‘हॉलीवुड की नकल लगता है बॉलीवुड शब्द’, सुभाष घई ने जताई नाराजगी

मुंबई । भारतीय सिनेमा हमेशा से अपनी विविधता, सांस्कृतिक गहराई और अनूठी कहानी कहने की शैली के लिए जाना जाता रहा है। रविवार को मशहूर निर्देशक सुभाष घई ने इसी विषय पर खुलकर अपनी बात रखी और कहा कि बॉलीवुड की हॉलीवुड से तुलना करना न सिर्फ गलत है, बल्कि यह भारतीय सिनेमा की विरासत का अपमान भी है।

सुभाष घई ने कहा कि हमारे सिनेमा का इतिहास इतना समृद्ध है कि उसे किसी विदेशी इंडस्ट्री से तुलना के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

सुभाष घई ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह मुद्दा उठाया। रविवार को उन्होंने जागरण फिल्म फेस्टिवल से अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह रेड कार्पेट पर नजर आ रहे थे। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के बैकड्रॉप पर पंजाबी और असमिया फिल्म इंडस्ट्री के नाम प्रमुखता से लिखे थे और उनके ऊपर पॉलीवुड और ऑलीवुड जैसे नाम भी मौजूद थे।

पॉलीवुड और ऑलीवुड जैसे नामों पर घई ने नाराजगी जताई और इसे कलाकारों के प्रति एक तरह का अपमान बताया। उनका कहना था कि ऐसे नाम रखने से दुनियाभर में यह संदेश जाता है कि ये फिल्म इंडस्ट्रीज किसी विदेशी उद्योग की नकल कर रही हैं, जबकि उनके पास अपनी अनूठी संस्कृति और पहचान है।

अपने पोस्ट में घई ने कहा कि ‘बॉलीवुड’ शब्द भी हिंदी फिल्मों के लिए उचित नहीं है। यह शब्द ऐसा दिखाता है कि हिंदी फिल्में हॉलीवुड की कॉपी या उसका छोटा रूप हैं, जो पूरी तरह गलत और अपमानजनक है। उन्होंने दादा साहब फाल्के, गुरु दत्त, महबूब खान और वी. शांताराम जैसे दिग्गज फिल्मकारों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन महान कलाकारों ने हिंदी सिनेमा को अपनी मेहनत और रचनात्मकता से एक नई ऊंचाई दी है। ऐसे में उनकी बनाई विरासत को कमतर दिखाना किसी भी तरह सही नहीं है।

घई ने सभी से आग्रह किया कि इस मुद्दे पर विभिन्न मंचों पर चर्चा होनी चाहिए ताकि भारतीय सिनेमा की असली पहचान और गरिमा को बचाया जा सके।

हाल ही में सुभाष घई ने साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘अपना सपना मनी मनी’ से रितेश देशमुख की एक फोटो साझा की थी और फैंस को बताया था कि उनकी अगली फिल्म में रितेश देशमुख होंगे। इस फोटो में रितेश लड़की के रूप में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में रितेश ने एक ठग का किरदार निभाया था। इस घोषणा से फैंस का उत्साह बढ़ गया, हालांकि फिल्म के टाइटल, अन्य कलाकार और कहानी के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

–आईएएनएस

अनिल कपूर को याद आया ‘मिशन इम्पॉसिबल 4’ का दौर, टॉम क्रूज समेत पूरी टीम को किया धन्यवाद

मुंबई । हिंदी सिनेमा में ऐसे कई सारे दिग्गज कलाकार रहे हैं, जिन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर न केवल भारत की जनता के दिलों में राज किया, बल्कि विदेश...

बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में होगा ‘हंगामा’, कुनिका और फरहाना ने मिलकर स्टेज पर गिराई बिजलियां

मुंबई । 7 दिसंबर यानी रविवार को बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले होने वाला है और शो की ट्रॉफी कौन सा कंटेस्टेंट अपने साथ लेकर जाने वाला है, इसके...

कौन बनेगा ‘बिग बॉस 19’ का विनर? अब तक इनके सिर सज चुका है जीत का ताज

मुंबई । कलर्स टीवी चैनल पर प्रसारित सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 19वें सीजन का विजेता कौन बनेगा, इसे लेकर दर्शक उत्सुक हैं। फाइनलिस्ट्स गौरव खन्ना, तान्या...

कार्तिक आर्यन ने शेयर की बहन की शादी की अनदेखी तस्वीरें, ‘कीकी’ के लिए बोले, ‘तुम पर गर्व है’

मुंबई । अभिनेता कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। बीते कुछ दिनों से शादी की रस्मों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

ओटीटी अवॉर्ड में छा गई आर्यन खान की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’, गौरी खान ने दी जानकारी

मुंबई । बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के अपनी मेहनत के बलबूते पर हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है। अब उनकी विरासत...

जया बच्चन के पैपराजी को लेकर दिए बयान पर बोली अमीषा पटेल, कहा, “मैं मीडिया से प्यार करती हूं”

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन हमेशा अपने बयान को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सांसद को मीडिया और पैपराजी पर कई बार भड़कते हुए देखा गया है,...

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बदल रही बड़े पर्दे पर स्टोरीटेलिंग की परिभाषा, आदित्य धर ने थ्रिलर फिल्मों को दिया नया आयाम

निर्देशक/लेखक | रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी। फिल्म की अवधि: 196 मिनट, आईएएनएस रेटिंग: 4.5 स्टार 'धुरंधर' इस साल की उन...

नहीं रहे रजनीकांत की फिल्म ‘शिवाजी: द बॉस’ बनाने वाले एवीएम सरवनन, गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार

चेन्नई । तमिल फिल्म जगत की नींव कहे जाने वाले मशहूर फिल्म निर्माता एवीएम सरवनन का निधन हो गया है। गुरुवार की सुबह निर्माता के निधन की पुष्टि हुई। बताया...

कलाकार को जीवन भर के संघर्ष के बाद सिर्फ मरने के बाद ही सम्मान मिलता है : दिलजीत दोसांझ

मुंबई । साल 2024 में दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'चमकीला' आई थी, जोकि पंजाबी लोकगायक अमर सिंह चमकीला की जिंदगी पर आधारित थी। फिल्म को कई कैटगिरी में नॉमिननेट किया...

‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस: आमिर खान ने एक्टर वीर दास से पूछ लिया, ये क्या बनाया है?

मुंबई । आमिर खान प्रोडक्शंस औरअभिनेता वीर दास मिलकर फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' लेकर आ रहे हैं। बुधवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की। खास...

शादी के बाद एक्ट्रेस सामंथा रुथ ने बहनों के लिए लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

मुंबई । अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में सीरीज 'द फैमिली मैन' के को-डायरेक्टर राज निदिमोरु से...

‘बिग बॉस 19’ से बेघर होने पर टूटी अशनूर कौर, बोलीं- काश तान्या की चोट के बारे में किसी ने पहले बताया होता

मुंबई । रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में एक्ट्रेस अशनूर कौर ने साफ-सुथरी और सादगी भरी इमेज के साथ लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। दर्शकों को उनसे...

admin

Read Previous

दिल्ली धमाका : एनआईए को मिली बड़ी सफलता, आत्मघाती हमलावर का सहयोगी गिरफ्तार

Read Next

बिहार चुनाव पर महुआ माजी का सवाल: ‘जनता से ज्यादा वोटिंग हुई, जांच जरूरी’, ओवैसी के बयान पर जताई सहमति

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com