वेस्ट यूपी को नई उड़ान देगी मेट्रो से तीन गुना तेज रैपिड रेल

नई दिल्ली/लखनऊ: नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) में यूपी का आने वाला क्षेत्र अगले कुछ वर्षों में देश में तेजी से विकसित होने वाले क्षेत्रों में शामिल होगा। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे के बाद मेरठ-गाजियाबाद-दिल्ली रैपिड रेल परियोजना वेस्ट यूपी के लिए बड़ी सौगात बनेगी। परियोजना को समय से पहले पूरा करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। मेट्रो से तीन गुना तेज चलने वाली रैपिड रेल एनसीआर को नई उड़ान देने वाली है।

केंद्र और प्रदेश सरकार के ज्वाइंट वेंचर में बन रहे इस परियोजना का करीब 68 किमी का हिस्सा यूपी में है। साहिबाबाद से दुहाई के बीच 17 किमी का प्राथमिकता खंड 2023 तक और 2025 तक दिल्ली से मेरठ तक पूरा कॉरिडोर शुरू होने की उम्मीद है। परियोजना की लागत 30,274 करोड़ रुपए है। इसमें प्रदेश सरकार का करीब 17 फीसदी अंशदान है। इसके लिए राज्य सरकार ने अपने बजट में वित्त वर्ष 2021-22 में 1326 करोड़ रुपए आवंटित भी किए हैं।

परियोजना पूरी होने के बाद डीएमआरसी और आरआरटीएस नेटवर्क सहित दिल्ली के मास ट्रांजिट सिस्टम की लंबाई 743 किमी होगी, जो लंदन क्रॉस रेल, हांगकांग एमटीआर और पेरिस आरईआर की लंबाई से अधिक है। आरआरटीएस के जीएम वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यूपी सरकार की ओर से इस परियोजना के लिए पिछले साल करीब 650 करोड़ रुपए दिए गए थे। इसके अलावा करीब 20 सरकारी भूमि पर राज्य सरकार की ओर से कार्य करने की अनुमति दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही यह भूमि सरकार की ओर से हस्तांतरित की जाएगी।

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर होंगे 24 स्टेशन

मेरठ-गाजियाबाद-दिल्ली रैपिड रेल परियोजना की लंबाई 82.15 किमी है। मेरठ में आरआरटीएस नेटवर्क पर स्थानीय परिवहन सेवाएं भी मिलेंगी। इसके लिए 21 किमी की दूरी में 13 स्टेशन बनेंगे। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर दो डिपो स्टेशनों सहित 24 स्टेशन होंगे। इसमें सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाज़ियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदी नगर साउथ, मोदी नगर नॉर्थ, मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रहमपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैंसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, दौरली मेट्रो, मेरठ नॉर्थ, मोदीपुरम और मोदीपुरम डिपो शामिल हैं।

हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशनों, आईएसबीटी और मेट्रो से जुड़ेंगे आरआरटीएस स्टेशन

आरआरटीएस स्टेशनों को हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशनों, अंतरराज्यीय बस टर्मिनस (आईएबीसटी), दिल्ली मेट्रो स्टेशनों जैसे परिवहन के विभिन्न साधनों के साथ जोड़ा जाएगा। इससे यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में सुविधा मिलेगी। फेज-1 के सभी 3 कॉरिडोर सराय काले खां में मिलेंगे और इंटरऑपरेबल होंगे, जिससे यात्रियों को बिना ट्रेन बदले एक से दूसरे कॉरिडोर तक यात्रा करने में मदद मिलेगी।

प्रदूषण रोकने में मदद करेगा आरआरटीएस

हर आरआरटीएस ट्रेन में बिजनेस क्लास कोच होंगे, जो संपन्न वर्ग को अपनी कारों, निजी वाहनों को छोड़ने और सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के शुरू होने से क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन के पक्ष में मोडल शेयर 37 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत होने की उम्मीद है, जो प्रदूषण को रोकने में मदद करेगा।

—-इंडिया न्यज़ स्ट्रीम

ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगी भाग

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार और मंगलवार को दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे भुवनेश्वर और कटक में आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।...

संजोग गुप्ता ‘आईसीसी’ के नए सीईओ नियुक्त

दुबई । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने संजोग गुप्ता को अपना सीईओ नियुक्त करने की घोषणा की है। आईसीसी के सातवें सीईओ बनने जा रहे संजोग सोमवार को पदभार ग्रहण...

देश के हर परिवार तक एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के चंद घंटों में घर तक हो रहा डिलीवर: हरदीप पुरी

नई दिल्ली । केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि देश में 33 करोड़ से अधिक ग्राहकों को अब बुकिंग के कुछ घंटों...

कटरा: वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन से स्थानीय लोगों में खुशी, कहा- क्षेत्र में बढ़ेंगे पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसर

कटरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को माता वैष्णो देवी, कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की हरी झंडी दिखाएंगे। कटरा के स्थानीय नागरिकों में...

पाकिस्तान से तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी और वायुसेना प्रमुख के बीच हुई महत्वपूर्ण मुलाकात

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वायुसेना प्रमुख एपी सिंह रविवार दोपहर को प्रधानमंत्री आवास पहुंचे।...

वेव्स 2025: क्रिएटिव टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट का ऐलान, अश्विनी वैष्णव बोले- ‘आईआईटी-आईआईएम की तर्ज पर होगा निर्माण’

मुंबई । मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित वेव्स में सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी की स्थापना की जानकारी दी। यह...

पीएम मोदी सोमवार को हरियाणा में रेवाड़ी बाईपास का करेंगे उद्घाटन, हिसार एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का शिलान्यास

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को हरियाणा जाएंगे। वह हिसार हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास करेंगे और सुबह करीब...

बीजापुर मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ शनिवार सुबह शुरू हुई थी। जिले के इंद्रावती क्षेत्र में जंगल में माओवादियों की...

‘अद्भुत, बस अद्भुत’ सुनीता विलियम्स ने बताया अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है

नई दिल्ली । भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर अपने विस्तारित मिशन के बाद पृथ्वी पर उतरने के कुछ दिनों बाद एक प्रेस...

केंद्र सरकार ने 3,712 करोड़ रुपये के पटना-सासाराम 4-लेन हाइवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) ने शुक्रवार को बिहार में पटना से शुरू होकर सासाराम तक जाने वाले 120 किलोमीटर...

पूरा हुआ आधुनिक भारतीय युद्धपोत ‘आईएनएस इम्फाल’ का मॉरीशस दौरा

नई दिल्ली । अत्याधुनिक हथियारों, सेंसरों और मशीनरी से सुसज्जित, दुनिया के सबसे बड़े तथा उन्नत युद्धपोतों में से एक ‘आईएनएस इम्फाल’ ने शुक्रवार को मॉरीशस में अपनी यात्रा पूरी...

सीएम योगी देंगे 14 उद्यमियों को 617 करोड़ रुपये का चेक, 1467 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

नोएडा । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरे के दौरान सीएम योगी 14 उद्यमियों को...

admin

Read Previous

कैथरीन हीगल ने पर्दे के पीछे काम करने वाले लोगों के लिए उठाई आवाज

Read Next

प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी तृणमूल में शामिल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com