मुम्बई में 5 लाख रुपए में एनएसडी छात्रों को रंगमचं का प्रशिक्षण देगा।बच्चों को रंगमचं में प्रशिक्षित करने के लिए दिल्ली में रंग बाग शुरू

नयी दिल्ली । राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निदेशक चितरंजन त्रिपाठी ने कहा है कि अभी भारतीय रंगमचं को ए आई (कृतिम बुद्धिमत्ता )से कोई खतरा नहीं है क्योंकि उसमें अभी वह सृजनात्मकता नहीं है।उन्होंने कहा कि मुंबई में 5 लाख रुपए में एनएसडी छात्रों को प्रशिक्षित करेगी और डिप्लोमा देगी।कल से ग्रीष्म कालीन थिएटर महोत्सव।

श्री त्रिपाठी ने आज यहां एनएसडी के ग्रीष्मकालीन थिएटर समारोह की जानकारी देते हुए पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में यह बात कही।कल से यह समारोह दिल्ली में हो रहा है जिसमें दस नाटकों के 26 शो होंगे।इसके टिकट बुक माई शो पर उपलब्ध होंगे।टिकटों का मूल्य सौ से एक हज़ार तक है।

महोत्सव में मोहन राकेश की जन्मशती पर आधे अधूरे का फिर से मंचन होगा जिसका निर्देशन दिवंगत रंगकर्मी त्रिपुरारी शर्मा ने किया है।
समारोह में अंधा युग , तमस, बाबू जी , बन्द गली का आखिरी मकान, ताजमहल का टेंडर अक्स तमाशा आदि खेले जाएंगे।आधे अधूरे में इसके पहले शो के कलाकार अभिनय करेंगे।

श्री त्रिपाठी से जब पूछा गया कि क्या आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस का प्रभाव रंगमचं पर पड़ेगा ,उन्होंने कहा कि असली AI हम आर्टिस्टिक इंटेलिजेंस वाले हैं ,आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस वाले नहीं क्योंकि AI में वह सृजनात्मकता नहीं जो कलाकारों में होती है।AI न तो नाटक लिख सकता है और न रंगमचं कर सकता है ।वह वही कर सकता है जो उसे कमांड दिया जाए।वैसे AI को भी अभी ट्रैन किया जा रहा है पर मुझे इससे कोई खतरा रंगमचं में नजर नहीं आता।अभी भी लोग मंच पर मनुष्यों को अभिनय करता देखना चाहते है।रोबोट रंगमचं नहीं कर सकता।

श्री त्रिपाठी ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि डीडी ए ने एनएसडी के साथ एक करार किया है जिसके तहत उसके पार्कों में बच्चों को नाटक सीखाया जाएगा।इस योजना का नाम “रंग बाग” रखा गया है।

उन्होंने कहा कि अभी बाँसहेड़ा पार्क में यह योजना लागू हुई है और बच्चे सुबह सुबह रंगमचं सीख रहे हैं।जैसे जैसे डीडीए हमें मुहल्लों में पार्क चिन्हित करेगी हम वहां बच्चों को नाटक सिखाएंगे।
उन्होंने बताया कि हम लोग वरिष्ठ नागरिकों को भी नाटक सिखाने का काम कर रहे हैं उसके लिए तीन माह का कोर्स कर रहे हैं।इछुक लोग हमारी वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि दिल्ली मेट्रो के साथ हमने एक करार किया है जिसके तहत मेट्रो स्टेशन पर एनएसडी रंगमचं का प्रचार करेगा।मेट्रो हमें यह सुविधा निःशुल्क देगा।
उन्होंने बताया कि अभी दिल्ली से बाहर 4 जगह हमारे केंद्र काम कर रहे है पर कई राज्यों से अपने यहाँ एनएसडी परिसर खोलने की मांग हो रही हम सरकार से बात कर रहे है।देखे बातचीत के नतीजे क्या निकलते हैं।योजनाएं विचाराधीन हैं।

उन्होंने कहा कि सामाजिक दायित्व और राष्ट्रनिर्माण के तहत हम सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों उनके बच्चों को भी रंगमचं में प्रशिक्षित कर रहे हैं।
श्री त्रिपाठी ने मीडिया से अपील की कि वे स्टार कलाकारों की जगह तपस्वी और गुमनाम कलाकारों को जगह देकर उन्हें प्रोत्साहित करें।
उन्होंने बताया कि एनएसडी ने रंगमचं के प्रसार के लिए एक व्हाटसअप चैनल भी बनाया है।
कल से ग्रीष्म कालीन थिएटर महोत्सव।

— इंडिया न्यूज स्ट्रीम

हम सबके जीवन की आशा थी।

हिंदी फिल्मों की महान गायिका आशा भोसले केवल गायिका नहीं थी बल्कि लाखों करोड़ों लोगों के जीवन की आशा भी थी। उनकी गायिकी ने लोगों के जीवन में उल्लास, उमंग,...

