भारत में इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स कंस्ट्रक्शन 3 से 4 वर्षों में होगा 60 मिलियन स्क्वायर फीट के पार : रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारत में तेजी से बढ़ते शहरीकरण, इन्फ्रास्ट्रक्चर और आर्थिक विकास के कारण इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स कंस्ट्रक्शन की गतिविधियों में काफी इजाफा हुआ है और इसकी आपूर्ति आने वाले तीन से चार वर्षों में 60 मिलियन स्क्वायर फीट को पार कर सकती है। यह जानकारी मंगलवार को एक रिपोर्ट में दी गई।

वैश्विक रियल एस्टेट सलाहकार फर्म सेविल्स इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, “2020 की पहली छमाही से लेकर 2024 की पहली छमाही के बीच जनरल मैन्युफैक्चरिंग के लिए निर्माण लागत में औसतन 3.4 प्रतिशत से लेकर 6.7 प्रतिशत और ग्रेड-ए वेयरहाउसिंग के लिए निर्माण लागत में 4.8 प्रतिशत से 6.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।”

रिपोर्ट में आगे कहा, “समीक्षा अवधि के दौरान बड़े शहरों में कोलकाता में जनरल मैन्युफैक्चरिंग की लागत सबसे अधिक 6.7 प्रतिशत बढ़ी है। 6.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ चेन्नई दूसरे स्थान पर है। वहीं, ग्रेड-ए वेयरहाउसिंग की लागत में चेन्नई में सबसे अधिक 6.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और बेंगलुरु एवं हैदराबाद में दोनों में निर्माण लागत करीब 6 प्रतिशत बढ़ी है।”

रिपोर्ट में बताया गया कि इस वृद्धि की वजह कच्चे तेल, स्टील, एल्यूमीनियम, सीमेंट, श्रम, उपकरण किराये और पाइपलाइन एवं फिक्स्चर की कीमतों में इजाफा होना है।

सेविल्स इंडिया के प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सर्विसेज के प्रबंध निदेशक, सुमित रक्षित ने कहा, “भारत एक ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग के हॉटस्पॉट के रूप में उभर रहा है। इससे आने वाले वर्षों में मैन्युफैक्चरिंग और वेयरहाउसिंग सुविधाओं की मांग बढ़ने की उम्मीद है। हम अगले 3 से 4 वर्षों में इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स प्रोजेक्ट्स की लागत में मामूल बढ़ोतरी देखेंगे।”

रिपोर्ट के अनुसार, ”बढ़ती लागत के बावजूद भारत लागत-प्रतिस्पर्धी बना हुआ है, किफायती श्रम और अपेक्षाकृत कम सामग्री लागत के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी जैसे विकसित देशों की तुलना में मैन्युफैक्चरिंग और वेयरहाउसिंग के लिए निर्माण खर्च काफी कम है।”

सेविल्स इंडिया के इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स के प्रबंध निदेशक श्रीनिवास एन ने कहा, “बाजार की बढ़ती मांग, सहायक सरकारी नीतियों, एफएमसीजी और एफएमसीडी, इलेक्ट्रॉनिक्स, परिधान, ईवी और संबंधित क्षेत्रों में वृद्धि के कारण मैन्युफैक्चरिंग और वेयरहाउसिंग क्षेत्रों में पर्याप्त निर्माण हो रहा है। ”

उन्होंने कहा, “ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक और शासन) मानकों को पूरा करने के लिए टिकाऊ और ऊर्जा-कुशल इमारतों की मांग बढ़ने की संभावना है, जिससे इंडस्ट्रियल और वेयरहाउसिंग क्षेत्रों में ग्रीन कंस्ट्रक्शन प्रैक्टिस को अपनाया जाएगा।”

–आईएएनएस

तेजी से विकसित हो रहा एआई, वित्तीय क्षेत्र में बढ़ रहा उपयोग : आशीष चौहान

मुंबई । नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)के प्रबंधक निदेशक और सीईओ आशीष चौहान ने बुधवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तेजी से विकसित हो रहा है और वित्तीय क्षेत्र में...

