दिल्ली ब्लास्ट केस: अदालत ने आमिर राशिद अली को 10 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा

नई दिल्ली । दिल्ली की अदालत ने लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट मामले में ड्राइवर उमर मोहम्मद उर्फ उमर उर नबी के सहयोगी आमिर राशिद अली को 10 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा है। आमिर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

एनआईए ने सोमवार को दिल्ली की अदालत में आमिर राशिद अली को पेश किया और उसकी कस्टडी मांगी। इस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने एनआईए को 10 दिन की कस्टडी सौंपी। आमिर राशिद अली से पूछताछ के दौरान एनआईए को कई अहम कड़ियों को जोड़ने में मदद मिल सकती है।

आमिर राशिद अली जम्मू-कश्मीर के पंपोर के संबूरा का रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार, एनआईए की जांच से पता चला है कि आमिर ने उमर उन नबी के साथ मिलकर आतंकी हमला करने की साजिश रची थी। एक बयान में कहा गया, “आमिर कार की खरीद में मदद करने के लिए दिल्ली आया था, जिसमें विस्फोट हुआ था।”

इस आतंकी हमले की जांच के सिलसिले में एनआईए को आमिर की गिरफ्तारी के रूप में सफलता मिली। एनआईए ने दिल्ली पुलिस से मामला अपने हाथ में लेने के बाद व्यापक तलाशी अभियान चलाया था।

दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए कार ब्लास्ट में कम से कम 12 लोग मारे गए थे, जबकि कई लोग बुरी तरह घायल हुए। यह ब्लास्ट फरीदाबाद में आतंकी मॉड्यूल के खुलासे के कुछ घंटे बाद हुआ था, जिसमें डॉक्टर मुजम्मिल और शाहीन समेत सात लोगों को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

कार ब्लास्ट में शामिल उमर का भी फरीदाबाद के आतंकी मॉड्यूल से कनेक्शन सामने आया था। इसके बाद सरकार ने दिल्ली कार ब्लास्ट को आतंकी हमला करार देते हुए जांच एनआईए को सौंपी थी। जांच एजेंसी इस मामले में 70 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा, अन्य लोगों से पूछताछ और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एनआईए की कार्रवाई जारी है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

admin

Read Previous

5 करोड़ रुपए मूल्य के 30,000 चीनी पटाखे जब्त, एक गिरफ्तार : डीआरआई

Read Next

आतंकवाद का जवाब देंगे, ‘बैरंग चिट्ठी’ आई तो उसका भी उत्तर मिलेगा : आर्मी चीफ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com