हमें उम्मीद थी कि चानू सोना जीतेगी, लेकिन उसका रजत ही हमारे लिए सोने जैसा : मीराबाई का परिवार

इंफाल, 24 जुलाई (आईएएनएस)| टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में ऐतिहासिक रजत पदक जीतने वाली भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू के परिवार के सदस्य उनकी सफलता से खुश हैं, हालांकि उन्हें उम्मीद थी कि वह स्वर्ण पदक जीतेंगी।

शनिवार की सुबह, मणिपुर की भारोत्तोलक ने महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में रजत जीतकर टोक्यो खेलों में भारत का खाता खोला। चानू ने 202 किग्रा (87 किग्रा – 115 किग्रा) वजन उठाकर 2000 सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी के कांस्य पदक को बेहतर बनाया। चीन के झिहुई होउ ने 210 किग्रा के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि इंडोनेशिया की विंडी केंटिका ने तीसरा (194 किग्रा) स्थान हासिल किया।

चानू के बड़े भाई बिनोद मैतेई ने कहा कि रजत जीतने के बाद, उन्होंने खुशखबरी साझा करने के लिए अपनी मां सैखोम तोम्बी को फोन किया, और कहा कि मुकाबला शुरू होने से पहले भी चानू ने फोन किया था।

बिनोद ने मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के नोंगपोक काकचिंग गांव से फोन पर आईएएनएस से कहा, चानू हालांकि स्वर्ण पदक हासिल नहीं कर पाई, लेकिन हम उनके प्रदर्शन से बहुत खुश और रोमांचित हैं। रजत पदक हम सभी के लिए स्वर्ण के समान है।

चानू एक कम आय वाले परिवार से ताल्लुक रखती है, जिसमें आठ सदस्य शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर खेत में काम करते हैं।

चानू के पिता सैखोम कृति मैतेई ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी के विजयी प्रदर्शन को टेलीविजन पर अपनी आंखों में खुशी के आंसू के साथ देखा। सौखम मानते हैं कि उनकी बेटी ने एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश को गौरवान्वित किया है।

हंसमुख सैखोम ने आईएएनएस को बताया, उनकी सारी मेहनत ने उन्हें बड़ी सफलता दिलाई है।

पिता ने कहा कि रिश्तेदार, दोस्त और शुभचिंतक लाइमनिंग के नोंगपोक काकचिंग गांव में अपने छोटे से घर में टोक्यो में चानू को इतिहास रचते देखने के लिए एकत्र हुए थे।

उन्होंने कहा, हम ज्यादातर शाकाहारी हैं, लेकिन आज रात हम उसकी सफलता का जश्न मनाने के लिए मांसाहारी रात्रिभोज तैयार करेंगे। हमारी बेटी ने भारत के लिए खाता खोला। यह रोमांचक है। हम चाहते थे कि वह स्वर्ण जीते, लेकिन यह रजत हमारे लिए स्वर्ण पदक की तरह है। हम चानू के लिए बहुत खुश और गौरवान्वित हैं।

चानू का गांव नोंगपोक काकचिंग एक कोविड प्रभावित इलाके में है और इसलिए परिवार ने बहुत से लोगों को अपने घर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी और भीड़ को करीबी रिश्तेदारों और करीबी पड़ोसियों तक सीमित कर दिया।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू, क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर और कई अन्य ने टोक्यो में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्टार लिफ्टर को बधाई दी है।

–आईएनएस

जोफ्रा आर्चर के खिलाफ ईशान किशन ने दिखाई अपनी क्लास: संजय बांगड़

हैदराबाद । आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच हैदराबाद में खेला गया था। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216...

आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर बनाई जगह

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई को सामने...

आयुष म्हात्रे: ढाई साल की उम्र में पुल शॉट से किया हैरान, परिवार की तपस्या से भारतीय क्रिकेट को मिला ‘कोहिनूर’

नई दिल्ली । प्लास्टिक का बल्ला हाथ में लिए ढाई साल का एक बच्चा बल्लेबाजी कर रहा था। पिता एक के बाद एक गेंदें फेंक रहे थे, लेकिन उनमें से...

आईपीएल 2026: आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर आरआर ने चुनी गेंदबाजी, जोश हेजलवुड की वापसी

गुवाहाटी । आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

आईपीएल 2026: बीसीसीआई ने 18 राज्यों और 1 यूटी के 30 शहरों में फैन पार्क के फेज 2 की घोषणा की

मुंबई | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फैन पार्क 2026 के फेज 2 की घोषणा कर दी है। इसका मकसद 18 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी)...

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, अंकतालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप हर जगह गुलाबी जर्सी

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में आरआर ने मुंबई इंडियंस को 27 रन...

विराट कोहली को अब अपने हाथों पर नियंत्रण नहीं करना पड़ता: रविचंद्रन अश्विन

बेंगलुरु । टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले चुके विराट कोहली आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ...

आईपीएल 2026: ध्रुव-यशस्वी ने खेली अर्धशतकीय पारी, जीटी के खिलाफ आरआर ने 6 विकेट खोकर बनाए 210 रन

अहमदाबाद । आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में शनिवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए...

आईपीएल 2026: आयुष-शिवम की दमदार पारी, पीबीकेएस के खिलाफ सीएसके ने 5 विकेट खोकर बनाए 209 रन

चेन्नई । आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में पहले...

रासी वैन डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले 146 मैच

नई दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 37 साल के धाकड़ बल्लेबाज ने सोशल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

आईपीएल 2026: गिल-बटलर की शानदार पारी, गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को दिया 163 रन का लक्ष्य

न्यू चंडीगढ़ । गुजरात टाइटंस ने मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत के...

editors

Read Previous

राजद्रोह क़ानून पर सुप्रीम कोर्ट के तेवर तल्ख़ क्यों हैं?

Read Next

उत्तराखंड जाएंगे केजरीवाल, सीएम चेहरे का कर सकते हैं ऐलान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com