तेलंगाना सरकार स्टार्टअप्स के लिए बनाएगी 1,000 करोड़ का फंड, सीएम रेवंत रेड्डी का बड़ा ऐलान

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बुधवार को राज्य के स्टार्टअप सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए 1,000 करोड़ रुपए का विशेष फंड बनाने की घोषणा की।...

केंद्र सरकार और आरबीआई नागरिकों को अनऑथराइज्ड डिजिटल लोन ऐप्स के शोषण से बचा रहे : वित्त मंत्री

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार, सरकार और केंद्रीय बैंक आरबीआई ने नागरिकों को अनऑथराइज्ड डिजिटल लोन ऐप्स से सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर कई...

इंडिगो के ऑपरेशंस में आ रही स्थिरता, एयरलाइन की जवाबदेही तय की जाएगी : राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने लोकसभा में मंगलवार को कहा कि बजट एयरलाइन इंडिगो के ऑपरेशंस में स्थिरता आ रही है और देश की बाकी...

भारत को अपने विकास का रास्ता खुद निर्धारित करना होगा, बाहरी दबावों का विरोध करें : गौतम अदाणी

नई दिल्ली । भारत को अपने विकास का रास्ता स्वयं निर्धारित करना होगा और बाहरी दबावों का विरोध करना होगा। यह बयान मंगलवार को अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी...

कांग्रेस ने देश की रक्षा को प्राथमिकता नहीं दी: निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को राज्यसभा में कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पार्टी ने सत्ता में रहने के दौरान देश की...

सिंहावलोकन 2025 : इनकम टैक्स में छूट, जीएसटी सुधार जैसे फैसलों से आम आदमी को बचत करने में मिली मदद

नई दिल्ली । केंद्र सरकार की ओर से इस साल आम आदमी पर टैक्स का बोझ कम करने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इसमें इनकम टैक्स में...

नीतिगत समर्थन और आय बढ़ने के अनुमान से सुधर रहा मार्केट आउटलुक : एसबीआई म्यूचुअल फंड्स

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार के लिए आउटलुक तेजी से सकारात्मक हो रहा है। इसकी वजह मजबूत जीडीपी ग्रोथ, आय में सुधार की उम्मीद और नीतिगत समर्थन है। यह जानकारी...

इंडिगो संकट: दक्षिणी रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की, अतिरिक्त कोच जोड़े गए

चेन्नई । इंडिगो की बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसिल होने से प्रभावित हवाई यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए दक्षिणी रेलवे ने तमिलनाडु और केरल में स्पेशल ट्रेनें चलाने और...

म्यूचुअल फंड्स का इक्विटी निवेश नवंबर में दोगुना होकर 43,465 करोड़ रुपए हुआ

मुंबई । म्यूचुअल फंड इक्विटी निवेश में नवंबर में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसकी वजह बाजार का सकारात्मक प्रदर्शन और निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत होना है। भारतीय प्रतिभूति...

ई-श्रम पोर्टल पर 31 करोड़ से अधिक असंगठित कामगार और 5 लाख से अधिक गिग वर्कर्स किए जा चुके रजिस्टर

नई दिल्ली । संसद में हाल ही में दी गई जानकारी के अनुसार, इस वर्ष नवंबर तक 31.38 करोड़ से अधिक असंगठित कामगार और 5.09 लाख से अधिक गिग और...

केंद्र ने इंडिगो को जारी किए निर्देश, रविवार रात 8 बजे तक रिफंड प्रॉसेस पूरा करना किया अनिवार्य

नई दिल्ली । नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शनिवार को इंडिगो को सभी पेंडिंग पैसेंजर रिफंड बिना किसी देरी के जारी करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय की ओर से सभी...

admin

Read Previous

‘जीरो से रीस्टार्ट’ का ट्रेलर आउट, विधु विनोद चोपड़ा ने दिखाई शानदार सिनेमाई सफर की झलक

Read Next

पीएम मोदी ने देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’, एकता कपूर बोलीं- ‘गर्व और कृतज्ञता से अभिभूत हूं’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com