चिलचिलाती गर्मी में झुलस रही दिल्ली, पारा 43 डिग्री से ऊपर

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी ने सोमवार को यह जानकारी दी। दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हीट वेव की संभावना है। इसके अलावा, शहर में पूरे दिन 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवाएं चलने की उम्मीद है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है, पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चढ़ गया है। रविवार को नजफगढ़ में सबसे ज्यादा 46.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पीतमपुरा, रोहिणी, बवाना, आयानगर, रिज और पालम अन्य क्षेत्रों में तापमान 43.8 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच था।

सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो औसत से तीन डिग्री अधिक था।

भीषण गर्मी का शहर पर काफी प्रभाव पड़ा है, जिसके चलते दोपहर के समय सड़कों पर कम वाहन दिखाई दे रहे हैं। आमतौर पर व्यस्त रहने वाली सड़कें सुनसान नजर आई, लोग चिलचिलाती धूप से बचने के लिए आश्रय ढूंढते दिखे। पूरे दिन सापेक्ष आद्र्रता के स्तर में 25 प्रतिशत से 74 प्रतिशत के बीच उतार-चढ़ाव बना रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के औसत से तीन डिग्री कम है।

–आईएएनएस

दिल्ली: नाबालिग लड़की को बॉयफ्रेंड ने 20 बार चाकू मारा, मौत

नई दिल्ली : दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक वीभत्स घटना में एक 16 वर्षीय लड़की की उसके बॉयफ्रेंड ने 20 से अधिक बार चाकू मारकर हत्या कर दी।...

2024 चुनाव के लिए आप से कोई समझौता नहीं, अध्यादेश पर भी समर्थन नहीं : दिल्ली कांग्रेस

नई दिल्ली : कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने पार्टी नेतृत्व को बता दिया है कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के साथ किसी गठबंधन के...

रेसलर्स को हिरासत में लेने का मामला : छात्र संगठनों ने जनपथ मार्ग ब्लॉक किया

नई दिल्ली : महिला पंचायत के लिए संसद की ओर कूच कर रहे पहलवानों पर पुलिस हमले और उन्हें हिरासत में लिए जाने के विरोध में आइसा, ऐपवा और आरवाईए...

आंधी व बारिश ने दिल्ली को किया पंगु, फ्लाइट डायवर्जन व ट्रेन लेट

नई दिल्ली : दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह तेज आंधी आई और भारी बारिश हुई। इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) काले बादलों की घनी चादर में...

रोड रेज में दिल्ली में एक शख्स की चाकू मार कर हत्या

नई दिल्ली : बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी में रोड रेज के एक मामले में 30 साल के एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके चचेरे भाई...

निक्की यादव हत्याकांड : दिल्ली पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट

 नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को द्वारका कोर्ट में निक्की यादव हत्याकांड के छह आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत चार्जशीट दायर की है। अदालत...

टिल्लू ताजपुरिया के सहयोगी के भाई ने की आत्महत्या

नई दिल्ली : कुख्यात शूटर के भाई और मारे गए गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया के करीबी सहयोगी 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने दिल्ली के ताजपुर कलां गांव में अपने घर में...

ब्यूरोक्रैट्स पर दिल्ली सरकार का कंट्रोल होना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट

 नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को ब्यूरोक्रैटों के तबादलों और पोस्टिंग पर नियंत्रण के मामले में दिल्ली सरकार के पक्ष में फैसला दिया है। केंद्र और राज्य सरकार...

केरल ट्रेन आगजनी मामला : एनआईए का शाहीन बाग में छापा

नई दिल्ली : केरल ट्रेन अग्निकांड मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) गुरुवार को दिल्ली के शाहीन बाग में तलाशी अभियान चला रही है। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शाहरुख...

केजरीवाल के खिलाफ भाजपा शनिवार से चलाएगी झूठा कहीं का कैम्पेन

 नई दिल्ली : भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 'झूठा कहीं का' कैम्पेन चलाने की घोषणा की है। भाजपा केजरीवाल के खिलाफ शनिवार से यह 'झूठा कहीं...

दिल्ली: हिट एंड रन मामले में एक की मौत, तीन किलोमीटर तक भागती कार पर पड़ा रहा पीड़ित

नई दिल्ली : दिल्ली के हाई सिक्युरिटी वीआईपी जोन में हिट एंड रन मामले में एक युवक की मौत हो गई है जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल...

तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या

नई दिल्ली : दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की मंगलवार सुबह करीब छह बजे चार कैदियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। ये कैदी जितेंद्र गोगी...

admin

Read Previous

पूर्व पीएम वीपी सिंह की पोती ने अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Read Next

बिहार में शादी से पहले ब्यूटी पार्लर में सज रही थी दुल्हन, प्रेमी ने मार दी गोली

Leave a Reply

Your email address will not be published.

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com