सीजफायर लागू होने के बावजूद इजरायल ने की लेबनान में एयर स्ट्राइक, 2 की मौत, 6 घायल

बेरूत । दक्षिणी लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों में दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। लेबनान के आधिकारिक और सैन्य सूत्रों ने यह जानकारी दी। इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच युद्ध विराम की घोषणा के तीन दिन बाद यह हमला हुआ।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जन स्वास्थ्य मंत्रालय के जन स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र ने शनिवार को अलग-अलग बयानों में कहा कि मजदल जौन गांव में एक कार पर इजरायली एयर स्ट्राइक में एक 7 वर्षीय बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए।

इसमें कहा गया, “अल-बिसारीयेह गांव पर इजरायली हमले में एक नागरिक घायल हो गया।”

इस बीच, आधिकारिक राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने कहा, “रब अल थलाथिन गांव पर इजरायली हमले में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए, वहीं तैबेह जल परियोजना पर तोपखाने से गोलाबारी की गई।”

लेबनानी सैन्य सूत्र ने सिन्हुआ को बताया कि इजरायली सेना सीमावर्ती गांव काफ्र किला से लेकर दक्षिणी लेबनान के पूर्व में स्थित डेर मीमास गांव तक करीब 4 किलोमीटर तक आगे बढ़ी। बाद में यह अपने इलाकों में वापस चली गई और खुद को लिटानी नदी के पूर्वी तट से 1 किलोमीटर दूर कर लिया, जिसके उत्तर में इजरायली सेना हिजबुल्लाह को वापस जाने के लिए कह रही है।

इससे पहले इजरायल रक्षा बलों की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, शनिवार को इजरायली वायु सेना ने दक्षिण-पश्चिमी, दक्षिणी और लेबनान के अंदरूनी इलाकों में हिजबुल्लाह के चार ठिकानों पर हमले किए।

इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच युद्ध विराम लेबनान में स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह 4 बजे (02:00 जीएमटी/सुबह 7:30 बजे भारतीय समय) लागू हो गया। इसके साथ ही करीब 13 महीनों ने जारी इजरायल-हिजबुल्लाह संघर्ष थम गया।

हिजबुल्लाह-इजरायल युद्ध विराम काफी हद तक कायम है, हालांकि सीमावर्ती क्षेत्रों में दोनों पक्षों द्वारा कभी-कभी उल्लंघन की खबरें आ रही हैं।

–आईएएनएस

यूक्रेन युद्ध के बाद पहली दो दिवसीय भारत यात्रा पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नई दिल्ली । रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को अपनी दो दिन की ऐतिहासिक यात्रा के लिए भारत आ रहे हैं। इस अवसर पर नई दिल्ली रूसी नेता का स्वागत...

पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात पर टिकी दुनिया की नजर, जानें अमेरिका को लेकर क्या कह रहे विशेषज्ञ

नई दिल्ली । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय दौरे पर 4 दिसंबर को शाम 7 बजे के करीब भारत पहुंच रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए...

व्हाइट हाउस का दावा : 2026 फीफा वर्ल्ड कप सबसे सुरक्षित, स्वागत योग्य और यादगार होगा

वाशिंगटन । व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका इतिहास के सबसे बड़े खेल आयोजन की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है। साथ ही दुनिया...

पाकिस्तान में दमनकारी कार्रवाई का शोर अमेरिका तक पहुंचा, 42 अमेरिकी सांसदों ने रुबियो को लिखी चिट्ठी

वॉशिंगटन । पाकिस्तान में हो रहे दमनकारी अभियानों का शोर अमेरिका तक पहुंच रहा है। इस सिलसिले में भारतीय मूल की अमेरिकी कांग्रेस सदस्य महिला प्रमिला जयपाल और कांग्रेस सदस्य...

ट्रंप का दावा: 18 ट्रिलियन डॉलर के निवेश से अगले साल आएंगे ज्यादा रोजगार, कम होगी महंगाई

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था में अब तक का सबसे बड़ा सुधार हुआ है। उनके अनुसार, अमेरिका में अभी...

वेनेजुएला में ड्रग तस्करों पर जमीन से हमला करेगा अमेरिका, ट्रंप के फैसले पर उठे सवाल

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला पर जल्द ही हमला करने के संकेत दे दिए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस कैबिनेट मीटिंग में कहा कि उनकी...

ट्रंप ने फिर अलापा दुनिया में युद्ध खत्म करवाने का राग, भारत-पाकिस्तान का किया जिक्र

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप काफी समय से दावा करते आ रहे हैं कि उन्होंने कई युद्धों को रुकवाया है। आलम ये है कि उन्होंने खुद के लिए...

पाकिस्तान के ईशनिंदा कानून पर यूएससीआईआरएफ का बड़ा बयान: ‘कार्रवाई करे अमेरिका’

वाशिंगटन । ‘यूएस कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ़्रीडम’ (यूएससीआईआरएफ) ने ट्रंप प्रशासन से से पाकिस्तान के साथ मिलकर उसके ईशनिंदा (ब्लैस्पेमी) कानून में बदलाव करने या उसे रद्द करने की...

क्या 2028 में चौथी बार अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे ट्रंप? यूएस प्रेसिडेंट ने दिया जवाब

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने किसी ना किसी बयान की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्रूथ सोशल पर एक एआई-जनरेटेड तस्वीर...

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई शादी की 8वीं सालगिरह

मुंबई । मशहूर कमीडियन भारती सिंह और उनके पति-लेखक हर्ष लिंबाचिया बुधवार को अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम...

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में आईईडी ब्लास्ट, तीन पुलिसवालों की मौत

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा का डेरा इस्माइल खान इलाका बुधवार को धमाके से दहल गया। एक पुलिस वाहन को निशाना बनाया गया, जिसमें असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) समेत तीन...

इमरान खान की पार्टी से घबराई पाकिस्तान सरकार, गृह राज्य मंत्री ने दे डाली धमकी

इस्लामाबाद । पाकिस्तान फिर सुलग रहा है। इमरान खान की पार्टी 'पीटीआई' सरकार को बख्शने के मूड में नहीं है। समर्थक पूर्व पीएम की सेहत को लेकर पुख्ता जवाब मांग...

admin

Read Previous

काश पटेल होंगे एफबीआई के नए निदेशक, ट्रंप का ऐलान

Read Next

इराक और यूएई का सीरिया को समर्थन, राष्ट्रपति बशर अल-असद की दोनों देशों के नेताओं से फोन पर बातचीत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com