ईडी ने बैंक धोखाधड़ी मामले में अहमद पटेल के दामाद और डीनो मोरिया की संपत्ति कुर्क की


नई दिल्ली: दिवंगत कांग्रेस नेता अहमद पटेल के दामाद इरफान अहमद सिद्दीकी और बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया को बड़ा झटका देते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने संदेसरा समूह बैंक धोखाधड़ी मामले में उनकी संपत्तियों को कुर्क किया है। ईडी के एक अधिकारी ने कहा कि वित्तीय जांच एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत शुक्रवार को आठ अचल संपत्तियां, तीन वाहन और कई बैंक खाते,शेयर, म्यूचुअल फंड कुर्क किए, जिनकी कुल कीमत 8.79 करोड़ रुपये है।

अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने सिद्दीकी के नाम 2.41 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने के अलावा मोरिया की 1.4 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।

इन दोनों के अलावा, एजेंसी ने एक संजय खान की 3 करोड़ रुपये की संपत्ति और एक अकील अब्दुलखलील बचूअली के नाम पर 1.98 करोड़ रुपये की संपत्ति भी कुर्क की।

ईडी ने विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को धोखा देने के लिए कई संस्थाओं के खिलाफ सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था।

अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान यह पता चला कि संदेसरा परिवार ने अपराध से प्राप्त 3 करोड़ रुपये, 1.4 करोड़ रुपये, 12.54 करोड़ रुपये और 3.51 करोड़ रुपये संजय खान, डिनो मोरिया, अकील बचूअली और इरफान अहमद सिद्दीकी को डायवर्ट किया थे।

इससे पहले ईडी ने इस मामले में 14,513 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी।

अधिकारी ने कहा, “नवीनतम जोड़ के साथ, इस मामले में कुल कुर्की 14,521.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इस मामले में अपराध की कुल आय 16,000 करोड़ रुपये से अधिक है।”

ईडी ने मामले के संबंध में चार पूरक आरोपपत्रों के साथ आरोप पत्र भी दायर किया है और अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि विशेष अदालत ने नितिन संदेसरा, चेतन संदेसरा, दीप्ति चेतन संदेसरा और हितेश पटेल को भगोड़ा घोषित किया है।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

admin

Read Previous

चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार से लखनऊ में होंगी प्रियंका

Read Next

मोदी 2.0 में 21 नए चेहरों की संभावना, बिहार का दबदबा रहने के आसार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com