पूर्व बैंक मैनेजर ने एक करोड़ रुपए का कर्ज न देना पड़े इस लिए महिला अफसर का मर्डर किया

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में पालघर जिले के विरार में एक प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक के पूर्व मैनेजर ने उसी ब्रांच में महिला अधिकारी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई, जबकि हमले में उसकी महिला सहकर्मी घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक, हमले में दो लोग शामिल थे, जिनमें से एक व्यक्ति बैंक की उसी शाखा का पूर्व प्रबंधक था जिसने कर्ज ले रखा था। पुलिस के मुताबिक, बैंक मैनेजर आरोपी उसी शाखा का पूर्व प्रबंधक है, जहां यह पूरी घटना हुई। उसने एक करोड़ रुपए का कर्ज लिया था और उसे चुकाने के लिए बैंक को लूटने की साजिश रची। वह अभी जिले में एक अन्य निजी बैंक में काम करता है।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना आईसीआईसीआई बैंक की विरार पूर्व शाखा में बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई। घटना के समय बैंक में दोनों महिलाएं ही काम कर रही थीं।
विरार पुलिस थाने के वरिष्ठ इंस्पेक्टर सुरेश वराडे ने बताया कि मामले में एक आरोपी अनिल दुबे को गिरफ्तार किया गया है। दुबे बैंक की इसी शाखा का पूर्व प्रबंधक है। उन्होंने बताया, दोनों आरोपी बैंक में घुसे और उसकी सहायक प्रबंधक योगिता वर्तक और खजांची श्रद्धा देवरुखकर को चाकू दिखाकर धमकी दी।
विरार पुलिस स्टेउशन के सीनियर इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें नकदी और आभूषण देने को कहा तथा लूट के माल के साथ भागने की कोशिश की लेकिन दोनों महिलाओं ने शोर मचा दिया और उन्हें रोकने की कोशिश की। आरोपियों ने योगिता वर्तक और देवरुखकर को चाकू मार दिया।
सीनियर इंस्पेक्टर वराडे ने बताया कि दुबे को बाद में लोगों ने पकड़ लिया और उसका साथी मौके से फरार हो गया। लोगों ने वर्तक को बैंक में खून से लथपथ पड़े देखा जबकि उसकी सहकर्मी बुरी तरह घायल हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां वर्तक को मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस अफसर ने बताया, दुबे बैंक की उसी शाखा का पूर्व प्रबंधक है, जहां यह पूरी घटना हुई। उसने एक करोड़ रुपए का कर्ज लिया था और उसे चुकाने के लिए बैंक को लूटने की साजिश रची। वह अभी जिले में एक अन्य निजी बैंक में काम करता है। पुलिस दुबे के साथी को पकड़ने के लिए तलाश कर रही है।

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

editors

Read Previous

कांग्रेस में उदित राज को मिली बड़ी भूमिका

Read Next

यूपी की गौशाला में बजाए जाएंगे भजन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com