दिल्ली में वैक्सीन की किल्लत, 500 वैक्सीनेशन सेंटर बंद

दिल्ली: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने वैक्सीनेशन को लेकर कहा है कि हमारे पास वैक्सीन लगाने की क्षमता है, लेकिन पर्याप्त वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। वैक्सीन की कमी के चलते दिल्ली में करीब 500 वैक्सीनेशन सेंटर बंद हैं। सत्येंद्र जैन ने कहा कि हम हरियाणा के सिस्टम से नहीं चल सकते कि वैक्सीन बचा लो, हमें जो वैक्सीन मिलती है, तुरंत लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी हमें यही मान कर चलना है कि कोरोना की लहर दोबारा आ सकती है। इसलिए दिल्ली के लोगों से अपील है कि मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि सोमवार को दिल्ली में कोरोना के कुल 45 संक्रमित केस आए थे। यह संख्या पिछले सवा साल में सबसे कम है। दिल्ली में संक्रमण दर 0.1 फीसद से थोड़ा कम चल रही है। दिल्ली में कोरोना के करीब 693 सक्रिय केस अभी हैं। फिर भी मैं दिल्ली के लोगों से निवेदन करूंगा कि अपना ध्यान रखें, मास्क लगाकर ही घर से निकलें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली में वैक्सीन की किल्लत है। कल करीब डेढ़ लाख कोविशील्ड की वैक्सीन आई है और अब हमारे पास करीब 1 लाख 68 लाख वैक्सीन है, जो मंगलवार और बुधवार दोपहर तक चल ही पाएगी। इसके बाद फिर दिल्ली में वैक्सीन की किल्लत हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि वैक्सीन की कमी के चलते दिल्ली में करीब 500 वैक्सीनेशन बंद करने पड़े हैं, लेकिन जैसे ही वैक्सीन मिल जाएगी, हम सारे सेंटर फिर खोल देंगे। हम पहले ही कह चुके हैं कि हमारे पास वैक्सीनेशन की क्षमता है और हमें तीन से चार लाख वैक्सीन रोजना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने तीन महीने के अंदर पूरी दिल्ली को वैक्सीनेशन करने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमें वैक्सीन मिल जाए, तो हम वैक्सीन खूब लगाने के लिए तैयार हैं। वैक्सीन की कमी के चलते हमें बार-बार अपने वैक्सीनेशन सेंटर को बंद करने पड़ रहे हैं। हम तो हरियाणा के सिस्टम पर चल नहीं सकते हैं कि वैक्सीन बचा कर रख लो। हम तो जो भी वैक्सीन मिल रही है, हम तुरंत लगा रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी को वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी है। इसलिए हम लोगों ने सभी को वैक्सीन लगाने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है। जैसे ही हमें वैक्सीन मिलेगी, हम लोगों को जल्द से जल्द लगा देंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर कहा कि मेरा यह मानना है कि कोरोना की संभावित लहर को रोका जा सकता है, लेकिन यह तभी संभव है, जब सभी लोग कोरोना के दिशा निर्देशों का पालन करेंगे। पिछली बार भी क्या हुआ था। जनवरी, फरवरी में कोरोना के केस बहुत कम हो गए थे। तब लोगों को लगा कि अब तो कोरोना खत्म हो गया है। लेकिन फिर केस बढ़ गए। इसलिए हमें यह नहीं मान लेना चाहिए कि कोरोना खत्म हो गया है। अभी हमें यही मान कर चलना है कि कोरोना की लहर दोबारा से आ सकती है। जब तक सोसायटी के अंदर कोरोना का वायरस मौजूद है, यह फैल सकता है। इसलिए कोरोना से बचाव का एक ही तरीका है कि सभी लोग मास्क पहनें। अगर आप घर से बाहर निकलें और किसी से मिलें, तो मास्क जरूर पहनें।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना जब पीक पर था, तब भी दिल्ली के अस्पतालों के अंदर दिल्ली के बाहर से करीब 25 फीसद मरीज थे। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में सबका मुफ्त इलाज किया गया। आज भी हमारे अस्पतालों में रोजाना 10 से 15 मरीज भर्ती होते हैं, उसमें भी 25 से 30 फीसद मरीज बाहर के ही होते हैं। हमने किसी को मना नहीं किया है।

–आईएएनएस

ममता बनर्जी को खतरा किसी और से नहीं बल्कि उनके खुद के भय से है: सीएम रेखा गुप्ता

कोलकाता । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को भाजपा उम्मीदवार एडवोकेट प्रियंका टेबरिवाल के रोड शो में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी...

अरविंद केजरीवाल अर्बन आतंकवादी की तरह व्यवहार कर रहे हैं: प्रवेश वर्मा

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट के एक अहम फैसले ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका दिया है। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने...

भारत के विभाजन के लिए कांग्रेस और मुस्लिम समाज उत्तरदायी: नरेंद्र कश्यप

लखनऊ । एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भारत विभाजन वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। यूपी सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कुमार कश्यप ने असदुद्दीन ओवैसी...

साइबर क्राइम और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बेंगलुरु में 12 ठिकानों पर छापेमारी

बेंगलुरु । बेंगलुरु में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग और साइबर क्राइम से जुड़े मामले में व्यापक कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अगले हफ्ते जर्मनी के दौरे पर जाएंगे, रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर होगी चर्चा

नई दिल्ली । भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जर्मनी जाएंगे। रक्षा मंत्री इस दौरे पर दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी को और मजबूत...

विपक्षी सांसद बोले, महिला आरक्षण संशोधन बिल पर देश को गुमराह कर रही है केंद्र सरकार

नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पारित न होने पर विपक्ष ने सरकार पर महिलाओं के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। विपक्षी सांसदों का कहना...

हिसार में दुष्यंत चौटाला के साथ हुई घटना की कुलदीप वत्स ने की निंदा, पुलिस पर कार्रवाई की मांग

झज्जर । कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने हिसार में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस पूरे मामले को...

चंडीगढ़: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पशु एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सांसद निधि के तहत पशु एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। यह 'सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स' (पशुओं के प्रति...

विपक्ष की सोच सिर्फ घर की बहन-बेटी तक सीमित, गरीब परिवार की महिलाओं को सांसद नहीं देखना चाहते : सम्राट चौधरी

‎पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पारित नहीं होने पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे नारी...

झारखंड : गिरिडीह में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुराल वाले फरार

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत गुवाखदर गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान रजीना खातून...

‘विपक्ष को 2029 में महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा’, संविधान संशोधन बिल गिरने पर अमित शाह

नई दिल्ली । लोकसभा में शुक्रवार को संविधान का 131वां संशोधन विधेयक पारित नहीं हो सका। मतदान के दौरान बिल के पक्ष में 298 सांसदों ने वोट किया, जबकि 230...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है: सीएम सम्राट चौधरी

पटना | बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया...

editors

Read Previous

बिहार: शराब के नशे में धुत थाना प्रभारी ने की नाबालिग से छेड़खानी, गिरफ्तार

Read Next

आईटी मंत्री ने पेगासस प्रोजेक्ट की खबरों को ‘बेबुनियाद’ बताया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com