राज्यसभा के उपसभापति ने कहा, ‘निलंबित तृणमूल सांसद ने तोड़ा कांच का दरवाजा’

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)| राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को शुरू होने के बाद, उपसभापति हरिवंश ने कहा कि सदन में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। तृणमूल के एक निलंबित सांसद ने एक दरवाजे का शीशा तोड़ दिया और संसद कर्मचारियों के साथ हाथापाई की है। उनके बारे में शिकायत दर्ज कराई गई है। उपसभापति ने कहा कि घटना बुधवार को हुई।

महिला सहायक सुरक्षा अधिकारी ने तृणमूल सांसद अर्पिता घोष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

हरिवंश ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

इस पर तृणमूल नेता सुखेंदु शेखर रे ने कहा, “सांसद को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया था, लेकिन जब सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई तो वह आना चाहती थीं। तब उसे कैसे रोका जा सकता है? सदन में ये चल क्या रहा है।”

सदन के नेता पीयूष गोयल ने कहा, “यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और उन्होंने कर्मचारियों का बचाव करते हुए कहा कि सांसद को इसलिए रोका गया क्योंकि सफाई का काम शुरू होने वाला था।”

विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सदन में विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष का विरोध लोकतांत्रिक अधिकारों का हिस्सा है और यहां तक कि दिवंगत अरुण जेटली ने भी कहा था कि विरोध करना एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है।

सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।

–आईएएनएस

छह साल में बढ़ी गरीबी और असमानता, पाकिस्तान योजना आयोग की रिपोर्ट में खुलासा

नई दिल्ली । पाकिस्तान के योजना आयोग द्वारा जारी हालिया रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि पिछले छह वर्षों के दौरान पाकिस्तान में असमानता और गरीबी दोनों में उल्लेखनीय...

ईरानी हमलों के बीच यूएई ने तीन बैलिस्टिक मिसाइलें और 121 ड्रोन मार गिराए

नई दिल्ली । संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश के एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान की ओर से दागी गई तीन बैलिस्टिक मिसाइलों और 129 ड्रोन...

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ती हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, संयम बरतने की अपील

काबुल । अफगानिस्तान में मानवाधिकारों की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदक रिचर्ड बेनेट ने उन चिंताओं को दोहराया जो अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ती झड़पों को लेकर थीं, जिसके...

बलूचिस्तान में एक और गैर-न्यायिक हत्या, 17 वर्षीय युवक का शव बरामद

क्वेटा । बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना ने एक और बलूच नागरिक की हत्या कर दी। यह घटना पूरे प्रांत में बिना कानूनी कार्रवाई के की जा रही हत्याओं और लोगों...

चीन-रूस विदेश मंत्रियों की बातचीत में ईरान पर हमले की निंदा

बीजिंग । चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 1 मार्च को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ टेलीफ़ोन पर बातचीत की। वांग यी ने कहा कि चीन हमेशा संयुक्त...

तेल रिफाइनरी पर हमले से चिंतित खाड़ी देश, क्रेमलिन का दावा ‘पुतिन करेंगे ईरान से बात’

मास्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गल्फ में तेल रिफाइनरी पर हमलों को लेकर अरब नेताओं की चिंताओं से ईरान को अवगत कराएंगे; क्रेमलिन ने इसकी पुष्टि की है।...

ईरान ने हम पर अब तक 186 मिसाइल और 812 ड्रोन दागे: यूएई

नई दिल्ली । यूएई के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि ईरान ने अब तक देश पर 186 मिसाइल और 812 ड्रोन दागे हैं। मंत्रालय ने दावा किया कि,...

ओमान की खाड़ी के पास नौसेना का युद्धपोत तैनात, जरूरत पड़ने पर मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए होगा इस्तेमाल

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच भीषण संघर्ष लगातार जारी है। इस युद्ध के चलते मध्य-पूर्व क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ-साथ समुद्री व्यापार पर भी बड़ा...

अमेरिकी सेना का दावा, अंधाधुंध मिसाइलें दाग रहा ईरान

वाशिंगटन/जिनेवा । अमेरिका ने आरोप लगाया है कि ईरान बिना सोचे समझे अंधाधुंध मिसाइलें दाग रहा है। सेना ने मंगलवार को एक वीडियो क्लिप जारी कर अपनी बात सामने रखी...

ईरान युद्ध की आहट और आर्थिक अस्थिरता की चेतावनी के बीच यूएन ने शुरू की कूटनीतिक समाधान की कोशिशें

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने खाड़ी क्षेत्र के कई नेताओं से बातचीत की है। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब ईरान के साथ...

ट्रंप का नया व्यापार प्लान, भारत समेत कई देशों के साथ नए ट्रेड फ्रेमवर्क की घोषणा

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 2026 का व्यापार नीति एजेंडा पेश क‍िया, जिसमें कहा गया, “अमेरिका वापस आ गया है।” एजेंडे में टैरिफ को...

व्हाइट हाउस ने अमेरिकियों पर ईरान के हमले की लिस्ट जारी की

वॉशिंगटन । विगत लगभग पांच दशकों से, अमेरिका की विभिन्न सरकारें ईरान पर यह आरोप लगाती रही हैं कि वह मध्य पूर्व और अन्य क्षेत्रों में अमेरिकी नागरिकों व सैन्यकर्मियों...

editors

Read Previous

केंद्र ने एयरबस डिफेंस से 56 परिवहन विमानों की खरीद को मंजूरी दी

Read Next

विभाजित कप्तानी अच्छी योजना, रोहित बेहतर कप्तानी कर सकते हैं : मदन लाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com