गंगा-यमुना में घटा प्रदूषण, सरयू भी हो रही निर्मल

लखनऊ,14 दिसम्बर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में कानपुर और वाराणसी में गंगा, अयोध्या में सरयू और वृंदावन में यमुना प्रदूषण मुक्त होने की ओर है। इन नदियों में गिरने वाले नालों को टैप कर दिया गया है और एसटीपी से जोड़ते हुए नालों के पानी का ट्रीटमेंट कर शुद्ध किया जा रहा है। इन प्रमुख शहरों के 20 नालों को नदी में गिरने से रोका गया है। अब इनके किनारों पर नए-नए एसटीपी बन गये हैं। इनमें नालों के सीवेज को आईएंडडी विधि द्वारा टैप कर शुद्ध किया जा रहा है।

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘नामामि गंगे’ ने आस्था और विश्वास की प्रतीक नदियों को नया जीवन दिया है। नदियों को निर्मल और स्वच्छ बनाने के लिए दूषित नालों को रोकने के साथ प्रदूषण मुक्त करने का बड़ा काम किया है। वाराणसी में इसका असर दिखाई देने लगा है। यहां 161.31 करोड़ की लागत से रमना में 50 एमएलडी का नया एसटीपी तैयार हो चुका है। इसके बाद यहां गंगा नदी में गिरने वाले 03 नालों को आईएंडडी के माध्यम से टैप किया गया है। नालों के पानी को एसटीपी में ट्रीटमेंट कर शुद्ध किया जा रहा है। इसी तर्ज पर वृंदावन की यमुना नदी को भी प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सरकार ने नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत 42.82 करोड़ की लागत से 05 नालों को टैप करने के साथ-साथ 04 एमएलडी के एसटीपी के नवीनीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। सरकार के प्रयास से नदियों के जल की गुणवत्ता में भी पहले से काफी सुधार आया है।

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। खास तौर पर वो बड़े महानगर जहां से गंगा, यमुना और सरयू जैसी प्रमुख नदियां गुजरती हैं। वहां नालों को टैप करने के साथ-साथ नए एसटीपी शुरू किए जा रहे हैं। नदियों की स्वच्छता से जुड़ी हर योजना और हर कार्य की त्रिस्तरीय निगरानी की जा रही है।

नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत धार्मिक व पौराणिक नगर अयोध्या में पवित्र नदी सरयू में गिरने वाले सभी नालों को टैप कर दूषित जल को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंचाया जा रहा है। इससे अयोध्या में पवित्र नदी सरयू के जल की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। यहां 37.67 करोड़ की लागत से 05 नालों को आईएंडडी विधि द्वारा टैप करने का बड़ा काम किया गया है। साथ में 12 एमएलडी के एसटीपी का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया है।

कानपुर नगरी में गंगा नदी का रूप बदल चुका है। यहां बिठूर में 13.40 करोड़ की लागत से 07 नालों को आईएंडडी विधि द्वारा टैप किया गया है। नालों के पानी को एसटीपी में ट्रीटमेंट कर शुद्ध किया जा रहा है। इससे गंगा नदी का प्रदूषण अब खात्मे की ओर है। यहां नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत सीवरेज योजना पर भी तेजी से काम हुआ है। 430.49 करोड़ की सीवरेज योजना से 106.67 किमी सीवर लाइनों को बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही 10350 सीवर हाउस कनेक्शन किये गये हैं और गंगा नदी में 182 किमी लम्बाई में गाद निकालने का काम पूरा कर लिया गया है।

–आईएएनएस

राजस्थान में आंधी-तूफान का कहर, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

जयपुर । राजस्थान में शनिवार को सक्रिय हुए एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई जिलों में तेज आंधी, धूलभरी हवाएं और बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम...

मौसम विभाग की भविष्यवाणी: तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी के साथ चलेगी लू

चेन्नई । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि तमिलनाडु के आंतरिक भागों में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा, और अधिकतम तापमान...

एनसीआर में 8 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

नोएडा । एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण क्षेत्र में लगातार बादल छाए हुए...

एनसीआर में तेज हवाओं से राहत, अधिकांश इलाके रेड जोन से बाहर, प्रदूषण में आंशिक सुधार

नोएडा । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज सतही हवाओं ने लोगों को प्रदूषण से राहत प्रदान की है। मौसम विभाग के अनुसार, आने...

एक बार फिर बदलेगा एनसीआर का मौसम, बारिश-आंधी से गिरेगा तापमान, हवा हुई साफ

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 जनवरी और 1 फरवरी को...

वायु प्रदूषण रोकने के लिए कोलकाता के मेयर ने पुलिस को दिए सक्रिय रहने के निर्देश

कोलकाता । कोलकाता हाईकोर्ट ने बढ़ते वायु प्रदूषण पर संज्ञान लिया है, जिसके बाद कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने शहर के सभी पुलिस स्टेशनों और ट्रैफिक चौकियों को एयर...

चेन्नई में वायु गुणवत्ता की जांच के लिए 100 डिजिटल सेंसर बोर्ड लगाए जाएंगे

चेन्नई । वायु प्रदूषण के प्रतिकूल प्रभाव दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में ग्रेटर चेन्नई नगर निगम ने शहर भर में वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए उन्नत तकनीक...

एनसीआर में वायु प्रदूषण पर हाई-लेवल बैठक: भूपेंद्र यादव ने दिल्ली सरकार के एक्शन प्लान की समीक्षा की

नई दिल्ली । पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के शहरों में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार की कार्ययोजना...

पश्चिम बंगाल में कड़ाके की ठंड जारी, कोलकाता समेत कई जिलों में गिरा तापमान

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में जारी ठंड शनिवार को और बढ़ गई है। कोलकाता समेत कई जिलों में तापमान और नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ...

दिल्ली के लोगों को स्वच्छ हवा मुहैया कराना भाजपा सरकार की प्राथमिकता: प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली । दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर दिल्ली की भाजपा सरकार विपक्ष के सवालों में घिर गई है। विपक्ष का दावा है कि सरकार प्रदूषण के रोकथाम के लिए...

मौसम: उत्तर प्रदेश में ठंड के साथ घने कोहरे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में लगातार दूसरे दिन की शुरुआत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ हुई। इससे जनजीवन पर असर दिखाई पड़ने लगा है।...

दिल्ली में एक्यूआई 450 के पार, एनसीआर में जीआरएपी-4 इमरजेंसी पाबंदियां लागू

नई दिल्ली । ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (जीआरएपी) स्टेज 4 के तहत सख्त प्रदूषण नियमों के लागू होने के बाद, रविवार को दिल्ली भर में इमरजेंसी पाबंदियां लगा दी गईं...

editors

Read Previous

डब्लूबीबीएल में ब्रिस्बेन हीट के लिए खेलेंगी पूनम यादव

Read Next

एयर इंडिया के लिए टाटा संस ने लगाई सबसे बड़ी बोली

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com