राहुल गांधी की सजा के मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में जबर्दस्त हंगामा

रांची : मोदी सरनेम को लेकर विवादित बयान देने के केस में सूरत कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने पर गुरुवार को झारखंड विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ। एक वक्त तो ऐसा हुआ कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को छोड़ सदन में मौजूद सभी विधायक और मंत्री वेल में पहुंच गए। राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस, झामुमो और राजद के विधायक जहां इस फैसले पर विरोध जताते हुए नारेबाजी कर रहे थे, वहीं भाजपा के विधायक राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने की खबर मिलते ही सदन में शोर शुरू हो गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक वेल में पहुंच गए। दोनों तरफ से नारेबाजी होने लगी।

कांग्रेस के विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि भाजपा के इशारे पर बोलने की स्वतंत्रता का गला घोंटा जा रहा है। उन्होंने यहां तक कहा कि भाजपा के इशारे पर कार्रवाई हुई है।

प्रदीप यादव के इस बयान पर भाजपा के विधायकों ने विरोध किया और राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए। हंगामा इतना बढ़ गया कि सदन को स्पीकर ने 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस के विधायक अपनी-अपनी जगह पर खड़े हो गए। विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि एक ऐसा परिवार, जिसने लोकतंत्र को मजबूत किया, उसके लोगों को परेशान किया जा रहा है। राहुल गांधी की हत्या की जा रही है।

इसके बाद कांग्रेस विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। इधर भाजपा विधायक भी सदन में राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर करते हुए वेल में पहुंच गए। सदन में मौजूद तमाम मंत्री और झामुमो विधायक भी वेल में आकर हंगामा करने लगे।

–आईएएनएस

यूक्रेन में बांध टूटने से आई बाढ़ में नौ लोगों की मौत

कीव : इस सप्ताह की शुरूआत में दक्षिणी यूक्रेन में एक प्रमुख बांध के टूटने के कारण आई भयंकर बाढ़ में ओलेस्की शहर में नौ लोगों की मौत हो गई।...

साइबेरिया में रिकॉर्ड तोड़ तापमान, इतिहास का सबसे खराब हीट वेव

मास्को : साइबेरिया अपनी कठोर ठंडी जलवायु के लिए जाना जाता है। लेकिन इस बार इसने गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रूसी क्षेत्र फिलहाल इतिहास की सबसे खराब...

कर्नाटक: युवक ने की दादी की हत्या, कार में शव रख शहरभर में घूमा था आरोपी

मैसूरु : कर्नाटक पुलिस ने 75 वर्षीय एक महिला की हत्या के मामले में उसके पोते को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जांच में खुलासा हुआ...

कनाडा में निर्वासन का सामना कर रहे भारतीय छात्रों पर पीएम ट्रूडो ने कहा, होगा न्याय

नई दिल्ली/ओटावा : फर्जी प्रवेश पत्रों को लेकर कनाडा से निर्वासन का सामना कर रहे 700 भारतीय छात्रों को आश्वस्त करते हुए प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि वे प्रत्येक...

अफगानिस्तान में मिनीबस के खाई में गिरने से 24 लोगों की मौत

काबुल : अफगानिस्तान के सरी पुल प्रांत में एक मिनीबस के खड्ड में गिर जाने से कम से कम 24 यात्रियों की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को...

एयर इंडिया का वैकल्पिक विमान रूस के मगदान हवाईअड्डे के लिए होगा रवाना

नई दिल्ली : एयर इंडिया का विमान बुधवार को मुंबई से रूस के मगदान हवाईअड्डे के लिए रवाना होगा, जो फंसे हुए यात्रियों और एआई173 के चालक दल को सैन...

कनाडा के जंगलों में लगी आग के धुएं से अमेरिका में छाया अंधेरा

न्यूयॉर्क : कनाडा के जंगलों में लगी आग के धुएं ने उत्तरी अमेरिका के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है। इसके कारण मिनेसोटा से मैसाचुसेट्स तक हवाई...

छात्रा के यौन उत्पीड़न का कलबुर्गी विश्वविद्यालय के लेक्च रर का ऑडियो वायरल

कलबुर्गी (कर्नाटक): कलबुरगी विश्वविद्यालय में एक गेस्ट लेक्च रर द्वारा एक छात्रा से यौन उत्पीड़न का एक कथित ऑडियो क्लिप प्रतिष्ठित परिसर में चिंताजनक रूप से वायरल हो गया है।...

कोल्हापुर में विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छोड़े आंसूगैस के गोले

कोल्हापुर : महाराष्ट्र के तत्कालीन शाही शहर कोल्हापुर में मुगल बादशाह औरंगजेब और मैसूर के राजा टीपू सुल्तान की प्रशंसा को लेकर बुधवार को विरोध प्रदर्शन और कुछ हिंदू संगठनों...

बखमुत के आसपास आगे बढ़ रही यूक्रेन की सेना: मंत्री

कीव : यूक्रेन की उप रक्षा मंत्री हन्ना मलियार ने पुष्टि की है कि सैनिक बखमुत शहर के आसपास पूर्वी मोर्चे पर आगे बढ़ रहे हैं। यह पुष्टि किए बिना...

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू को सूरीनाम का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर दी बधाई

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार' मिलने पर बधाई दी है।...

भारी सुरक्षा के बीच अमृतसर में ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी पर जुटे कट्टरपंथी

अमृतसर : भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच, मंगलवार को स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लूस्टार की 39वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में कट्टरपंथी शामिल हुए, जो सुबह...

admin

Read Previous

अनन्या पांडे ओटीटी सीरीज ‘कॉल मी बे’ में निभाएंगी मुख्य भूमिका

Read Next

बिहार में संदिग्ध हालात में 14 लोगों की मौत, जहरीली शराब से मौत की आशंका, 10 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published.

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com