क्या विद्या बालन को है स्टारडम खोने का डर?

मुंबई,16 जुलाई (आईएएनएस)| अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि उन्हें अपने दमदार अभिनय से वर्षों से हासिल किया गया स्टारडम खोने का डर नहीं है। हालांकि, वह स्वीकार करती हैं कि जब उनकी कोई फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है तो दुख होता है क्योंकि वह जो कुछ भी करती हैं, उसमें हमेशा गहराई से शामिल होती हैं। विद्या ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “जब आप बुरे दौर से गुजर रहे होते हैं, तो खुद को संभालना बहुत कठिन होता है, खासकर तब जब सब बहुत सार्वजनिक होता है। जब आपकी फिल्में काम नहीं करती हैं। यह मुझे बुरी तरह प्रभावित करता है क्योंकि मैं अपनी फिल्मों में बहुत गहराई से शामिल होती हूं।”

अभिनेत्री का कहना है कि “अनुभव का सबसे दर्दनाक हिस्सा यह है कि जब फिल्में नहीं चलती है तो वह ‘अस्वीकार या नापसंद’ महसूस करती हैं।”

उनका कहना है “यह दिल टूटने के समान होता है, इसमें कोई संदेह नहीं है और फिर आप अप्रभावित और अस्वीकृत महसूस करते हैं। मुझे लगता है कि यह दर्दनाक है। आप इसका कोई मतलब नहीं निकाल सकते। केवल बाद में आप स्थिति को निष्पक्ष रूप से देख सकते हैं और कह सकते हैं, ‘ओह इसलिए यह फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई’। ”

विद्या ने कहा, “हालांकि, स्टारडम का नुकसान एक ऐसी धारणा है जिसने उन्हें कभी परेशान नहीं किया।” “यह पूछे जाने पर क्या उन्हें स्टारडम खोने का डर है? मुस्कान बिखेरते हुए अभिनेत्री ने कहा फिलहाल नहीं, बिल्कुल नहीं”

विद्या को हाल ही में अमित मसुरकर की फिल्म ‘शेरनी’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने आदमखोर बाघिन की तलाश में एक ईमानदार वन अधिकारी की भूमिका निभाई थी। फिल्म में शरत सक्सेना, मुकुल चड्ढा, विजय राज, इला अरुण और बृजेंद्र काला भी हैं। फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है।

यह सुखद आश्चर्य…अनिल कुंबले से अचानक हुई अनुपम खेर की मुलाकात

मुंबई । अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट कर प्रशंसकों को जानकारी देने के साथ ही एंटरटेन भी करते रहते...

मिहिर आहूजा ने की मोना सिंह की इरफान खान से तुलना, बोले- दोनों में खास क्वालिटी

मुंबई । अभिनेता मिहिर आहूजा अपनी प्राइम वीडियो पर हालिया रिलीज वेब सीरीज 'मां का सम' को मिल रही सराहना से उत्साहित हैं। इस बीच उन्होंने सीरीज के को-एक्टर मोना...

‘जब ताकत और इरादे आमने-सामने आते हैं, तो तूफान पैदा होता है’, ‘फोर्स 3’ की रिलीज डेट फाइनल

मुंबई । एक्शन फिल्मों की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी 'फोर्स' फ्रेंचाइजी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। इस बार पहले से ज्यादा...

‘मैं वापस आऊंगा’ के जरिए फिर साथ आई रहमान-इम्तियाज-इरशाद की तिकड़ी

मुंबई । मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली, संगीतकार एआर रहमान और गीतकार इरशाद कामिल फिर से 'मैं वापस आऊंगा' फिल्म में जलवा बिखेरने को तैयार हैं। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स...

हम सबके जीवन की आशा थी।

हिंदी फिल्मों की महान गायिका आशा भोसले केवल गायिका नहीं थी बल्कि लाखों करोड़ों लोगों के जीवन की आशा भी थी। उनकी गायिकी ने लोगों के जीवन में उल्लास, उमंग,...

‘धुरंधर’ वही जो सही तरह से योग करे… आयुष मंत्रालय ने जारी किया मजेदार वीडियो, दिया खास मैसेज

नई दिल्ली । आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के बीच आयुष मंत्रालय लगातार नए और मजेदार पोस्ट के जरिए लोगों को जागरुक करते हुए जानकारी दे रहा है। इसी...

आज दोबारा रिलीज होगा बादशाह का ‘टटीरी फिर से’ गाना, जानें महाभारत काल से कनेक्शन

मुंबई । पंजाबी गायक बादशाह इन दिनों अपने गाने 'टटीरी फिर से' को लेकर सुर्खियों में बने हैं। बैन होने के बाद सिंगर आज फिर से गाने में बदलाव के...

‘जना नायकन’ लीक मामले में तमिलनाडु साइबर क्राइम ने शुरू की जांच, छह गिरफ्तार

चेन्नई । थलपति विजय की आगामी राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जना नायकन' के रिलीज से पहले लीक होने की घटना सोशल मीडिया पर बड़ा मुद्दा बन चुकी है। साउथ के...

खुशी तिवारी के साथ पवन सिंह का रोमांस, ‘सड़िया ए जान’ गाने में दिखी शानदार केमिस्ट्री

मुंबई । भोजपुरी सिंगर और भाजपा से जुड़े पवन सिंह किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में अंजली राघव के साथ बदसलूकी मामले में...

आशा भोसले के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दिग्गजों ने व्यक्त की संवेदना

नई दिल्ली । सुरों की मल्लिका आशा भोसले के निधन ने पूरे देश को शोक में डाल दिया है। उनका 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। राजनीति के...

आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले के प्रशंसकों को परेशान करने वाली खबर सामने आई है। इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने देने वाली आशा...

‘धुरंधर द रिवेंज’ की सफलता के बीच रणवीर सिंह ने की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात

मुंबई । अभिनेता रणवीर सिंह फिलहाल अपनी लेटेस्ट फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सक्सेस को इन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म अब तक 1671 करोड़ का कलेक्शन जुटाने में कामयाब हुई...

editors

Read Previous

जमानत का इंतजार कर रहे कोरेगांव-भीमा के आरोपित फादर स्टेन स्वामी का निधन

Read Next

भूमि के जन्मदिन की विश : हमारी पीढ़ी ग्रह को फिर से सुंदर बनाने का काम करे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com