धुआं-धुआं हुई द‍िल्‍ली, एक्यूआई ने छूआ आसमान

नई दिल्ली । दीपावली में जलाए गए पटाखों की वजह से दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर और बिगड़कर ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गया। दीपावली के एक दिन बाद शुक्रवार को पूरे एनसीआर में जहरीला धुआं छाया हुआ है।

केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राजधानी दिल्ली में सुबह साढ़े सात बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 361 रहा।

बता दें कि पूरी दिल्ली और एनसीआर के लगभग सभी क्षेत्रों में एक्यूआई का स्तर 300 से 400 के बीच रहा।

सीपीसीबी के अनुसार, शुक्रवार सुबह दिल्ली के अलीपुर में एक्यूआई 353, आनंद विहार में 395, अशोक विहार में 387, बवाना में 392, बुराड़ी क्रॉसिंग में 395, चांदनी चौक में 395, मथुरा रोड में 371, डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 372, आईजीआई एयरपोर्ट में 375, आईटीओ में 334, जहांगीरपुरी में 390, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 343, लोधी रोड में 314, मुंडका में 374, नजफगढ़ में 329, नेहरू नगर में 385, नॉर्थ कैंपस में 390, द्वारका में 352, ओखला फेज 2 में 369, पंजाबी बाग में 392, शादीपुर में 388, सोनिया विहार में 395, श्री अरबिंदो मार्ग में 314 और वजीरपुर में 389 रहा।

ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता चिंता का विषय बनी हुई है। इसके बाद दीपावली के एक दिन बाद इसका ‘बहुत खराब’ श्रेणी पहुंचना चिंता को और बढ़ाता है। दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद लोगों ने खूब पटाखे चलाए इससे हवा की स्थिति और खराब हो गई।

दीपावली के अवसर पर रात में एनसीआर के कई और शहरों में भी वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। फरीदाबाद में एक्यूआई 244, गुरुग्राम में यह 348, गाजियाबाद में 381, ग्रेटर नोएडा में 370, और नोएडा में 295 था।

बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

दिल्ली में वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 14 अक्टूबर को पूरे शहर में पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर 1 जनवरी 2025 तक प्रतिबंध लगा दिया था। सरकार ने इससे निपटने के लिए 377 टीमें भी तैनात की, फि‍र भी लोगों ने पटाखे फोड़े।

–आईएएनएस

व्हाइट हाउस का दावा : 2026 फीफा वर्ल्ड कप सबसे सुरक्षित, स्वागत योग्य और यादगार होगा

वाशिंगटन । व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका इतिहास के सबसे बड़े खेल आयोजन की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है। साथ ही दुनिया...

पाकिस्तान में दमनकारी कार्रवाई का शोर अमेरिका तक पहुंचा, 42 अमेरिकी सांसदों ने रुबियो को लिखी चिट्ठी

वॉशिंगटन । पाकिस्तान में हो रहे दमनकारी अभियानों का शोर अमेरिका तक पहुंच रहा है। इस सिलसिले में भारतीय मूल की अमेरिकी कांग्रेस सदस्य महिला प्रमिला जयपाल और कांग्रेस सदस्य...

ट्रंप का दावा: 18 ट्रिलियन डॉलर के निवेश से अगले साल आएंगे ज्यादा रोजगार, कम होगी महंगाई

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था में अब तक का सबसे बड़ा सुधार हुआ है। उनके अनुसार, अमेरिका में अभी...

वेनेजुएला में ड्रग तस्करों पर जमीन से हमला करेगा अमेरिका, ट्रंप के फैसले पर उठे सवाल

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला पर जल्द ही हमला करने के संकेत दे दिए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस कैबिनेट मीटिंग में कहा कि उनकी...

पाकिस्तान के ईशनिंदा कानून पर यूएससीआईआरएफ का बड़ा बयान: ‘कार्रवाई करे अमेरिका’

वाशिंगटन । ‘यूएस कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ़्रीडम’ (यूएससीआईआरएफ) ने ट्रंप प्रशासन से से पाकिस्तान के साथ मिलकर उसके ईशनिंदा (ब्लैस्पेमी) कानून में बदलाव करने या उसे रद्द करने की...

क्या 2028 में चौथी बार अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे ट्रंप? यूएस प्रेसिडेंट ने दिया जवाब

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने किसी ना किसी बयान की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्रूथ सोशल पर एक एआई-जनरेटेड तस्वीर...

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई शादी की 8वीं सालगिरह

मुंबई । मशहूर कमीडियन भारती सिंह और उनके पति-लेखक हर्ष लिंबाचिया बुधवार को अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम...

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में आईईडी ब्लास्ट, तीन पुलिसवालों की मौत

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा का डेरा इस्माइल खान इलाका बुधवार को धमाके से दहल गया। एक पुलिस वाहन को निशाना बनाया गया, जिसमें असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) समेत तीन...

यूक्रेन संघर्ष: यूरोपीय संघ ने शांति समझौता करने से किया इनकार, रख दी शर्त

बर्लिन । यूक्रेन संघर्ष खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 28 सूत्रीय पीस प्लान पर चर्चा के लिए रविवार को अमेरिका, यूक्रेन और कई यूरोपीय देशों के...

इमरान खान की पार्टी से घबराई पाकिस्तान सरकार, गृह राज्य मंत्री ने दे डाली धमकी

इस्लामाबाद । पाकिस्तान फिर सुलग रहा है। इमरान खान की पार्टी 'पीटीआई' सरकार को बख्शने के मूड में नहीं है। समर्थक पूर्व पीएम की सेहत को लेकर पुख्ता जवाब मांग...

संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख ने प्रशासनिक ढांचा बदलने का दिया प्रस्ताव, खर्चों में बड़ी कटौती का लक्ष्य

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कामकाज को अधिक कुशल और कम खर्चीला बनाने के लिए एक बड़े प्रशासनिक सुधार की घोषणा की है। उन्होंने प्रस्ताव...

पुतिन के भारत दौरे से रणनीतिक संबंध मजबूत होंगे, परमाणु सहयोग में बढ़ोतरी होगी: क्रेमलिन

नई दिल्ली । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के आगामी भारत दौरे से दोनों देशों के बीच रणनीतिक, रक्षा, ऊर्जा और व्यापार क्षेत्रों में बड़े परिणाम सामने आने की उम्मीद...

admin

Read Previous

कमला हैरिस के साक्षात्कार से छेड़छाड़ करने के आरोप में ट्रंप ने सीबीएस पर दर्ज कराया मुकद्दमा

Read Next

भाजपा के सबसे बुजुर्ग कार्यकर्ता नारायण उर्फ ‘भुलई भाई’ के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com