बिहार: अनियंत्रित ट्रक ने सड़क के किनारे बैठे लोगों को कुचला, 5 बच्चे सहित 6 की मौत

मुजफ्फरपुर: ,बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात भीषण सड़क हादसे में पांच बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतक बच्चों की उम्र 4 से 6 साल बताई जा रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि एक ट्रक मुजफ्फरपुर से छपरा की ओर जा रहा था, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 722 पर बखरा बाजार के सहदानी गांव के पास ट्रक पर चालक का नियंत्रण हट गया और सडक के किनारे बैठे लोगों को कुचलते हुए एक बिजली के खंभे से जा टकराई।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड दिया। मृतकों में पांच बच्चे हैं, जिनकी उम्र चार से छह साल के बीच बताई जा रही है। मृतकों में अनिता कुमारी, निषा, गोलु, दुर्गा कुमारी और प्रियम कुमार तथा लच्छू पासवान (45)शमिल हैं।

पुलिस के मुताबिक घटना के बाद बिजली के खंभे में टकरा जाने से बिजली के तार से ट्रक में भी करंट आ गया।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति बन गई है तथा मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सरैया के पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। उन्होनंे बताया कि घायलों में भी दो बच्चे शामिल हैं।

पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।IANS

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी की हत्या, पिता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

गुरुग्राम । हरियाणा के गुरुग्राम से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक टेनिस खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला खिलाड़ी के पिता ने इस घटना...

admin

Read Previous

कोच्चि में धोखाधड़ी के आरोप में नकली एंटीक डीलर गिरफ्तार

Read Next

भीमा कोरेगांव के आरोपियों के रिश्तेदारों और परिजनों ने फादर स्टैन स्वामी की मौत को ”संस्थागत हत्या” बताया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com