जम्मू-कश्मीर : गोलाबारी से राजौरी, बासी नगर में कई घर क्षतिग्रस्त, महबूबा मुफ्ती ने जताया एडीसी की मौत पर दुख

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सीमा पार से हुई भारी गोलाबारी में कई घरों को नुकसान पहुंचा है और इस हमले में राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा की मौत हो गई। जम्मू कश्मीर पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने उनके निधन पर दुख जाहिर किया है।

पाकिस्तान की ओर से की गई इस गोलीबारी ने राजौरी शहर को निशाना बनाया गया जिसमें कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस गोलीबारी में थापा की भी मौत हो गई।

यह घटना हाल ही में भारत के पाकिस्तान और पाक-अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर किए गए “ऑपरेशन सिंदूर” के जवाब में हुई। इस तनाव ने दोनों देशों के बीच नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर हिंसा को भी और बढ़ा दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “सीमा पार से गोलाबारी के कारण राजौरी में हमारे एक बहादुर अधिकारी – राज कुमार थप्पा एडिशनल डीसी की दुखद मौत के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। युद्ध हमेशा एक त्रासदी होती है, लेकिन यह और भी अधिक दुखद हो जाती है जब बच्चों सहित निर्दोष नागरिक इस हिंसा का खामियाजा भुगतते हैं। प्रतिशोध के क्रम में हमने पहले ही बहुत से कीमती जीवन खो दिए हैं और इसके खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

इस दुखद खबर पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “राजौरी से दुखद समाचार मिला है। हमने जम्मू-कश्मीर प्रशासन के एक समर्पित अधिकारी को खो दिया। कल ही वे उपमुख्यमंत्री के साथ जिले का दौरा कर रहे थे और मेरी अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए थे। आज उनके घर पर पाकिस्तान की गोलाबारी हुई जिसमें अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा की जान चली गई। इस दुखद घटना पर दुख जताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।”

पिछले तीन दिनों से पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में ड्रोन हमले कर रहा था, जिनमें से ज्यादातर ड्रोन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिए। राजौरी से सामने आए दृश्यों में कई घर गोलीबारी में क्षतिग्रस्त दिख रहे हैं। राजौरी में सड़कों पर गड्ढे, घरों की दीवारों और छतों का टूटना, सड़क पर खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। ऐसी ही स्थिति आसपास के कई क्षेत्रों में है। जम्मू के बासी नगर में भी घरों की संरचना के क्षतिग्रस्त होने के दृश्य वायरल हो रहे हैं। वहां सड़कों पर खड़े वाहनों पर मलबे गिरे हुए हैं और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मची हुई है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह श्रीनगर में दो जोरदार धमाके हुए, वहीं जम्मू के अखनूर कस्बे में तीन बड़े धमाकों की आवाज सुनाई दी। पुंछ में भी इस तरह के धमाके सुने गए। गोलाबारी से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और हजारों लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।

पुंछ में बाजार बंद हैं और जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ जिलों के स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं। जम्मू-कश्मीर में सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद कर दिए गए हैं। स्थिति की समीक्षा 12 मई को की जाएगी।

–आईएएनएस

ईरान में हमलों से उठा धुआं पहुंच सकता है पश्चिमी पाकिस्तान, एक्यूआई बिगड़ने का खतरा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के मौसम विभाग (पीएमडी) ने कहा है कि ईरान में हुए हवाई हमलों के बाद वहां से उठने वाला धुआं और प्रदूषण पाकिस्तान की हवा को भी...

यूएन ने जताई चिंता, तालिबान की पाबंदियों से अफगान महिलाओं तक मदद पहुंचाने में मुश्किल

काबुल । संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान में महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंध देश की तरक्की को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय मीडिया के...

मध्य पूर्व संकट: ईरान में भारतीय दूतावास की अपील, ‘लैंड बॉर्डर से दूर रहें, सतर्कता बरतें’

तेहरान । अमेरिका और इजरायल के ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हालात को देखते हुए भारत सरकार ने सोमवार को एक...

मिडिल ईस्ट संकट से बाधित इंडिगो की लंदन-मुंबई फ्लाइट 10 मार्च को भरेगी उड़ान

नई दिल्ली । भारत की सबसे किफायती माने जाने वाली एयरलाइन इंडिगो मिडिल ईस्ट संकट की वजह से 8 मार्च को मुंबई-लंदन उड़ान पूरी नहीं कर पाई थी। अब 10...

यूएई का दावा: ईरान की 12 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन मार गिराए

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान की ओर से दागी गई कई बैलिस्टिक मिसाइलों और...

सीबीएसई का बड़ा फैसला: कतर में 12 मार्च से होने वाली बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

दोहा । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, यानी सीबीएसई, ने कतर में 12 मार्च से आयोजित होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक नया सर्कुलर जारी किया है। कतर...

ईरान में 400 से ज्यादा ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक: इजरायल

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने ईरान में 400 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। इनमें बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर और...

कट्टरपंथ फैलाने के लिए आतंकी संगठनों ने सोशल मीडिया को बनाया अपना हथियार, ये रिपोर्ट चौंका देगी

नई दिल्ली । आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी और खबरें बहुत तेजी से लोगों तक पहुंचती हैं। लोग तुरंत घटनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते...

नॉर्वे में अमेरिकी दूतावास धमाका मामला: पुलिस ने जताई ‘आतंकी साजिश’ की आशंका

ओस्लो । नॉर्वे पुलिस ने रविवार तड़के राजधानी स्थित यूएस दूतावास में हुए जोरदार धमाके के मकसद को लेकर बड़ी टिप्पणी दी है, कहा है कि ये आतंकी हमला हो...

ऊर्जा केंद्रों पर हमला खतरनाक, ये वॉर क्राइम जो इंसानियत के खिलाफ: ईरान

तेहरान । इजरायल ने रविवार को दावा किया कि उसने ईरान के तेल ठिकानों को निशाना बनाया है। तेहरान और आसपास के शहरों में स्ट्राइक की वजह से पूरा आसमान...

नेपाल: आरएसपी की ‘महिला ब्रिगेड’ ने कर दिया कमाल, भारी जनसमर्थन के साथ बनाया खास मुकाम

काठमांडू । नेपाल के हालिया संसदीय चुनावों में राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी (आरएसपी) ने सिर्फ राजनीतिक सफलता ही नहीं हासिल की, बल्कि महिला प्रतिनिधित्व के मामले में भी एक उल्लेखनीय उदाहरण...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पाकिस्तानी पुलिस ने औरतों को नहीं करने दिया मार्च, हिरासत में लिया

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रस्तावित रैली से पहले पुलिस ने महिला अधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत...

admin

Read Previous

भारत के हमले में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान, सेना ने कहा- ‘हर उकसावे का दिया जा रहा जवाब’

Read Next

भारत ने ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर नहीं किया हमला, पाकिस्तान का दावा निकला झूठा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com