फारूकी साहब ने ही मीर अहमियत बताई यह जमाना मीर का और मुस्तकबिल भी –प्रोफेसर अनीसुर्रहमान

उर्दू के महान शायर मीर तकी मीर मिर्ज़ा ग़ालिब से कम बड़े शायर नहीं थे।ग़ालिब ने तो खुद लिखा है - रेख्ता के तुम ही नहीं थे उस्ताद ग़ालिब,कहते हैं...

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय अब रेडियो प्रसारण और ओटी टी पलटफॉर्म भी शुरू करेगा

नयी दिल्ली । देश की सबसे बड़ी नाट्य संस्था राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय(एनएसडी) अब अपना रेडियो स्टेशन ओटी टी पलटफॉर्म और पॉडकास्ट भी शुरू करेगा।यह घोषणा आज यहाँ भारतीय रंगमहोत्सव के...

मणिपुर में नेशनल ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल का 12 नवंबर को आगाज, जनजातीय कला और संस्कृति को सम्मान

इम्फाल । मणिपुर में 12 नवंबर से चार दिन तक 'नेशनल ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल 2025' का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल देशभर की जनजातीय कला, संस्कृति और फिल्मों...

एशिया के सबसे बड़े साहित्योत्सव-2025 का आयोजन 7 मार्च से संस्कृति एवं पयर्टन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली । साहित्य अकादेमी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाला साहित्योत्सव-2025 इस वर्ष एशिया का सबसे बड़ा साहित्य उत्सव होगा। 53 भाषाओं के 100 लेखिकाएँ समेत 723 लेखक और...

8 देशों के 44 प्रतिनिधिमंडल एनएसडी के दौरे पर रंगमंडल की हीरक जयंती पर पहली बार’ रंग रथ यात्रा “.दो साल तक चलेगी देश में

नई दिल्ली । राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय( एनएसडी ) 14अगस्त से दक्षिण एशिया एवम प्रशान्त क्षेत्र के आठ देशों का नाट्य महोत्सव आयोजित कर रहा है जिसमे 44 प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे।...

गुजगुजरात में जमीन आवंटन मामले में अदाणी पोर्ट्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहतरात में जमीन आवंटन मामले में अदाणी पोर्ट्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

नई दिल्ली । अदाणी समूह को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गुजरात हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें राज्य सरकार से अदाणी पोर्ट्स...

प्रख्यात अंग्रेजी लेखक रस्किन बॉन्ड को साहित्य अकादेमी की महत्तर सदस्यता

नई दिल्ली । साहित्य अकादेमी का सर्वोच्च सम्मान "महत्तर सदस्यता "आज अंग्रेजी के प्रख्यात लेखक और विद्वान रस्किन बॉन्ड को प्रदान की गई।उनकी अस्वस्थताके कारण यह सम्मान उनके मसूरी स्थित...

विश्व रेडियो दिवस:बेहद रोमांचक है वायरलेस दुनिया

बीजिंग । 3 नवंबर, 2011 को यूनेस्को ने हर साल 13 फरवरी को "विश्व रेडियो दिवस" ​​के रूप में नामित करने का निर्णय लिया। 13 फरवरी 1946 को संयुक्त राष्ट्र...

पटना में गंगा नदी के तट पर लगेगी राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा

पटना । बिहार की राजधानी पटना में गंगा तट पर देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा लगेगी। यह प्रतिमा गुजरात में नर्मदा के किनारे बने...

भारतीय कला विरासत की अनोखी झांकी लाल किले में

नई दिल्ली । विश्व के प्रसिद्ध "आर्ट बिनाले" की तर्ज़ पर अब देश में पहला "बिनाले "8 दिसम्बर से राजधानी के ऐतिहासिक लाल किले में होगा।31 मार्च तक चलने वाले...

तेजी बच्चन ने लेडी मैकेबेथ की भूमिका निभाई थी

नई दिल्ली। प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी एवम भारत छोड़ो आंदोलन में जेल जानेवाले प्रसिद्ध रंगकर्मी एवम लेखक वीरेन्द्र नारायण द्वारा निर्देशित नाटकों में तेजी बच्चन ने ही नहीं बल्कि देवानंद की...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com