आंसुओं पर काबू नहीं रख पाए कीरावनी : राजमौली

हैदराबाद : जाने-माने फिल्म निर्माता एस.एस. राजमौली ने कहा है कि प्रसिद्ध पॉप जोड़ी के जाने-माने अमेरिकी संगीतकार रिचर्ड कारपेंटर से मिले सरप्राइज गिफ्ट को देखकर संगीत निर्देशक एम.एम. कीरावनी अपने आंसू नहीं रोक पाए। ‘आरआरआर’ के निर्देशक ने रिचर्ड को बताया कि पूरे ऑस्कर अभियान के दौरान कीरावनी ने अपना संयम बनाए रखा। कीरावनी को अपना भाई बताते हुए, राजमौली ने कहा कि उन्होंने ऑस्कर पुरस्कार जीतने से पहले या बाद में कोई भावना नहीं दिखाई।

कारपेंटर बैंड द्वारा कीरावनी को धन्यवाद देने के लिए पोस्ट किए गए वीडियो पर अपनी टिप्पणी में राजमौली ने इंस्टाग्राम पर लिखा- सर, इस पूरे ऑस्कर अभियान के दौरान मेरे भाई ने शांत भाव बनाए रखा। चाहे जीत से पहले हो या बाद में उन्होंने अपने जज्बातों को बाहर नहीं आने दिया। लेकिन जिस क्षण उन्होंने यह देखा, वह अपने आंसुओं को नियंत्रित नहीं कर पाए। हमारे परिवार के लिए सबसे यादगार पल.. बहुत-बहुत धन्यवाद।

कारपेंटर बैंड के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, आरआरआर संगीत निर्देशक ने कहा कि खुशी के आंसू बह रहे थे। कीरावनी ने लिखा, यह कुछ ऐसा है जिसकी मैंने बिल्कुल भी उम्मीद नहीं की थी। खुशी से आंसू छलक पड़े। ब्रह्मांड का सबसे अद्भुत उपहार।

नाटू नाटू गीत के लिए ऑस्कर प्राप्त करते समय, कीरावनी ने कहा था कि वह कारपेंटर बैंड के रिचर्ड के गाने सुनकर बड़े हुए हैं। उन्होंने रिचर्ड के लोकप्रिय ‘ऑन टॉप ऑफ द वल्र्ड’ को भी अपने अंदाज में गाया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कारपेंटर बैंड ने कीरावनी और गीतकार चंद्रबोस को बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर एक संदेश पोस्ट किया था।

उन्होंने ‘ऑन टॉप ऑफ द वल्र्ड’ गाने का एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसे उन्होंने अपनी बेटियों के साथ गाया था।

–आईएएनएस

एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी फोर्ब्स एशिया की 30 अंडर 30 लिस्ट में शामिल

मुंबई : एक्टर सिद्धांत चतुर्वदी फोर्ब्स एशिया की '30 अंडर 30' लिस्ट में शामिल हो गए हैं। चतुर्वेदी ने कहा कि यह एक संकेत है कि वह सपने देखना बंद...

बंगाली टेलिविजन की लोक्रप्रिय अभिनेत्री का सड़क हादसे में निधन

कोलकाता : बंगाली टेलीविजन सीरियल सर्किट में एक लोकप्रिय चेहरा सुचंद्र दासगुप्ता का शनिवार रात कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके बारानगर में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वह...

कंगना के निर्देशन में बनी इमरजेंसी की एडिट देखकर रो पड़े आरआरआर के पटकथा लेखक

मुंबई : अपने आगामी निर्देशन 'इमरजेंसी' के पोस्ट-प्रोडक्शन में व्यस्त अभिनेत्री कंगना रनौत ने बताया है कि 'आरआरआर' के पटकथा लेखक के.वी. विजयेंद्र प्रसाद ने उनकी फिल्म का एडिट देखा...

वर्कआउट के दौरान घायल हुए सलमान खान, कहा- टाइगर जख्मी है

मुंबई : हाल ही में 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आए और अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' की तैयारी कर रहे बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान वर्कआउट के...

किसी का भाई किसी की जान में राघव जुयाल की फीस 1.2 करोड़ रुपये

मुंबई : सलमान खान अभिनीत फिल्म 'किसी के भाई किसी की जान' के लिए डांसर-एक्टर राघव जुयाल को बतौर फीस 1.2 करोड़ रुपये दी गई। एक सूत्र का कहना है,...

एक निर्देशक को हर दिन 400-500 सवालों का सामना करना पड़ता है : कंगना रनौत

मुंबई : फिल्म निर्देशन की चुनौतियों को साझा करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस-फिल्म निर्माता कंगना रनौत का कहना है कि एक निर्देशक को हर दिन कम से कम 400-500 सवालों का...

किंग चार्ल्स के कोरोनेशन कॉन्सर्ट में शामिल होंगी सोनम कपूर

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 7 मई को किंग चार्ल्स के कोरोनेशन कॉन्सर्ट में लियोनेल रिची, कैटी पेरी और टॉम क्रूज जैसे आइकन के साथ मंच साझा करने के...

आदिपुरुष का नया पोस्टर जारी, रोती हुई नजर आई कृति सेनन

मुंबई : 'आदिपुरुष' के निमार्ताओं ने सीता नवमी पर कृति सेनन की फिल्म का एक नया मोशन पोस्टर जारी किया है। कृति ने इंस्टाग्राम पर मोशन पोस्टर साझा किया, जिसमें...

एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड केस में अभिनेता सूरज पंचोली बरी

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान खुदकुशी मामले में अभिनेता सूरज पंचोली बरी हो गए हैं। मुंबई की सीबीआई कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है। जिया खान की खुशकुशी...

लौट आया बिग बी के ट्विटर का ब्लू टिक, खुशी जाहिर कर बोले- तू चीज बड़ी है मस्क मस्क

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट पर ब्लू टिक वापस आने के बाद ट्विटर के सीईओ एलन मस्क को अपने अनोखे अंदाज में धन्यवाद दिया। अमिताभ ने ट्विटर...

भारतीय फिल्म म्यूजिक स्कूल ने द साउंड ऑफ म्यूजिक के 3 गानों के राइट्स किए हासिल

लॉस एंजेलिस : भारतीय फिल्म 'म्यूजिक स्कूल' ने 1959 में आई आईकॉनिक रॉजर्स और हैमरस्टीन म्यूजिकल 'द साउंड ऑफ म्यूजिक' के तीन गानों के राइट्स हासिल कर लिए हैं। कलाकारों...

बप्पी दा के आइकॉनिक धुनों के साथ नहीं की कोई छेड़छाड़: सलीम मर्चेट

मुंबई : म्यूजिक कंपोजर जोड़ी सलीम-सुलेमान ने स्टेज म्यूजिकल शो 'डिस्को डांसर-द म्यूजिकल' का संगीत तैयार किया। वेस्ट एंड लंदन के दर्शकों के लिए परफॉर्म करने के बाद, हाल ही...

admin

Read Previous

लोकसभा में  मोदी के खड़े होते ही लगे वी वांट जेपीसी के नारे

Read Next

महाराष्ट्र में परिजनों ने मेडिकल छात्रा की हत्या कर जलाया शव, बाद में प्याज के खेत में दबा दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published.

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com