कंगना रनौत ने ‘चंद्रमुखी 2’ को बताया ‘पैसा वसूल’ एंटरटेनर फिल्म

मुंबई : एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ को पैसा वसूल फिल्म करार दिया।

‘थलाइवी’ (2020) में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता का किरदार निभाने के बाद एक्ट्रेस पी. वासु निर्देशित ‘चंद्रमुखी 2’ के साथ तमिल स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं।

फिल्म में वह एक डांसर की भूमिका में हैं, जो अपनी सुंदरता और बेजोड़ डांसिंग स्किल के लिए जानी जाती है।

‘चंद्रमुखी 2’ एक कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म है। यह पॉपुलर कल्चर की सुपरहिट फिल्मों में से एक ‘चंद्रमुखी’ का अगला सीक्वल है, जिसकी कई भारतीय भाषाओं में कई रीमेक बन चुकी है।

‘चंद्रमुखी 2’ में काम करने के बारे में बात करते हुए, कंगना ने कहा, “मैं पैसा-वसूल एंटरटेनर फिल्म में बड़ा किरदार निभा रही हूं। यह शैलियों का मिश्रण है, फिल्म में थोड़ा एक्शन, कॉमेडी, हॉरर, रोमांस है। यह म्यूजिकल भी है। वास्तव में, यह पहली बार है कि मैं जीवन से भी बड़ा किरदार निभाते हुए किसी बड़े एंटरटेनर का हिस्सा बनी हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरे निर्देशक पी. वासु मेरे इंस्पिरेशन रहे हैं। इस फिल्म पर काम करना मेरे जीवन के सबसे समृद्ध अनुभवों में से एक रहा है।”

‘चंद्रमुखी 2’ 15 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

इसके बाद एक्ट्रेस ‘तेजस’ में नजर आएंगी। यह वायुसेना पायलट तेजस गिल के जीवन पर आधारित है। उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ भी पाइपलाइन में है, जिसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी।

आईएएनएस

मुंबई में कोई सनी देओल बनकर तो कोई ‘तोप’ लेकर बॉर्डर 2 देखने के लिए पहुंचा सिनेमाघर

मुंबई । 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' के 24 साल बाद आज सिनेमाघरों में 'बॉर्डर-2' रिलीज हो गई। पहले ही दिन फिल्म को लेकर फैंस का जबरदस्त रेस्पॉन्स देखने को...

बिग बॉस 19 के टॉक्सिक माहौल पर छलका अशनूर कौर का दर्द, बोलीं-असली कॉन्फिडेंस अंदर से आता है

मुंबई । टेलीविजन इंडस्ट्री में बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री अशनूर कौर हाल ही में रियलिटी शो बिग बॉस 19 में नजर आई...

प्रेग्नेंसी के बाद शरीर से उठने वाली ‘बदबू’ से आया बिजनेस आइडिया, टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा बन गईं आंत्रप्रेन्योर

मुंबई । टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री नेहा मर्दा ने प्रेग्रेंसी के बाद अभिनय की दुनिया से ब्रेक ले लिया है। अब वे एक आंत्रप्रेन्योर बन चुकी हैं और अपना पर्सनल...

इतिहास के साथ कोई समझौता नहीं, 15 मिनट हटाकर बनी आरएसएस की बायोपिक ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’

मुंबई । जब कोई संस्था सौ साल का सफर तय करती है, तो उसके हर कदम की कहानी सिर्फ तारीख और घटनाओं तक सीमित नहीं रहती। उसकी सोच, उसके आदर्श,...

जंग, चोट और बदलाव… ‘बॉर्डर 2’ ने वरुण धवन के निजी जीवन पर डाला असर

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के लिए उनकी आने वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' सिर्फ एक नई फिल्म नहीं, बल्कि उनके करियर और जीवन का एक बेहद खास अनुभव है।...

जुबीन गर्ग मौत मामला: पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर आज असम कोर्ट में सुनवाई

गुवाहाटी । असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग की मौत से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा में है। इस हाई-प्रोफाइल केस में गुरुवार को एक अहम कानूनी मोड़ आने...

‘मैं हर दिन थोड़ी-थोड़ी सुशांत जैसी बन रही हूं’, अभिनेता के जन्मदिन पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति हुईं इमोशनल

मुंबई । बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का नाम आज भी उनके चाहने वालों के दिलों में बरकरार है। 14 जून 2020 को 34 साल की उम्र में...

‘बॉर्डर-2’ की सफलता और बेटे अहान के करियर के लिए बाबा महाकाल के दर पर पहुंचे सुनील शेट्टी

उज्जैन । भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी फिल्म 'बॉर्डर 2' के रिलीज में 2 ही दिन का समय बचा है और पूरी कास्ट फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही है। 'बॉर्डर...

नेशनल पोल्का डॉट डे: बॉलीवुड में प्रेग्नेंसी का अनोखा फैशन ट्रेंड, नाम के पीछे दिलचस्प कहानी

मुंबई । कपड़ों और फैशन का इतिहास जितना रंगीन है, उतनी ही दिलचस्प हैं इसके पीछे की छिपी कहानियां। बॉलीवुड की दुनिया में कपड़े सिर्फ स्टाइल का हिस्सा नहीं हैं,...

अक्षय कुमार के काफिले की कार के एक्सीडेंट का मामला, हिरासत में मर्सिडीज चालक

मुंबई । मुंबई के जुहू इलाके में सोमवार रात बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के काफिले में शामिल एक सिक्योरिटी वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई। अक्षय और उनकी पत्नी...

टीजीएफ में शामिल हुए आमिर खान, बोले-खेल व्यक्तित्व और जीवन को बदलने की रखता है ताकत

मुंबई । बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने 'द गोल्फ फाउंडेशन' (टीजीएफ) के 18वें सालाना गोल्फ टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। यह इवेंट ऐतिहासिक बंबई प्रेसिडेंसी गोल्फ क्लब में आयोजित किया...

ओटीटी पर धमाका: इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं रोमांस, थ्रिलर और स्पेस ड्रामा की हिट फिल्में और सीरीज

मुंबई । डिजिटल दुनिया में लोग फिल्मों और वेब सीरीज का मजा घर बैठे ले पाते हैं। मनोरंजन प्रेमियों के लिए यह हफ्ता खास होने वाला है। इस हफ्ते थिएटर्स...

admin

Read Previous

दिमाग की कोशिकाओं तक पहुंच सकता है माइक्रोप्लास्टिक; व्यवहार, मस्तिष्क में परविर्तन संभव: अध्‍ययन

Read Next

विश्व एथलेटिक्स में अमेरिका की बड़ी जीत, सितारे चमके

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com