नई दिल्ली: पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर फ्रांसीसी इतिहासकार डोमिनिक लैपियर का कल निधन हो गया ।वह 91 वर्ष के थे । उनकी पत्नी ने फ्रांस के अखबार वैन मार्टिन को यह जानकारी दी।
लैपियर ने आज से 48 साल पहले अपने मित्र लॉरी कॉलिन्स के साथ मिलकर भारत के विभाजन के इतिहास पर मशहूर पुस्तक फ्रीडम ऐट मिडनाइट लिखी थी जो काफी चर्चित और लोकप्रिय भी हुई थी. इसके अलावा उन्होंने जॉय ऑफ ए सिटी नामक किताब भी कोलकाता शहर पर लिखी थी और वह भी पुस्तक काफी लोकप्रिय हुई थी। उस पुस्तक पर 1992 में एक फिल्में बनी थी।
उनकी कई किताबें बेस्टसेलर रही हैं और उनकी अब तक करोड़ों प्रतियां भी बिकी चुकी हैं वह दुनिया के चर्चित इतिहासकारों में जाने गए। लैपीयर को1968में इज पेरिस बर्निंग और 1972 मेंओ जेरूसलम नमक पुस्तक सेअधिक ख्याति मिली थी। विडमेट फ्रीडम ऐट मिडनाइट किताब 1975 में प्रकाशित हुई थी जिससे वे भारत में जाने गए।भारत की आजादी के इतिहास की वह सबसे अधिक लोकप्रिय और प्रामाणिक किताब मानी गयी। भारत के प्रति उनके योगदान को देखते हुए उन्हें 2008 में पद्म भूषण से नवाजा गया था।