मेक इन इंडिया के तहत फॉक्सकॉन ‘आईफोन 15’ की प्रोडक्शन को लेेकर तैयार

नई दिल्ली : ‘मेक इन इंडिया’ की पहल के तहत एप्पल निर्माता फॉक्सकॉन तमिलनाडु के पास श्रीपेरंबुदूर में ‘आईफोन 15’ की प्रोडक्शन को लेेकर पूरी तरह से तैयार है। कंपनी का पूरा ध्‍यान मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाकर भारत में तेजी से अपनी जगह बनाना है। वहीं कंपनी का लक्ष्‍य वैश्विक बाजार में भी अपने पैर जमाना है।

करीबी सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि एप्पल का लक्ष्य अगले महीने के मध्य में वैश्विक स्तर पर ‘आईफोन 15’ को बाजार में वितरित करना है, ताकि लॉन्च के बाद बाजार में इसकी उपलब्धता कम न हो।

सूत्रों के अनुसार, ‘मेक इन इंडिया’ के तहत ‘आईफोन 15’ के निर्माण के बाद कंपनी का लक्ष्‍य इसे कम समय में अन्य देशों में निर्यात करने का है।

उन्होंने कहा कि भारत में अन्य एप्पल आपूर्तिकर्ता जैसे पेगाट्रॉन और विस्ट्रॉन (टाटा समूह द्वारा अधिग्रहित) भी जल्द से जल्द ‘आईफोन 15’ को असेंबल करेंगे।

पिछले साल सितंबर में एप्पल ने भारत में ‘आईफोन 14’ को असेंबल करना शुरू किया था, यह पहली बार था जब देश में वैश्विक लॉन्च के कुछ हफ्तों के भीतर एक नया आईफोन असेंबल किया गया।

इस बार समय डेडलाइन को लगभग एक महीने पहले कर दिया गया है, ताकि स्थानीय रूप से असेंबल किया गया ‘आईफोन 15’ त्योहारी सीजन से ठीक पहले वैश्विक स्तर पर देश में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सके, साथ ही तेजी से निर्यात भी किया जा सके।

इस महीने की शुरुआत में एप्‍पल के सीईओ टिम कुक ने घोषणा की थी कि कंपनी ने आईफोन की मजबूत बिक्री के कारण भारत में जून तिमाही में रिकॉर्ड बनाया है।

वित्तीय वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के नतीजों के दौरान कुक ने कहा कि “भारत में हमारे नए स्टोर का प्रदर्शन हमारी उम्मीदों से अधिक रहा”।

कुक ने कहा, “आप जानते हैं कि हमने भारत में जून तिमाही में राजस्व रिकॉर्ड बनाया और हमने मजबूत दोहरे अंक में वृद्धि की। हमने इस दौरान अपने पहले दो स्टोर भी खोले और निश्चित रूप से यह फिलहाल शुरुआती दौर में है, लेकिन वे जिस तरह से काम कर रहे हैं, उसके मामले में वे हमारी उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि हम कंपनी चैनल बनाने और देश में अपने डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर ऑफर में अधिक निवेश करने पर काम करना जारी रखे हुए हैं।

उन्होंने कहा, “इस स्मार्टफोन बाजार में अभी भी हमारी हिस्सेदारी बहुत कम है, इसलिए मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक बहुत बड़ा अवसर है और हम ऐसा करने के लिए अपनी सारी ऊर्जा लगा रहे हैं।”

आईडीसी के अनुसार 929 डॉलर के उच्चतम औसत बिक्री मूल्य (एएसपी) के साथ एप्पल ने अप्रैल-जून की अवधि में भारत में 61 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की।

भारत अब वैश्विक स्तर पर एप्पल के शीर्ष 5 बाजारों में से एक है। आईफोन निर्माता ने अल्ट्रा-प्रीमियम सेगमेंट (45,000 रुपये और उससे अधिक) में नेतृत्व जारी रखा है।

इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन के अनुसार वित्त वर्ष 2024 में एप्‍पल की बाजार हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक हो जाएगी।

आईएएनएस

एआईएफ के लिए सेबी का नया नियम : अब एनुअल रिपोर्ट अनिवार्य, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा

नई दिल्ली । सेबी (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) ने अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स (एआईएफ) के लिए रेगुलेटरी रिपोर्टिंग में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। यह बदलाव एआईएफ को कंप्लायंस बोझ...

