दिल्ली महिला आयोग ने कोरोना महामारी में विधवा हुई 791 महिलाओं को किया चिन्हित, सरकार को सौंपी सोशल सर्वे रिपोर्ट

नई दिल्ली: कोरोना महामारी की दूसरी लहर में कईयों ने अपनों को खोया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐसे सभी परिवारों को सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना की घोषणा की है। इसी तर्ज पर दिल्ली महिला आयोग की महिला पंचायत टीम ने जगह जगह घूमकर विधवा हुई 791 महिलाओं को चिन्हित किया है और टीम ने महिलाओं का सोशल सर्वे किया व रिपोर्ट सरकार को दी।

आयोग की जानकारी के अनुसार चिन्हित की गई 791 महिलाओं में से 774 महिलाओं (97.85 फीसदी) के बच्चे हैं। 360 महिलाओं के 3-5 बच्चे हैं तो वहीं 30 महिलाओं के 5 से अधिक बच्चे हैं।

चिन्हित महिलाओं में से 734 महिलाएं (92.79 फीसदी) 18-60 वर्ष की आयु के बीच हैं तो बाकी सीनियर सिटिजन हैं। 191 महिलाएं 18-35 वर्ष की आयु के बीच हैं।

इसके अलावा चिन्हित 791 महिलाओं में से 721 महिलाएं हाउसवाइफ हैं, तो वहीं बाकी बची महिलाएं घरेलू सहायिका, लेबर, छोटे बिजनेस, प्राइवेट एवं सरकारी जॉब में कार्यरत हैं।

चिन्हित की गई महिलाओं में से 28.57 फीसदी महिलाओं के पास कोई आय का स्रोत नहीं है तो वहीं लगभग 60 फीसदी महिलाओं की मासिक आय 15,000 या उससे कम है।

सर्वे द्वारा ये भी पाया गया कि चिन्हित महिलाओं में से 597 महिलाओं ने अब तक वैक्सीन भी नहीं लगवाई है। इन महिलाओं को वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी है, इसके लिए दिल्ली महिला आयोग ने सरकार को जिलाधिकारियों को ऑर्डर कर इन सब महिलाओं की जल्द से जल्द वैक्सिनेशन करवाने की भी सलाह दी है।

आयोग के मुताबिक, दिल्ली सरकार की ये योजना इन सब महिलाओं की सहायता करने में बेहद लाभदायक साबित होंगी। आयोग द्वारा चिन्हित महिलाओं का सोशल सर्वे इन महिलाओं के पुनर्वास में काम आएगा व सरकार की योजना इन महिलाओं तक पहुंचाने में भी मदद करेगा।

आयोग ऐसी और विधवा महिलाओं को ढूंढने की प्रक्रिया में है, जिन्होंने अपने पति को कोरोना महामारी के द्वारा खोया है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने ये सोशल सर्वे रिपोर्ट महिला बल विकास मंत्रालय और समाजिक कल्याण विभाग को भी भेजी है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा कि, सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा शुरू की गई ये योजना एक अच्छी पहल है। कोरोना महामारी में कई परिवारों ने अपनों को खोया है। हमने अपनी महिला पंचायत टीमों को मोहल्ला मोहल्ला भेज 791 ऐसी महिलाओं को चिन्हित किया जो कोरोना के चलते विधवा हुईं।

हम सरकार को इन सब महिलाओं की सोशल सर्वे रिपोर्ट भी सौंप रहे हैं जिससे सरकार को इन महिलाओं तक इस स्कीम का लाभ पहुंचाने में आसानी हो। इन महिलाओं का वैक्सिनेशन प्राथमिकता पर होना चाहिए।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

editors

Read Previous

अयोध्या : दिसंबर, 2023 से भव्य मंदिर में श्रद्धालु कर सकेंगे रामलला की पूजा

Read Next

उपचुनाव के शानदार नतीजों के बाद मध्यप्रदेश में फिलहाल मुख्यमंत्री बदले जाने की संभावना नहीं

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com