‘तू या मैं’ जैसी फिल्में सिर्फ परफॉर्मेंस नहीं, अनुभव हैं : आदर्श गौरव

मुंबई । बाफ्टा नॉमिनेटेड अभिनेता आदर्श गौरव जल्द ही बिजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तू या मैं’ में नजर आएंगे। अभिनेता ने फिल्म में काम करने के अनुभव को शानदार बताते हुए कहा कि ‘तू या मैं’ जैसी फिल्में सिर्फ परफॉर्मेंस नहीं, अनुभव हैं, जो उनके लिए बेहद खास है।

गौरव ने कहा है कि ‘तू या मैं’ जैसी फिल्में महज एक्टिंग नहीं होतीं, बल्कि वे एक पूरा अनुभव होती हैं। वे ऐसी हाई-कॉन्सेप्ट और नए आइडिया से भरी कहानियों को चुनते हैं जो नई दुनिया, कल्पना और भावनाओं को एक साथ जोड़ती हैं। आदर्श ने बताया कि उन्हें मजबूत स्क्रिप्ट और नई सोच वाली कहानियां सबसे ज्यादा आकर्षित करती हैं।

आदर्श गौरव जल्द ही बिजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तू या मैं’ में नजर आएंगे, जिसे आनंद एल राय ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री शनाया कपूर लीड रोल में हैं। कलर येलो के बैनर तले बनी यह फिल्म प्यार और सर्वाइवल पर नया नजरिया पेश करती है। इसे आनंद एल रॉय के साथ मिलकर हिमांशु शर्मा, विनोद भानुशाली और कमलेश भानुशाली ने भी प्रोड्यूस किया है। फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आदर्श ने कहा, “मैं हमेशा ऐसी कहानियों से उत्साहित रहता हूं जो अलग जॉनर, फॉर्म और स्टोरीटेलिंग के साथ प्रयोग करती हैं। ‘तू या मैं’ जैसी फिल्में एक्टर को आगे बढ़ने, अलग सोचने और एक्टिंग को नए नजरिए से देखने का मौका देती हैं। यह क्रिएटिव ग्रोथ मेरे लिए बहुत रोमांचक है।”

आदर्श गौरव फिल्म के साथ ही टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी बेहतरीन काम कर चुके हैं। बचपन में उन्होंने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग ली थी। करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में हुई और ‘माई नेम इज खान’ में उन्होंने शाहरुख खान के बचपन का किरदार निभाया था।

आदर्श को प्राइम वीडियो सीरीज ‘मेड इन हेवन’ में बलराम मेनन के रोल से खासी पहचान मिली। फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में भी उन्हें खूब पसंद किया गया, जिसमें उन्होंने बलराम हलवाई का मुख्य किरदार निभाया। आदर्श गौरव के अभिनय की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब सराहना हुई। इसकी बदौलत उन्हें बाफ्टा अवॉर्ड (बेस्ट लीड एक्टर) और इंडिपेंडेंट स्पिरिट अवॉर्ड (बेस्ट मेल लीड एक्टर) के लिए नामांकन मिला।

–आईएएनएस

मेरी शादी हो चुकी है और मेरी दुल्हन… मैरिज के सवाल पर खिलखिलाकर हंसे हर्षवर्धन राणे, बताया ये सच

मुंबई । अभिनेता हर्षवर्धन राणे बॉलीवुड में अपने इंटेंस और रोमांटिक किरदारों के लिए जाने जाते हैं। चाहे वह 'सनम तेरी कसम' में इंदर का किरदार हो या 'एक दीवाने...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: 20 जनवरी को स्कूटी लेकर मुंबई आए थे आरोपी, क्राइम ब्रांच ने किया बड़े प्लान का खुलासा

मुंबई । मुंबई में रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की घटना ने शहर में हड़कंप मचा दिया था और अब मामले की गुत्थी धीरे-धीरे खुलती नजर आ रही है। मुंबई...

‘वध 2’ ने पहले दिन की शानदार ओपनिंग, बॉक्स ऑफिस पर ‘भाभीजी घर पर हैं’ पिछड़ी

मुंबई । फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन यह तय करता है कि दर्शकों का प्यार किस फिल्म पर ज्यादा है। इसी कड़ी में रिलीज हुई दो प्रमुख फिल्मों, 'वध...

‘घूसखोर पंडत’ फिल्म पर संत समाज में भारी विरोध, महामंडलेश्वर बोले- ‘कुछ लोग खुश हैं, लेकिन यह गंभीर विषय’

हरिद्वार । अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। फिल्म का टीजर जारी होते ही ब्राह्मण समाज और संत समाज के लोग...

अभिनेता विजय को भरना होगा 1.50 करोड़ रुपए का जुर्माना, मद्रास उच्च न्यायालय ने बरकरार रखा फैसला

मद्रास । दक्षिण के अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय एक बार फिर विवादों में घिर चुके हैं। इस बार मद्रास उच्च न्यायालय ने अभिनेता को झटका देते हुए आयकर विभाग...

‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘लोगों की भावनाओं का करता हूं सम्मान’

मुंबई । नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। विवाद की वजह इसका टाइटल है, जिसे लेकर ब्राह्मण समुदाय के कुछ...

शनिवार को रिलीज होगा फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ का पहला रोमांटिक ट्रैक

मुंबई । अभिनेता दीपक तिजोरी जल्द ही रोमांटिक शॉर्ट फिल्म 'इकोज ऑफ अस' में यूलिया वंतूर के साथ नजर आएंगे। निर्माताओं ने शुक्रवार को फिल्म के पहले गाने 'तेरे संग'...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस : पांच आरोपियों को 11 फरवरी तक पुलिस कस्टडी, मुख्य आरोपी अभी तक फरार

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: पुणे से आशाराम फसले गिरफ्तार, शूटर को हथियार मुहैया कराने का आरोप

मुंबई । जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस...

‘तन्वी द ग्रेट’ की तारीफ पर अनुपम खेर ने जताया आभार, कहा- कभी-कभी सिनेमा सच में जादू कर देता है

मुंबई । अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। यह फिल्म हाल ही में मुंबई के प्रतिष्ठित काला घोड़ा आर्ट्स...

‘अमिताभ बच्चन से सीखी समय की कद्र’, कल्पना अय्यर ने साझा किया ‘सत्ते पर सत्ता’ के दिनों का यादगार अनुभव

मुंबई । हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। साथ ही, वह समय के बेहद पाबंद भी हैं। उनके साथ काम कर चुके...

विवेक ओबेरॉय ने दायर किया पर्सनैलिटी राइट्स केस, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे अभिनेता

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कानूनी कदम उठाया है। उन्होंने अपनी छवि और पहचान के दुरुपयोग को लेकर दिल्ली हाई...

admin

Read Previous

ओशिवारा गोलीबारी मामले में कमाल राशिद खान से पूछताछ जारी, इलाके के सभी सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Read Next

फ़ारूक़ी साहब अपने आप में आंदोलन थे |उर्दू अदब के इलियट फ़ारूक़ी पर सेमिनार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com