एक्स ने एआई से बने युद्ध के वीडियो पर शुरू की कार्रवाई, अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी

नई दिल्ली । एलॉन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने अपने क्रिएटर रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम में बड़े बदलावों की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि वह...

छह साल में बढ़ी गरीबी और असमानता, पाकिस्तान योजना आयोग की रिपोर्ट में खुलासा

नई दिल्ली । पाकिस्तान के योजना आयोग द्वारा जारी हालिया रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि पिछले छह वर्षों के दौरान पाकिस्तान में असमानता और गरीबी दोनों में उल्लेखनीय...

मिडिल ईस्ट के मुश्‍क‍िल हालातों में फंसे लोगों के ल‍िए राहत, इंडिगो ने शुरू कीं उड़ानें

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट और फारस की खाड़ी में बदलते हालात को देखते हुए इंड‍िगो एयरलाइन ने वहां फंसे लोगों को निकालने के ल‍िए अपनी सेवाएं शुरू कर दी...

ईरान युद्ध की आहट और आर्थिक अस्थिरता की चेतावनी के बीच यूएन ने शुरू की कूटनीतिक समाधान की कोशिशें

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने खाड़ी क्षेत्र के कई नेताओं से बातचीत की है। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब ईरान के साथ...

ट्रंप का नया व्यापार प्लान, भारत समेत कई देशों के साथ नए ट्रेड फ्रेमवर्क की घोषणा

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 2026 का व्यापार नीति एजेंडा पेश क‍िया, जिसमें कहा गया, “अमेरिका वापस आ गया है।” एजेंडे में टैरिफ को...

पीयूष गोयल ने यूके के बिजेनस और ट्रेड सेक्रेटरी पीटर काइल से की बातचीत, दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को यूके के बिजेनस और ट्रेड सेक्रेटरी पीटर काइल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत की। इस दौरान...

एमिरेट्स और एतिहाद ने दुबई एयरपोर्ट से शुरू कीं सीमित उड़ान

नई दिल्ली । यूएई के एमिरेट्स और एतिहाद एयरवेज ने सोमवार को ऐलान किया कि वे कुछ फ्लाइट्स का ऑपरेशन शुरू कर रही हैं। इससे पहले दुबई एयरपोर्ट्स ने यूएस-इजरायल...

स्ट्रेटेजिक एयर कॉरिडोर बंद होने से विमान सेवाएं बाधित, दुनिया भर में सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते मिलिट्री तनाव के कारण वेस्ट एशिया में बड़े पैमाने पर एयरस्पेस बंद होने से ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री पर भारी दबाव...

5जी स्पेक्ट्रम नीलामी से पहले पाकिस्तान में ‘फायरवॉल’ विवाद और इंटरनेट संकट गहराया

नई दिल्ली । पाकिस्तान की इंटरनेट समस्याएं एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले 5जी स्पेक्ट्रम ऑक्शन से पहले सरकार...

एआई नौकरियों को खत्म नहीं करेगा, बल्कि उनमें बदलाव लाएगा: अमेजन सीईओ एंडी जेसी

नई दिल्ली । अमेजन के सीईओ एंडी जेसी के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के कारण बड़े पैमाने पर नौकरियां खत्म होने का डर बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है। एक मीडिया...

इजरायल के ईरान पर हमले के बाद एयर इंडिया की दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी

नई दिल्ली । इजरायल द्वारा शनिवार सुबह ईरान पर 'प्रीवेंटीव अटैक' यानी एहतियाती सैन्य हमले किए जाने के बाद एयर इंडिया की दिल्ली से तेल अवीव जाने वाली उड़ान शनिवार...

admin

Read Previous

भारतीय बाज़ारों पर प्रतिकूल परिस्थितियों का असर

Read Next

बिट्टू बजरंगी का बजरंग दल से कभी कोई संबंध नहीं रहा : वीएचपी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com