अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद से ही डैगन की बेचैनी बढ़ती जा रही है।इसी बेचैनी का परिणाम है कि चीन ताइवान के खिलाफ आक्रामक हो गया है। इस तनाव के बीच ताइवान डिफेंस मिनिस्ट्री के रिसर्च एंड डेवलपमेंट यूनिट के एक ऑफिसर की डेड बॉडी मिली है। सेंट्रल न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ताइवान डिफेंस मिनिस्ट्री के नेशनल चुंग-शान इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के डिप्टी हेड ओ यांग ली-हिंग शनिवार सुबह पिंगटुंग शहर के एक होटल के कमरे संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए है। यह चीन की नई साजिश हो सकती है। चीन खुद कह चुका है कि उसके द्वारा पिछले दो दिनों में ताइवान के आसपास 100 से अधिक लड़ाकू विमानों और 10 युद्धपोतों ने बड़े पैमाने पर हुए सैन्य अभ्यास में हिस्सा लिया है।
अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान विजिट से नाराज चीन 3 अगस्त से मिलिट्री ड्रिल कर रहा है। चीनी आर्मी के जेट्स लगातार ताइवानी एयरस्पेस में घुसपैठ कर रहे हैं। ताइवान के इर्दगिर्द 6 इलाकों में ये सैन्य अभ्यास चल रहा है। पहले दिन चीन के 100 से अधिक फाइटर जेट्स ने ताइवान के उत्तरी, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी एयरस्पेस में उड़ान भरी थी। वहीं, दूसरे दिन 68 फाइटर जेट्स और 13 वॉरशिप्स ने ताइवान स्ट्रेट (मीडियन लाइन) को पार किया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिस समय रक्षा अधिकारी की लाश मिली वह दक्षिणी ताइवान के पिंगटुंग की व्यावसायिक यात्रा पर थे। अधिकारी अभी भी मौत के कारणों की जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ओ यांग ने इस साल की शुरुआत में विभिन्न मिसाइल उत्पादन परियोजनाओं की निगरानी की जिम्मेदारी ली थी।
ली-हिंग को हाल ही में सैन्य स्वामित्व वाले नेशनल चुंग-शान इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में कई मिसाइल विकास परियोजनाओं की देखरेख के लिए भर्ती किया गया था। सैन्य-स्वामित्व वाला संगठन इस साल अपनी वार्षिक मिसाइल निर्माण क्षमता को 500 के करीब दोगुना करने का प्रयास कर रहा है क्योंकि यह द्वीप चीन से बढ़ते सैन्य खतरे के रूप में अपनी लड़ाई की ताकत बढ़ाने के लिए देखता है।
———— इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम