बैठक में उपस्थित रहे।

मिस वर्ल्ड अमेरिका श्री सैनी और मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले पेजेंट विजेताओं के कश्मीर दौरे में शामिल हुई हैं। भारत लगभग तीन दशकों के बाद इस प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। आखिरी बार देश ने इस कार्यक्रम की मेजबानी 1996 में की थी।

आईएएनएस

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से वैश्विक तेल कीमतों पर असर

वॉशिंगटन । वैश्विक तेल कीमतों में सोमवार को तेज उछाल आया। ऐसा तब देखा गया जब अमेरिका ने एक ईरानी कार्गो जहाज को कब्जे में ले लिया। इससे तनाव बढ़ने...

ईरान ने कहा, हमारे वाणिज्यिक जहाज पर अमेरिकी गोलीबारी का जल्द जवाब देंगे

तेहरान । मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ईरान के शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी सेना द्वारा किए गए “सशस्त्र समुद्री डकैती” के खिलाफ ईरान जल्द ही...

अमेरिका से व्यापारिक तनाव के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री ने आर्थिक विविधीकरण पर दिया जोर

ओटावा । कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि अमेरिका के साथ करीबी संबंधों पर आधारित कनाडा की पूर्व ताकतें अब “कमज़ोरियां” बन गई हैं, जिन्हें वैश्विक व्यापार के...

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में बफर जोन का नक्शा किया जारी, सीजफायर के बावजूद ऑपरेशन किए तेज

यरूशलम । इजरायल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में एक बफर जोन बनाने का मैप जारी किया है। इसमें लेबनानी इलाके के अंदर कई किलोमीटर तक फैला एक बड़ा इलाका...

बांग्लादेश में तेल संकट को लेकर बिगड़े हालात, पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लगीं

ढाका । ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर दुनिया के कई देशों पर पड़ रहा है। बांग्लादेश भी इससे अछूता नहीं है। बांग्लादेश में ईंधन की...

अमेरिका में पिता बना हत्यारा: 8 मासूमों की ली जान, याद दिला दिया ‘फैमिलिसाइड’ का खौफनाक इतिहास

नई दिल्ली | अमेरिका के लुइसियाना राज्य के शरेवपोर्ट में 19 अप्रैल को जो हुआ, वह सोच से परे था। दिल दहला देने वाले मामले ने एक बार फिर उस...

आईबीसी ने भारत में बदली दिवालिया कंपनियों की दशा, एसेट वैल्यू रिकवरी को मिला बढ़ावा: पीएचडीसीसीआई उपाध्यक्ष

नई दिल्ली । दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) ने भारत में दिवालिया प्रक्रिया में गई कंपनियों का समाधान जल्द करने में बड़ी भूमिका निभाई है और इससे एसेट वैल्यू...

नाटो महासचिव मार्क रूटे ने अलायंस से अमेरिका के निकलने की संभावना को किया खारिज

बर्लिन । नाटो के महासचिव मार्क रूटे ने एक इंटरव्यू में अलायंस से अमेरिका के संभावित हटने की चिंताओं को खारिज कर दिया है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच...

बुल्गारिया: 5 साल में 8वीं बार संसदीय चुनाव, आखिर वजह क्या?

सोफिया । बुल्गारिया में रविवार को लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखे। बाल्कन प्रायद्वीप में मौजूद इस देश ने पांच साल में आठवीं बार संसदीय चुनाव होते देखा है।...

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा सस्पेंड करने की मांग की, स्वास्थ्य का दिया हवाला

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने स्वास्थ्य का हवाला देकर अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा को सस्पेंड...

इजरायल-लेबनान सीजफायर का वैश्विक स्तर पर स्वागत, खाड़ी देशों ने उल्लंघन से बचने पर दिया जोर

नई दिल्ली । इजरायल और लेबनान के बीच दस दिनों का सीजफायर हुआ है। सीजफायर की खबर से लेबनान के लोगों में खुशी और जश्न का माहौल है। लोग खुशी...

सीजफायर के दौरान इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किमी का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा : नेतन्याहू

यरूशलम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम लागू होने के बाद भी इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किलोमीटर का सुरक्षा क्षेत्र बनाए रखेगा।...

admin

Read Previous

बिहार : सांवले रंग के कारण कर दी पत्नी की हत्या

Read Next

दिमाग की कोशिकाओं तक पहुंच सकता है माइक्रोप्लास्टिक; व्यवहार, मस्तिष्क में परविर्तन संभव: अध्‍ययन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com