कोरोना: जामिया में बनेगा 50 बेड का अस्पताल, अबतक कई प्रोफेसर की हो चुकी है मौत

नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर में जामिया के कई विश्व प्रसिद्ध प्रोफेसर की मौत को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी से कोरोना की तीसरी लहर का मुकाबला करने की तैयारी शुरू कर दी है। जामिया विश्वविद्यालय के अंसारी स्वास्थ्य केंद्र में एक विशेष ‘कोविड केयर सेंटर’ बनाया जाएगा। यहां कोरोना से पीड़ित जामिया कर्मचारियों और उनके आश्रितों का इलाज किया जाएगा। जामिया टीचर्स एसोसिएशन के मुताबिक उनके यहां कई प्रोफेसर की कोरोना से मौत हो चुकी है। इनमें डॉ सावित्री (राजनीति विज्ञान), प्रोफेसर शफीक अंसारी (नैनोटेक्नोलॉजिस्ट एवं निदेशक आईक्यूएसी), प्रोफेसर, रिजवान कैसर (इतिहासकार एवं पूर्व जेटीए सचिव), प्रोफेसर नबीला और डॉ अभय कुमार शांडिल्य (संस्कृत विभाग) शामिल हैं।

कोरोना से हुई इस नुकसान को देखते हुए जामिया में कोरोना की रोकथाम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। सर्वोच्च निर्णय लेने वाले निकाय, कार्यकारी परिषद (ईसी) की इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रमुख निर्णयों के अनुसार यहां ‘कोविड केयर सेंटर’ की स्थापना की जाएगी।

कोविड की तीसरी लहर से निपटने के लिए 50 बिस्तरों वाले कोविड केयर सेंटर की स्थापना को मंजूरी दी गई है। यहां विश्वविद्यालय के कर्मचारी और किसी भी आपात स्थिति में उनके आश्रितों का इलाज किया जाएगा। यह ‘कोविड केयर सेंटर’ ऑक्सीजन और अन्य सुविधाओं से लैस होगा।

कार्यकारी परिषद ने विश्वविद्यालय से जामिया मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के लिए प्रोजेक्ट प्रस्ताव तैयार को कहा है। जामिया विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक जामिया में अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज का निर्माण करना जामिया बिरादरी का एक सपना है।

जामिया टीचर्स एसोसिएशन (जेटीए) के सचिव डॉ एम इरफान कुरैशी के मुताबिक, ” जामिया के कई शिक्षक और कर्मचारी अच्छे अस्पतालों की चाह में यहां-वहां भटकते रहे। सही उपचार के आभाव में कई लोगों ने कोविड संक्रमण से अपनी जान गंवा दी। कई गैर शिक्षण स्टाफ सदस्यों की भी कोरोना से मौत हुई है।”

–आईएएनएस

भारत-जर्मनी ने साइन किए कई एमओयू, द्विपक्षीय व्यापार 50 अरब डॉलर के पार

नई दिल्ली । भारत और जर्मनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की उपस्थिति में रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए कई बड़े समझौता ज्ञापन (एमओयू) साइन...

एस जयशंकर ने फ्रांस और लक्जमबर्ग दौरे पर भारत और यूरोप के बीच आपसी हितों पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 4 से लेकर 9 जनवरी 2026 तक फ्रांस और लक्जमबर्ग की यात्रा पर थे। ये इस साल का उनका पहला विदेश...

2026 की पहली विदेश यात्रा पर फ्रांस और लक्जमबर्ग का दौरा करेंगे एस जयशंकर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 4 से 9 जनवरी तक फ्रांस और लक्जमबर्ग के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। जयशंकर का इस साल का यह पहला विदेश...

भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा में व्यापार, एआई और प्रवासी भारतीयों की भूमिका पर जोर

शिकागो । दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के लिए व्यापार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डायस्पोरा मीडिया की भूमिका कुछ प्रमुख मुद्दे हैं। जाने-माने समुदाय के सदस्यों,...

पीएम मोदी-अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से टेलीफोन पर बातचीत की। इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

दो दिवसीय भारत दौरे के लिए रूस से रवाना हुए राष्ट्रपति पुतिन

मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचने के लिए मॉस्को से रवाना हो चुके हैं। पुतिन आज शाम करीब 6 बजकर 35...

पुतिन के स्वागत के लिए तैयार दिल्ली, भारत और रूस के बीच इन मुद्दों पर बातचीत संभव

नई दिल्ली । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम हैं।...

विदेश मंत्री जयशंकर ने कतर के अमीर से की मुलाकात, भारत-कतर संबंध मजबूत करने पर जोर

दोहा । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को दोहा में कतर के अमीर शेख तमिम बिन हमद अल थानी से मुलाकात की और भारत की ओर से द्विपक्षीय संबंधों...

कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू की भारत यात्रा, निवेश और व्यापारिक संबंध पर जोर

नई दिल्ली । कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू बुधवार को भारत यात्रा पर आ रहे हैं। वह दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को आगे बढ़ाने...

किरेन रिजिजू जेद्दा पहुंचे, हज 2026 के लिए सऊदी अरब से द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे

नई दिल्ली । केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू शनिवार को सऊदी अरब के जेद्दा शहर पहुंचे। उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सऊदी अरब के...

बुसान में शी जिनपिंग और ट्रंप की मुलाकात, अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीनी समकक्ष को बताया कठोर वार्ताकार

सियोल । चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण कोरिया पहुंच गए हैं। अमेरिकी टैरिफ से मचे घमासान के बीच...

अफगान विदेश मंत्री अगले सप्ताह भारत यात्रा पर, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को पुष्टि की कि अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी 9 से 16 अक्टूबर तक आधिकारिक दौरे पर भारत आएंगे। नई दिल्ली...

editors

Read Previous

चक्रवात गुलाब की दस्तक, कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना

Read Next

बिहार में अब 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे शैक्षणिक संस्थान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com