एयरो इंडिया 2025 : अदाणी डिफेंस और एयरोस्पेस ने दिखाए आधुनिक हथियार एवं भविष्य की टेक्नोलॉजी

बेंगलुरु । अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस द्वारा एशिया के सबसे बड़े एयर शो ‘एयरो इंडिया 2025’ में भविष्य की टेक्नोलॉजी और आधुनिक हथियार दिखाए गए।

अदाणी ग्रुप की डिफेंस कंपनी के स्टॉल, एयरो इंडिया के 15वें संस्करण में प्रमुख आकर्षक केंद्रों में से एक थी, जहां आधुनिक हथियार और भविष्य की डिफेंस टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित किया गया है।

अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के स्टॉल पर मुख्य आकर्षण ‘व्हीकल-माउंटेड काउंटर-ड्रोन सिस्टम’ था, जिसे कंपनी ने डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) के साथ मिलकर विकसित किया है।

स्टॉल पर डिफेंस की चार लेयर में भविष्य के हथियार प्रस्तुत किए गए हैं, जिसमें सुरक्षा, पता लगाना, निष्क्रिय करना और राष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा में एआई का उपयोग शामिल है।

अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के सीईओ आशीष रघुवंशी ने आईएएनएस से कहा, “हम जिन भी क्षमताओं को हासिल करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्हें यहां प्रदर्शित किया गया है। इसमें ड्रोन से लेकर छोटे हथियार, गोला-बारूद, मिसाइलें, सतह-निर्देशित मिसाइलें और सबसे महत्वपूर्ण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और उन्नत मशीनरी शामिल हैं।”

लैंड सिस्टम्स के प्रमुख अशोक वाधवान ने कहा, “हमारा लक्ष्य रक्षा बलों का रणनीतिक भागीदार बनना है। हमारा ध्यान भविष्य की टेक्नोलॉजी, ऐसे उत्पाद विकसित करने पर है, जो उनकी अपेक्षाओं से परे हों। यदि वे किसी क्षमता की कल्पना कर सकते हैं, तो हम इसे वास्तविकता में बदलना चाहते हैं और भारत में उन उन्नत प्रणालियों का निर्माण करना चाहते हैं।”

डिस्प्ले के बारे में विवरण प्रदान करते हुए, वाधवान ने विस्तार से बताया, “हमने अपनी तकनीक को चार परतों में स्ट्रक्चर किया है। पहली परत सुरक्षा पर केंद्रित है, जिसमें प्रारंभिक निगरानी और खतरे का पता लगाने के लिए डिजाइन किए गए मानव रहित वाहन और मानव रहित पानी के नीचे की प्रणालियां शामिल हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “दूसरी परत पहचान है, जिसमें हवाई निगरानी प्लेटफार्मों में परिवर्तित विमान शामिल हैं, जो आकाश में हमारी आंखें हैं। हम जमीन, हवा और पानी के नीचे के क्षेत्रों में डिटेक्शन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। तीसरी परत न्यूट्रीलाइजेशन है, जिसमें घूमती हुई वस्तुएं, मिसाइलें और अन्य गोला-बारूद शामिल हैं। अंतिम परत में उन्नत हथियार शामिल हैं।”

वाधवान के मुताबिक, इसके अलावा हम बलों की सुरक्षा के लिए डिजाइन किए गए एआई संचालित समाधानों का प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारा प्राथमिक ध्यान भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना पर है, हालांकि, निर्यात भी हमारी रणनीति का हिस्सा है। हालांकि, हमारी प्राथमिकता हमारी देश की सेनाएं हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हम सरकारी डिफेंस कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की बजाय उनके साथ साझेदारी कर रहे हैं।

–आईएएनएस

रूस ने अपने सुदूर पूर्व और आर्कटिक क्षेत्र को भारत के लिए खोला, निवेश और व्यापार में इजाफा होगा

नई दिल्ली । रूस ने भारत के लिए अपने सुदूर पूर्व और आर्कटिक क्षेत्र को दोनों देशों के बीच निवेश और व्यापार बढ़ने के लिए खोल दिया है। यह जानकारी...

रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती विकास को देगी बढ़ावा : अर्थशास्त्री

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के फैसले का शुक्रवार को अर्थशास्त्रियों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति के असाधारण रूप...

‘होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया’ की घरेलू बिक्री में नवंबर में 23 प्रतिशत का उछाल दर्ज

नई दिल्ली । होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने इस वर्ष नवंबर में अपने घरेलू बिक्री में 23 प्रतिशत के उछाल की जानकारी दी, जो बढ़कर 5,33,645 यूनिट हो...

देश के 8 एयरपोर्ट से 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, इंडिगो के कर्मचारियों और यात्रियों में बहस

नई दिल्ली । देश के 8 एयरपोर्ट पर गुरुवार को कहीं तकनीकी वजह से तो कहीं क्रू मेंबर्स की कमी से इंडिगो की 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हो गई...

देश में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का भविष्य उज्ज्वल, आने वाले वर्षों में दुनिया में पहले स्थान पर होगा उद्योग: नितिन गडकरी

नई दिल्ली । केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है और आने वाले वर्षों...

रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर, पहली बार 90 मार्क के पार

नई दिल्ली । भारतीय करेंसी रुपया में बुधवार के कारोबारी दिन तेज गिरावट दर्ज की गई और पहली बार घरेलू करेंसी डॉलर के मुकाबले 90 के पार अपने निचले स्तर...

इंडिगो की सैकड़ों फ्लाइट्स लेट और कई रद्द, कंपनी ने मांगी माफी

नई दिल्ली । भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पिछले कई दिनों से भारी मुश्किलों में घिरी हुई है। तकनीकी खराबी, बड़े एयरपोर्टों पर जबरदस्त भीड़ और ऑपरेशनल मजबूरियों की...

बैंकों ने बीते तीन वर्षों में 10,000 करोड़ रुपए से अधिक के अनक्लेम्ड डिपॉजिट लोगों को वापस किए

नई दिल्ली । भारतीय बैंकों ने बीते तीन वर्षों में 10,000 करोड़ रुपए से अधिक के अनक्लेम्ड डिपॉजिट लोगों को वापस कर दिए हैं। यह जानकारी सरकार की ओर से...

पुतिन के भारत दौरे से रणनीतिक संबंध मजबूत होंगे, परमाणु सहयोग में बढ़ोतरी होगी: क्रेमलिन

नई दिल्ली । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के आगामी भारत दौरे से दोनों देशों के बीच रणनीतिक, रक्षा, ऊर्जा और व्यापार क्षेत्रों में बड़े परिणाम सामने आने की उम्मीद...

बेसिक सैलरी के साथ डीए को विलय करने का कोई प्रस्ताव विचार में नहीं : वित्त मंत्रालय

नई दिल्ली । सरकार बेसिक सैलरी को डीए के साथ विलय करने के किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है। यह जानकारी सरकार की ओर से संसद में सोमवार...

भारत में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए नए नियमों के बाद ‘व्हाट्सएप वेब’ यूजर्स को हर छह घंटों में करना होगा लॉगआउट

नई दिल्ली । दूरसंचार विभाग की ओर से मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए नए नियम जारी करने के बाद 'व्हाट्सएप वेब' जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को हर छह...

आरबीआई रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कर सकता है कटौती : एचएसबीसी

नई दिल्ली । आगे कुछ समय के लिए मुद्रास्फीति टारगेट लेवल से कम बने रहने का अनुमान है इस बीच एचएसबीसी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट रिसर्च की ओर से सोमवार को कहा...

admin

Read Previous

रूस के नियंत्रण में आ सकता है यूक्रेन : डोनाल्ड ट्रंप ने यह क्या कह दिया ?

Read Next

सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी राजकुमार संतोषी की ‘अंदाज अपना-अपना’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com