ओयो होटल में प्रेमी ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या

नोएडा : नोएडा में ओयो होटल में प्रेमी ने प्रेमिका (38) की हत्या कर दी। होटल के बाथरुम में उसका शव मिला। महिला पहले से शादीशुदा थी। शुक्रवार दोपहर को प्रेमी से मिलने होटल आई थी। पुलिस ने बताया कि प्रेमी की शादी होने वाली थी। प्रेमिका शादी का विरोध करती थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इसके बाद प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। घटना सेक्टर-63 के छिजारसी का है। राजविला होटल के कर्मचारियों ने बताया कि अनीता शुक्रवार की दोपहर को सोनू नामक के युवक के साथ आई थी। देर शाम जब होटल का स्टाफ कमरे में पहुंचा, तो अनीता बाथरुम में लहूलुहान हालत में मृत पड़ी हुई थी। कमरे से सोनू नही था। होटल मैनेजर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृत महिला की पहचान अनीता पत्नी राजेंद्र बाबू, निवासी इटावा के रूप में की।

पुलिस ने मृतका के पति राजेंद्र बाबू को इस हादसे की सूचना दी। राजेंद्र ने बताया कि सोनू उनका दूर का रिश्तेदार है और वह भी हाल में चोटपुर कॉलोनी में उनके पड़ोस में रह रहा है। राजेंद्र कुमार एक कंपनी में मजदूरी करता है। वहीं, हत्यारोपी सोनू कुमार गारमेंट की एक कंपनी में कटिंग का काम करता है। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएचओ अमीत कुमार मान ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे ओयो होटल के मैनेजमेंट ने उन्हें फोन कर इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अनीता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अनीता के सिर व चेहरे पर चोट के निशान मिले है। महिला के दो बच्चे है। इसमें बड़े लड़के की उम्र करीब 18 साल है। एसएचओ ने बताया कि मृतक अनीता अपने पति के साथ चोटपुर कालोनी में किराए के मकान में रहती थी। वह मूल रूप से इटावा के रहने वाली थी। प्रेमी सोनू उसका दूर का रिश्तेदार है। पिछले कुछ दिनों से सोनू नोएडा के चोटपुर कालोनी में किराए के मकान में रहने लगा। दोनों के बीच काफी नजदीकी बढ़ने लगी। इसके बाद शुक्रवार शाम को उसने अनीता को ओयो होटल बुलाया।

–आईएएनएस

नोएडा के सेक्टर 52 मेट्रो के आगे छलांग लगाकर की आत्महत्या, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

नोएडा : नोएडा में सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना आज सुबह साढ़े सात बजे की है। पुलिस ने बताया कि...

अवैध खनन मामला: ईडी ने बिहार व झारखंड में 27 जगहों पर की छापेमारी

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने झारखंड के धनबाद और हजारीबाग, और कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में अवैध खनन मामले में हाल ही में पटना...

कर्नाटक: युवक ने की दादी की हत्या, कार में शव रख शहरभर में घूमा था आरोपी

मैसूरु : कर्नाटक पुलिस ने 75 वर्षीय एक महिला की हत्या के मामले में उसके पोते को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जांच में खुलासा हुआ...

बाल मजदूरी के लिए बिहार से पंजाब ले जाए जा रहे 11 नाबालिगों को छुड़ाया

लखनऊ : बिहार के कटिहार से बाल मजदूरी के लिए ट्रेन से पंजाब के अमृतसर ले जाए जा रहे 11 बच्चों को चाइल्डलाइन ने लखनऊ में रेस्क्यू किया है। चाइल्डलाइन...

छात्रा के यौन उत्पीड़न का कलबुर्गी विश्वविद्यालय के लेक्च रर का ऑडियो वायरल

कलबुर्गी (कर्नाटक): कलबुरगी विश्वविद्यालय में एक गेस्ट लेक्च रर द्वारा एक छात्रा से यौन उत्पीड़न का एक कथित ऑडियो क्लिप प्रतिष्ठित परिसर में चिंताजनक रूप से वायरल हो गया है।...

रिटायर्ड पुलिस अफसर दिनेश शर्मा ने गोली मार कर की खुदकुशी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को सेवानिवृत आईपीएस दिनेश शर्मा ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है वो डिप्रेशन में...

गुजराती सिंगर बिन्नी शर्मा ने ऑनलाइन धोखाधड़ी में 40 लाख की एसयूवी गंवाई

अहमदाबाद : गुजराती गायक और संगीत निर्देशक बिन्नी शर्मा ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। उनकी 40 लाख रुपये की एसयूवी चली गई। अपनी आवाज के लिए जाने जाने...

राजस्थान में महिला ने चार बच्चों को मार कर की खुदकुशी

जयपुर : राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक महिला ने कथित तौर पर दहेज को लेकर ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद अपने चार बच्चों की हत्या कर...

नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में राजस्थान हेडमास्टर पर पॉक्सो का केस

जयपुर : राजस्थान पुलिस ने सरकारी स्कूल के एक प्रधानाध्यापक को छह नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा...

अभिषेक बनर्जी की पत्नी व बच्चों को दुबई की फ्लाइट में सवार होने से रोका

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी के लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजीरा नरूला बनर्जी व उनके बच्चों को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय...

पूरे परिवार की मौत के साथ रोमांस का हुआ अंत, शवों की लग कई कतार

लखनऊ : 2008 में अप्रैल की एक उमस भरी सुबह थी, जब उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले का बावनखेड़ी गांव कराह रहा था। शौकत अली की बेटी शबनम रोते-चिल्लाते हुए...

एफआईआर में आरोप, नाबालिग पहलवान पर कुश्ती संघ प्रमुख ने कई बार किया यौन अत्याचार

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस के पास दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) प्रमुख बृजभूषण सिंह ने एक नाबालिग पहलवान पर कई बार यौन...

admin

Read Previous

केजरीवाल ने कहा, पीएम पढ़े-लिखे नहीं होंगे तो अफसर कर देंगे गुमराह

Read Next

सुंदर पिचाई ने जल्द ही अधिक सक्षम बार्ड एआई चैटबॉट का किया वादा

Leave a Reply

Your email address will not be published.

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com