भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण होगी फिन टेक की भूमिका : दिलीप चिनॉय

नई दिल्ली । दिल्ली में गुरुवार को दूसरे अंतर्राष्ट्रीय फिनटेक महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को सम्मानित भी किया गया। भारत को पांच ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने में फिनटेक कंपनियों की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है।

भारत वेब 3 एसोसिएशन के चेयरपर्सन दिलीप चिनॉय ने कहा कि पूरे देश में बैंकिंग और वित्तीय सेक्टर के विस्तार के साथ पिछले कई साल से फिनटेक कंपनियों का भी विकास हुआ है। यूपीआई (यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस) भी एक तरह की फिनटेक (वित्तीय प्रौद्योगिकी) है। फिनटेक कंपनियों में लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक ग्रोथ हुआ है।

उन्होंने बताया कि फिनटेक कंपनियों के रेगुलेशन को लेकर कुछ चुनौतियां हैं। इनसे निपटने के लिए ये कंपनियां खुद का नियामक संगठन बनाना चाह रही हैं। बहुत सारी कंपनियां अब फिनटेक में निवेश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत वेब3 एसोसिएशन में करीब एक हजार कंपनियां हैं। इनमें से 30 प्रतिशत यानी लगभग 300 फिनटेक में निवेश कर रही हैं।

भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने में फिनटेक के योगदान के बारे में पूछे जाने पर फिक्की के पूर्व महासचिव ने कहा कि फिनटेक और वेब थ्री इकोसिस्टम देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यदि वेब थ्री को बढ़ावा दिया जाएगा तो यह 2030 तक देश की अर्थव्यवस्था में 1.1 ट्रिलियन डॉलर का योगदान दे सकता है।

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आगामी बजट में उपभोग और विनिर्माण पर ध्यान दिया जाएगा। एक तरह से रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा पर फोकस होगा।

–आईएएनएस

भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एयूएम वित्त वर्ष 26 में 12 प्रतिशत बढ़कर 70 लाख करोड़ रुपए के पार

मुंबई । भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) वित्त वर्ष 26 में सालाना आधार पर 12.2 प्रतिशत बढ़कर 73.73 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इस दौरान...

अमेरिका के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ब्लॉक करने से कच्चे तेल की कीमत 10 प्रतिशत बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार

मुंबई । कच्चे तेल की कीमत में सोमवार को 10 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है, जिससे दाम फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है।...

8वां वेतन आयोग: कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन पर क्या असर होगा?

नई दिल्ली । केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी पूरे देश में बेसब्री से 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं, जिससे कि उनका वेतन और पेंशन पहले के...

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे हफ्ते तेजी, डॉलर की कमजोरी से बढ़ी मांग

मुंबई । सोने की कीमतों में इस हफ्ते 1.65 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जिससे लगातार तीसरे हफ्ते इसमें तेजी बनी रही। सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की बढ़ती मांग, अमेरिकी...

ईरान संघर्ष पर रे डालियो की बड़ी चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य में अभी सबसे खतरनाक दौर आना बाकी

नई दिल्ली । दुनिया के जाने-माने निवेशक और ब्रिजवाटर एसोसिएट्स के संस्थापक रे डालियो ने ईरान से जुड़े मौजूदा संघर्ष को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि...

23 मार्च से अब तक जरूरतमंदों को 12 लाख से अधिक 5-किलो के एलपीजी सिलेंडर बेचे गए: केंद्र

नई दिल्ली । सरकार ने शनिवार को बताया कि 10 अप्रैल को 51.5 लाख से अधिक घरेलू एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए। साथ ही, देश भर में लगभग 1 लाख...

मिडिल ईस्ट तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा के चलते कच्चे तेल की कीमतों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल

मुंबई । वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को बढ़त देखने को मिली। अमेरिका-ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के बावजूद सऊदी अरब के ऊर्जा ढांचे पर हमले...

आरबीआई की समयसीमा से पहले डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत

नई दिल्ली । शुक्रवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले करीब 10 पैसे की बढ़त के साथ खुला। यह मजबूती भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा बैंकों को अपनी आर्बिट्रेज पोजीशन...

पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच कतर जाएंगे पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, एलएनजी सप्लाई पर करेंगे अहम बातचीत

नई दिल्ली । केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी 9 से 10 अप्रैल के बीच कतर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे चल रहे ईरान संघर्ष के...

डिज्नी में 1,000 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, मार्केटिंग डिवीजन के सबसे ज्यादा प्रभावित होने की संभावना: रिपोर्ट

नई दिल्ली । मनोरंजन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वॉल्ट डिज्नी आने वाले हफ्तों में करीब 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इन...

ईरान को लेकर ट्रंप के संकेत के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई

वॉशिंगटन । तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए रोकेंगे, जिससे...

ट्रंप के सीजफायर फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे हुआ मजबूत

नई दिल्ली । भारतीय रुपया बुधवार को लगातार चौथे सत्र में मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त दर्ज की। यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच...

admin

Read Previous

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

Read Next

रूस के साथ संबंधों को लेकर भारत पर दबाव अनुचित : रूसी विदेश मंत्री लावरोव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com