चाड के राष्ट्रपति ने वांग यी से मुलाकात की

बीजिंग । चाड के राष्ट्रपति महामत इदरीस डेबी ने देश की राजधानी एन’जामेना में चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की।

मुलाकात में महामत ने कहा कि अफ्रीका के साथ चीन का सहयोग हमेशा पारस्परिक सम्मान, समानता और आपसी लाभ पर आधारित रहा है और फलदायी रहा है। उन्होंने अफ्रीका, विशेष रूप से चाड के विकास के लिए चीन के दीर्घकालिक समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने आगे कहा कि चीन चाड का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार और भरोसेमंद दोस्त है, दोनों देशों के बीच संबंध आपसी सम्मान, पारस्परिक लाभ और उभय जीत सहयोग का एक मॉडल बन गया है।

राष्ट्रपति महामत ने यह भी कहा कि चीन विश्व निष्पक्षता और न्याय को बनाए रखने और अहम मुद्दों को हल करने में रचनात्मक भूमिका निभाता है। चाड चीन के साथ मिलकर संचार और समन्वय को मजबूत करते हुए साझा रुख और आम हितों की रक्षा करना चाहता है।

उधर, वांग यी ने कहा कि दोनों देशों के राष्ट्रपतियों ने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक उन्नत किया, चीन-चाड सहयोग ने एक नए चरण में प्रवेश किया। चीन का मानना है कि सभी देश आकार और शक्ति में भिन्न होने के बावजूद समान हैं। चीन किसी भी प्रकार की दादागिरी कार्रवाई और एकतरफावाद का विरोध करता है और चाड के साथ मिलकर रणनीतिक समन्वय को मजबूत करना चाहता है और एक-दूसरे का दृढ़तापूर्वक समर्थन जारी रखने को भी तैयार है।

उन्होंने यह भी कहा कि चीन चाड की स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता के प्रति प्रतिबद्धता तथा उसके राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुकूल विकास और पुनरुद्धार के मार्ग पर चलने की सराहना करता है। चीन चाड के साथ मिलकर दोनों राष्ट्राध्यक्षों द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण सहमति और चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के पेइचिंग शिखर सम्मेलन में प्राप्त परिणामों को सक्रिय रूप से लागू करना चाहता है।

वांग यी ने जोर देते हुए कहा कि चीन और चाड को देश के प्रशासन में अनुभव के आदान-प्रदान को मजबूत करना और सभी पहलुओं में आपसी लाभ वाले सहयोग का विस्तार करना चाहिए, ताकि चाड के विकास और पुनरुद्धार के लिए समर्थन प्रदान किया जा सके तथा एक साथ नए युग में सभी मौसमों के अनुरूप चीन-अफ्रीका के साझा भविष्य वाले समुदाय का निर्माण किया जा सके।

बता दें कि वांग यी ने चाड के प्रधानमंत्री अल्लामे हलीना से भी मुलाकात की और चाड के विदेश मंत्री अब्देरमान कौलमल्लाह के साथ वार्ता की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

सबरीमाला सोना चोरी केस: ईडी की याचिका पर सुनवाई फिर टली, अब 17 दिसंबर को होगी सुनवाई

कोल्लम । केरल के कोल्लम स्थित विजिलेंस कोर्ट ने सबरीमाला सोना चोरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को केस रिकॉर्ड उपलब्ध कराने संबंधी याचिका पर सुनवाई एक बार फिर टाल...

तिरुपति परकमणि चोरी मामले में हाई कोर्ट ने कानूनी कार्रवाई का दिया आदेश

अमरावती । आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने बुधवार को सीआईडी और एसीबी को तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में परकमणि चोरी मामले में कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कोर्ट...

ईडी ने जालंधर में साइकोट्रोपिक दवाओं की अवैध बिक्री के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय के जालंधर जोनल कार्यालय ने साइकोट्रोपिक दवाओं की अवैध बिक्री से कमाए गए धन की जांच के तहत अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।...

गुटेरेस ने यूएन के सदस्य देशों से इमरजेंसी रिस्पॉन्स फंड में योगदान देने का आग्रह किया

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सेक्रेटरी-जनरल एंटोनियो गुटेरेस ने यूएन सदस्य देशों से सेंट्रल इमरजेंसी रिस्पॉन्स फंड (सीईआरएफ) में योगदान देने की अपील की, ताकि लाखों लोगों के...

‘कमजोर’ लोगों के हाथ में यूरोप के कई देश ‘पतन की ओर’ : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूरोप के कई देशों का नेतृत्व "कमजोर" लोग कर रहे हैं, और ये देश "पतन की ओर" बढ़ रहे हैं।...

ट्रंप की टैरिफ नीति ने किसानों को वैश्विक बाजार से किया बाहर, व्यापार नीति पर सीनेटर का बयान

वांशिंगटन । अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित 12 अरब डॉलर के नए किसान सहायता पैकेज पर सियासत तेज हो गई है। शीर्ष डेमोक्रेटिक नेता और अमेरिकी सीनेटर मारिया...

पाकिस्तान में महिला पत्रकारों की संख्या गिरी, अहम मौकों पर लाइव न्यूज से भी नदारद!

नई दिल्ली । पाकिस्तान की मीडिया में महिलाओं की भागीदारी लगातार घट रही है, जो लिंग असमानता और कार्यस्थल पर चुनौतियों का संकेत देती है। एक हालिया अध्ययन के अनुसार,...

दुनिया का पहला सबसे प्रदूषित शहर है पाकिस्तान का लाहौर

इस्लामाबाद । पाकिस्तान का लाहौर शहर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है। स्विस एयर क्वालिटी मॉनिटर आईक्यूएयर के अनुसार, लाहौर का एक्यूआई 300 से ज्यादा है। इसके...

अमेरिका में गैस की कीमतें कई साल के निचले स्तर पर, व्हाइट हाउस ने बताया आर्थिक लाभ

वाशिंगटन । अमेरिका में गैसोलीन के दाम पिछले साढ़े चार साल में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। नए आंकड़ों से पता चलता है कि देश के अधिकतर इलाकों...

अमेरिका ने 85 हजार वीजा किए रद्द, अपनों की सुरक्षा के लिए ट्रंप गंभीर

वॉशिंगटन । वॉशिंगटन में गोलीकांड के बाद अमेरिका के ट्रंप प्राशसन ने इस साल कई कैटेगरी में 85,000 वीज़ा रद्द कर दिए हैं। एक सीनियर स्टेट डिपार्टमेंट अधिकारी ने बताया...

बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर बीएनपी ने जताई चिंता, कहा-भूख और खाली जेबें सच बोलती हैं

ढाका । बांग्लादेश में चुनाव की तैयारियों के बीच पूर्व पीएम खालिदा जिया की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने कहा है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पटरी से उतारने की...

आम पाकिस्तानी अपने देश की पुलिस को मानता है भ्रष्ट : इंटरनेशनल सर्वे

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के विभिन्न विभाग भ्रष्टाचार के गहरे जाल में फंसे हैं। इनमें से पुलिस सबसे ज्यादा भ्रष्ट है। भ्रष्टाचार के मामले में दूसरा नंबर निविदा का है, फिर...

admin

Read Previous

अमेरिकी-ब्रिटिश सेना ने यमन पर किए हवाई हमले

Read Next

पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल : अभय देओल स्टारर ‘बन टिक्की’ का प्रीमियर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com